नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ हिन्दू महासभा चौथे दिन भी धरने पर,निकला जुलूस

Uncategorized

ABHMSA1फर्रूखाबाद: बीते चार दिन से चल रहा हिन्दू महासभा का नगरपालिका अध्यक्ष व उनके पति के खिलाफ धरना चौथे दिन भी जारी रहा| शाम को संगठन ने शहर के मुख्य मार्ग पर बाइक जुलुस निकाला|
टाउनहाल हाल पर धरना दे रहे हिन्दू महासभा ने कहा है की चेयर मैंन कैंटल केयर के नाम पे पलिका अध्यक्ष ने सीमाये लाँघ ली है| संगठन का कहना है की 20 दिन पूर्व ज्ञापन दिया गया था hinu mha sbhaलेकिन अभी तक किसी भी समस्या का निस्तारण नही हुआ| जिससे मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा| संगठन ने कहा है की पदाधिकारी घर घर जा कर नाकारा जनप्रतिनिधियों की पोल खोलेगी| पदाधिकारियों ने टाउनहाल से आवास विकास तिराहे तक नगरपालिका के खिलाफ नारे बाजी कर जूलुस निकाला |इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम, युवा जिलाध्यक्ष राम जी मिश्रा, नगर मंत्री मानू वर्मा, शुभम तिवारी, सुरजीत शाक्य, विनय वर्मा, विशाल वर्मा, अभिषेक वाजपेयी. सोनू दुवे आदि लोग मौजूद रहे|