अनियमिताओं में राजेपुर पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी हटे, नितेश नायक की तैनाती

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजेपुर के पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी को हटा दिया गया है| उनकी जगह पर नितेश नायक की तैनाती की गयी है| अमित चौधरी को हटानें के लिए विधायक नें खुद पत्र लिखा था| जिसमे अमित चौधरी की कई शिकायतें होनें की बात लिखी गयी थी|
विकास खंड राजेपुर क्षेत्र में पूर्ति व्यवस्था में लगातार मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। अमृतपुर विधायक व सचेतक भाजपा विधानमंडल दल सुशील कुमार शाक्य की शिकायत पर जिलाधिकारी ने त्वरित निर्णय लेते हुए राजेपुर के पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी को वहां से हटाकर बढ़पुर तबादला कर दिया है। उनकी जगह बढ़पुर में तैनात पूर्ति निरीक्षक नितेश नायक को राजेपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक ने 23 जून 2025 को को डीएम से शिकायत की थी| जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि राजेपुर और बढ़पुर के पूर्ति निरीक्षकों का आपसी तबादला किया गया है|
एंटी करप्शन टीम ने अमित चौधरी को रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
Kashvi Aesthetics Farrukhabadराजेपुर से तबादला किये गये पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी पहले भी रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम नें गिरफ्तार किया था| 4 जून 2022 को अमित चौधरी की पूर्व में तैनाती हरदोई जिले की संडीला तहसील में थी| संडीला तहसील के विकास खंड बेंहदर के छोटईखेड़ा गांव की उचितदर विक्रेता कलावती के विरुद्ध शिकायतों के निस्तारण के नाम पर अमित चौधरी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विक्रेता की धन उगाही से तंग आकर कलावती के पुत्र सलमान ने लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण विभाग में इसकी शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने अमित चौधरी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था।