अनियंत्रित बाइक खड्ड में पलटी, एक बाराती की मौत, कई घायल

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अनियंत्रित कार अचानक खड्ड में पलट गय| जिससे कार सबार कई घायल हो गये| गंभीर रूप से एक घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया |
जनपद एटा के नया गाँव नगला गंजी निवासी दलवीर सिंह पुत्र दयाराम अपने आधा दर्जन साथियों के साथ बारात में गए थे, बारात से वापस आ रहे थे तभी चालक को झपकी आ गई और उनकी गाड़ी एटा रोड सराय के निकट खड्ड मे पलट गयी| घायलों क़ो निकट के अस्पतालो मे भर्ती कराया गया व दलवीर की हालत नाजुक होनें पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| जहाँ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी|