JNI NEWS उत्तर प्रदेश

रात भर में गंगा एक फुट और उफनाई, नरौरा से छूटा 6 लाख क्यूसेक पानी
फर्रुखाबाद: बीते दो दिन से गंगा नदी ने जनपद के तटवर्ती इलाकों में तबाही मचा दी है। ग्रामीणों की फसलों के अलावा अब घरों में पानी घुसना जारी है। जिससे हाहाकार और बचाओ-बचाओ की स्थिति है। जनपद की अमृतपुर व कायमगंज तहसील के अधिकांश गांव गंगा से प्रभावित माने जा रहे हैं जबकि प्रशासन की तरफ से अभी तक दोनो तहसीलों में कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये। बाढ़ राहत के लिए जो स्टीमर खड़े भी किये गये हैं वह भी खराब हैं।

बीते दिन गंगा का जल स्तर 36.10 सेमी पर पहुंच गया था। लेकिन रात में गंगा का जल स्तर बढ़ना लगातार जारी रहा और सुबह गंगा का जल स्तर लगभग 30 सेमी बढ़कर 136.40 मीटर पर पहुंच गया है। जोकि खतरे के निशान से मात्र 70 सेमी की दूरी पर ही रह गया है। यदि 70 सेमी पानी और बढ़ गया तो क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ ग्राम और प्रभावित हो जायेंगे।

अमृतपुर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन ग्रामों में पानी घुस चुका है, शमसाबाद क्षेत्र के तीन ग्राम बाढ़ की जद में समा चुके हैं। वहीं कायमगंज व कंपिल क्षेत्र के भी दर्जनों ग्रामों में पानी भर चुका है। गंगा नदी में गुरुवार को नरौरा बांध से 5 लाख 86 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अगले दो दिन में और भी भयाभय हो सकती है।

वहीं क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि अभी गंगा का पानी पसार में फैल रहा है। जब निचले इलाकों में पानी भर चुकेगा उसके बाद गंगा का जल स्तर और भी ज्यादा बढ़ जायेगा।

इतिहास को पढ़ें और संरक्षित करें युवा: डीएम
FARRUKHABAD : केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मणीन्द्रनाथ बनर्जी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी ने युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इतिहास को अध्ययन करने और संरक्षित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं का जुड़ाव ऐसे कार्यक्रमों में होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिससे इस तरह के कार्यक्रमों को काफी लम्बे समय तक चलाया जा सके।

[bannergarden id="11"]

जिलाधिकारी पवन कुमार ने कार्यक्रम में बोलते हुए मणीन्द्रनाथ बनर्जी के जीवन पर गंभीरता से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मणीन्द्रनाथ आठ भाई थे और आठो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनकर देश सेवा में लग गये। ऐसे परिवार कम ही देखने को मिलते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ अन्य युवाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं से ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कार्यक्रम को लम्बे समय तक चलाया जा सके। उन्होंने श्री बनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गार्ड आफ आनर भी लिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक यादवेन्द्र शुक्ला ने कार्यक्रम में आये सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट सरकारी काम से बीच में ही चले गये।

[bannergarden id="8"]

कार्यक्रम में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक महरम सिंह , राज्यमंत्री का दर्जा पाये गोविंद प्रसाद पाण्डेय, पंजाब से आये विजय सागर, छिबरामऊ से आये प्रभात सक्सेना, आदर्श बंदी हरीबाबू शुक्ला, लक्ष्मण सिंह, दिवाकरनंद दुबे आदि ने विचार व्यक्त किये। इसके अलावा गोपालबाबू पुरवार, जयपाल सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज उत्थान समिति के अध्यक्ष महेश चन्द्र शुक्ला, दिलदार हुसैन, नागेन्द्र शाक्य, अमर देवी, अनंतराम श्रीवास्तव, जालंधर से बृजेश सागर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सालिगराम निवासी इटावा की पत्नी अनारदेवी, आवास विकास इटावा निवासी बेनी प्रसाद पाण्डेय की पत्नी प्रेमशीला पाण्डेय के अलावा तहसीलदार सदर राजेन्द्र चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

