फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर आवास विकास स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर रंगोली एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यापिका नीलम सोमवंशी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र की आकर्षक रंगोली सजाई गई, जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर भव्य स्वरूप प्रदान किया।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में मूल्यों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। वे भारतीय राजनीति के सबसे लोकप्रिय नेताओं में रहे। संसद में जब वे बोलते थे तो सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष भी उन्हें ध्यानपूर्वक सुनता था। उनकी जन्म शताब्दी पर नई पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि पूरे जनपद में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष विविध कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। पार्टी के निर्देशानुसार पूर्व संध्या पर दीपोत्सव एवं रंगोली का आयोजन किया गया है। 25 दिसंबर को जनपद के सभी बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठियों का आयोजन होगा। इसके साथ ही फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह एवं अटल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन प्रसारित किया जाएगा। स्टेडियम परिसर में अटल के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री अभिषेक बाथम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, जिला महामंत्री डीएस राठौर, आलू विपणन संघ सभापति विमल कटियार, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, अतुल दीक्षित, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, अभय कठेरिया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, संजू शर्मा, सरल त्रिवेदी, डॉ. उदय प्रताप सिंह, रवि वाजपेयी, अभिषेक वाजपेयी, धीरेंद्र वर्मा रहे।
अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर भाजपा की रंगोली व दीपोत्सव



