व्यापारी नेताओं ने निकाला नया संगठन
जेएनआई ब्यूरो\
रायबरेली – पिछले महीने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (कंछल गुट) से त्यागपत्र देने वाले व्यापारी नेताओं ने आखिरकार
ढूंढ ही निकाला। नरेश अग्रवाल और आनंद अग्रवाल की अगुवाई वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का दामन थाम लिया। संगठन की मंडल अध्यक्ष रजिया नेवाज ने सुपर मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में पदाधिकारियों की घोषणा कर दी।
निकाय चुनाव के दौरान इस संगठन के मैदान में आ जाने और पालिकाध्यक्ष के प्रत्याशी को संगठन को जिला संरक्षक बनाए जाने से व्यापार जगत में हलचल बढ़ गई है, क्योंकि पहले से ही व्यापारी संगठनों ने अपने-अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं। मंडल अध्यक्ष ने जिले में अपने संगठन की इकाई खड़ी करने के बाद कहा है कि उनका संगठन व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी दिलाने के लिए कटिबद्ध है। इसीलिए जिला संरक्षक को पूरा सहयोग किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ने जिला संरक्षक का दायित्व विजय रस्तोगी को सौंपा। सुमिल सिन्हा को जिलाध्यक्ष और विवेक शुक्ला को जिला महामंत्री बनाया। जितेंद्र सिंह नगर अध्यक्ष और पंकज अग्रवाल नगर महामंत्री होंगे, जबकि सर्वेश नारायण सिंह को जिला और शिवप्रकाश गुप्ता को नगर का कोषाध्यक्ष बनाया है।
0