अबैध प्लाटिंग ध्वस्त करनें गयी टीम से नोकझोंक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अबैध प्लाटिंग ध्वस्त करनें गयी विनियमित क्षेत्र की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा| जिससे बाद टीम कुछ भूखंडो की दीवारों को ध्वस्त करके अभिलेख दिखानें के लिए तीन दिन का समय देकर लौट गयी|
दरअसल विगत दिनों क्रिश्चियन कॉलेज बढ़पुर के पीछे निहास खोदनें के दौरान दो राज मिस्त्री की दीवार गिरनें से उसमे दबकर मौत हो गयी थी| जिस पर कार्यवाही के लिए शनिवार को अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र अंकित सिंह जेसीबी आदि लेकर पंहुचे और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू की| लेकिन कुछ ही भूखंड की दीवार ध्वस्त करते ही भू-खंड मालिक एकत्रित हो गये| उनकी नोकझोंक शुरू हो गयी| नोकझोंक की सूचना पर थानाध्यक्ष कादरी गेट आमोद कुमार मौके पर पंहुचे| जिसके बाद भीड़ शांत हुई| अवर अभियंता नें तीन दिवस के भीतर अभिलेख नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में दिखानें का समय दिया है|