फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के लाल दरवाजे पर अबैध टैम्पों अड्डा स्थानीय व्यापारियों के कारोबार को ग्रहण लगा रहा है| जिससे व्यापारियों के साथ ही व्यापार मंडल नें भी तीखी प्रतिक्रिया दी है|
दरअसल शहर के लाल दरबाजे से ठंडी सड़क मार्ग पर फब्बारे के निकट ही अबैध रूप से सड़क किनारे टैम्पों खड़े कर सबारियां भरी जाती है| जिससे स्थानीय दुकानदार सड़क किनारे व उनकी दुकान के आगे टैम्पों खड़े होनें से कारोबार नही कर पाते| आये दिन सबारियां भरने को लेकर टैम्पों चालकों में जूतमपैजार होती है| जिससे व्यापारियों में रोष है|
दुकानदार शकील नें कहा कि पुलिस डियूटी नही करती, यदि ठीक से पुलसिंग हो तो टैम्पों सड़क किनारे खड़े ही नही होंगे| टैम्पों खड़े होनें से व्यापार प्रभावित होता है| व्यापारी रिजवान नें कहा कि अबैध टैम्पों खड़े होनें से व्यापार तो प्रभावित होता ही है साथ ही साथ आये दिन मारपीट होती है, जिससे ग्राहक कम
हो रहे हैं| व्यापारी लईक नें बताया कि अगर टैम्पों अड्डा लाल दरवाजे से ठंडी सड़क मार्ग से नही हटाया गया तो अधिकारियों से शिकायत की जायेगी| व्यापारी पवनेश कुमार (पिंकू) नें बताया कि गलत तरह से टैम्पों आदि वाहन खड़े करने से ग्राहक नही आ पाते और जाम भी लगता है| व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें बताया कि लाल दरवाजासबसे व्यस्त रहता है| अबैध टैम्पों सड़क पर आड़े तिरछे खड़े होनें से निकलने में समस्या होती है, इसके साथ जिन दुकानों के सामने खड़े होते हैं उनका व्यापार प्रभावित होता है| यदि अबैध टैम्पों अड्डा नही हटाया गया तो व्यापारी मंडल संज्ञान लेगा| 
अबैध टैम्पों अड्डे से दम तोड़ रहा व्यापारियों का कारोबार



