अधिकारीयों से शिकायत पर बंदी की पिटाई!

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:सेन्ट्रल जेल में सजा काट रहे बंदी ने अपने साथ मारपीट करने का आरोप जेल प्रशासन पर लगाया है| जिसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया| जिसमे उसके चोटें होने की पुष्टि हुई है|
जेल में अधिकारियों ने निरीक्षण किया था|जिसमे बंदी सुभाष पुत्र श्रीकृष्ण ने जेल की कुछ अव्यवस्थाओं आदि की शिकायत की थी| अधिकारीयों के जाने के बाद बंदी का आरोप है की जेल कर्मियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी|
घटना के बाद वह अपने एक मुकदमे की पेशी में न्यायालय गया तो उसने न्यायिक अधिकारी को घटना से अवगत करा दिया| जिसके बाद जिलाधिकारी आदि के आदेश पर सोमबार को पुलिस लाइन से दरोगा ओमप्रकाश तिवारी उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचा| जंहा उसका  मेडिकल पैनल से किया गया| पैनल में डॉ0 अभिषेक चतुर्वेदी,डॉ0 अशोक कुमार व डॉ0 गौरव मिश्रा ने मेडिकल किया|
सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया है कि  बंदी दबाब बनाने के लिए गलत आरोप लगा रहा है| उसने पूर्व में जिला जेल से भागने का प्रयास किया था| जिसके बाद उसे सेन्ट्रल जेल की हाई सिक्योर्टी बैरग में रखा गया है|जिसके चलते वह जेल कर्मियों पर गगलत आरोप लगाया है| उसका दो दिन पहले बंदियों के साथ मारपीट हो गयी थी जिससे उसे चोट आयी होंगी|