जलभराव को लेकर भाजपाइयों ने चेयरमैन के खिलाफ की नारेबाजी
FARRUKHABAD : शहर क्षेत्र के पलरिया में बीते चार दिन से हो रहे जल भराव को दुरुस्त न कराने से गुस्साये नागरिकों ने भाजपा नेताओं के नेतृत्व में पहुंचकर चौक पर जाम लगा दिया और नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना सब कुछ होने के बाद भी चेयरमैन या उनका कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं आया।

[bannergarden id="8"]

भाजपा नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ के नेतृत्व में पलरिया के दर्जनो ग्रामीण चौक पर पहुंचे और जाम लगा दिया। धीरे धीरे चारो सड़कों पर लम्बी लम्बी कतारें लग गयीं। नागरिकों ने जाम स्थल पर खड़े होकर चेयरमैन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। मामले की सूचना सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ को दी गयी। सीएम उस समय केन्द्रीय कारागार में चल रहे बलिदान दिवस कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम को छोड़कर सीएम चौक पहुंचे और जाम लगाये नागरिकों व भाजपाइयों से बातचीत की। नागरिकों ने शिकायत की कि बीते चार दिनों से पलरिया में सड़क के ऊपर कीचड़ और पानी भरा हुआ है। जिसे निकालने में नगर पालिका प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है।

[bannergarden id="11"]

सिटी मजिस्ट्रेट ने जाम लगाये नागरिकों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। इस दौरान वीरेन्द्र वर्मा, दिलीप भारद्धाज, विनोद अग्निहोत्री, आशुतोष अवस्थी आदि मौजूद रहे।

दिल्ली: रिंग रोड तक आया बाढ़ का पानी
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 35 साल पुराने रिकार्ड को भले ही पार नहीं कर पाया हो, लेकिन खतरे के निशान से 2.36 मीटर अधिक 207.20 मीटर तक पहुंच गया। नदी में आई बाढ़ की वजह से आसपास के दर्जनों इलाके जलमग्न हो गए। वहां रह रहे लोग इधर-उधर सुरक्षित ठिकाना तलाशने के लिए भटकते रहे। हालांकि, प्रशासन की मदद से करीब पांच हजार लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है। बुधवार देर रात बाढ़ का पानी रिंग रोड पर भी आ गया।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, वर्ष 1978 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 207.49 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि बाढ़ की स्थिति पर सरकार की नजर है। पूर्वी दिल्ली में बने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सेना के जूनियर कमिशंड अफसर (जेसीओ) को सेना तथा सिविल अधिकारियों के बीच तालमेल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उस्मानपुर, यमुना बाजार, भजनपुरा, शास्त्री पार्क, मॉनेस्ट्री के बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब पांच हजार लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हरियाणा के हथिनी कुंड से बुधवार को भी 81 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। इससे पूर्व सोमवार पूर्वाह्न 8.06 लाख व मंगलवार को 1.54 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को सेना दिनभर तटों पर अलर्ट रही।

[bannergarden id="8"][bannergarden id="11"]

इस बीच यमुना के ऊपर बना पुराने लोहे का पुल को यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मंडलायुक्त धर्मपाल के अनुसार, कुल 62 बोट नदी में जगह-जगह तैनात किए गए हैं। 36 गोताखोरों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए लगाया गया है। दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण व सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता वीपीएस तोमर ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे यमुना का जलस्तर 207.20 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में बांध टूटने की सूचना मिली है।

मुलायम ने कई मंत्रियों और नेताओं को बनाया ‘जासूस’
लोकसभा चुनाव में प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने की कोशिश में जुटे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अब प्रत्येक संसदीय सीट पर लगातार नजर रखने का फैसला किया है।

इसके लिए कई मंत्रियों और नेताओं को अलग-अलग संसदीय सीटों का प्रभारी बनाया गया है। ये प्रभारी क्षेत्र और प्रत्याशी के बारे में जासूसी करेंगे और गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाकर सीधे सपा सुप्रीमो को देंगे।

पहली पूरी रिपोर्ट 25 से 30 जून के बीच दे देनी है। इसके साथ ही सभी को 20 जून से अपने मिशन पर लग जाने की हिदायत दी गई है।

प्रभारी के रूप में तैनात किए गए मुलायम सिंह के ये सिपाही लोकसभा चुनाव तक क्षेत्र में रहेंगे और चुनाव तैयारियों को अपनी देखरेख में पूरा कराएंगे। इन्हें प्रत्याशियों के बारे में भी पूरा फीडबैक रखना होगा। साथ ही भितरघातियों पर भी नजर रखनी होगी।

इनकी पहले चरण की रिपोर्ट प्रत्याशियों के बदलाव का भी फैसला कर सकती है। उन्होंने यह ख्याल रखा है कि पहले चरण की रिपोर्ट आने तक प्रभारियों के बारे जानकारी सार्वजनिक न होने पाए।

सूत्रों के अनुसार, आवश्यक वस्तु निगम के उपाध्यक्ष हाजी इकराम कुरेशी को बागपत की जिम्मेदारी दी गई है तो राज्यसभा सदस्य अरविंद सिंह को फिरोजाबाद का दायित्व सौंपा गया है। राज्यमंत्री दर्ज प्राप्त अलोक शाक्य को फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी दी गयी है|

समाज कल्याण निर्माण निगम के उपाध्यक्ष राजा चतुर्वेदी को बाराबंकी में नियुक्त किया गया है। कृषि राज्यमंत्री मनोज पाण्डेय को गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साहब सिंह सैनी को मुजफ्फरनगर का तो जगदीश यादव को जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। जयशंकर पाण्डेय को सीतापुर का जिम्मा सौंपा गया है।

[bannergarden id="8"][bannergarden id="11"]

JOBS: यूपी में रोजगार, उच्च प्राइमरी स्कूलों में अध्यापकों की भर्ती
उत्तर प्रदेश में प्राइमरी से पहले उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान और गणित के सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती की जाएगी। सचिव कार्यालय बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद ने इस संबंध में संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है।

उच्च प्राइमरी स्कूलों में पहले रिक्त सीटों के 50 फीसदी पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शेष 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इस संबंध में जल्द शासनादेश जारी करने की तैयारी है।

उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय 46,000 उच्च प्राइमरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में विज्ञान और गणित शिक्षक के 58,666 पद रिक्त हैं। राज्य सरकार विज्ञान और गणित को बढ़ावा देना चाहती है। इसलिए उच्च प्राइमरी स्कूलों में इन पदों पर सीधी भर्ती की योजना तैयार की गई है।

इस संबंध में शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद से संशोधित प्रस्ताव मांगा था। इसमें कहा गया था कि पदोन्नति से कितनी सीटें भरी जाएंगी और कितनी सीधी भर्ती होगी। परिषद ने संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है। इसके मुताबिक रिक्त 58,666 पदों में से आधे 29,333 पद को पदोन्नति से पहले भरा जाएगा।

[bannergarden id="8"][bannergarden id="11"]

इन पदों पर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापकों को पदोन्नति दी जाएगी। बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त शिक्षकों को तीन साल की सेवा पर प्राइमरी स्कूलों में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बनाया जाता है।

प्रदेश में मौजूदा समय पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है। इसलिए पहले आधे पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा और इसके बाद रिक्त आधे पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

यूपी में सर्व शिक्षा अभियान पर लगा ग्रहण
लखनऊ : सर्व शिक्षा अभियान के तहत 2011-12 में मंजूर स्कूलों में से छह सौ से ज्यादा नहीं बन सके। जमीन न मिलने के कारण पांच सौ स्कूलों का निर्माण तो अभी शुरू नहीं हो सका है। जमीन न मिलने के कारण ही राज्य ने 2011-12 में स्वीकृत 205 प्राथमिक व 67 उच्च प्राथमिक स्कूलों को सरेंडर करने की पेशकश की है। हालांकि केंद्र ने स्कूलों को सरेंडर करने के प्रस्ताव को यह कह कर ठुकरा दिया कि स्कूलों के निर्माण के लिए पैसा दिया जा चुका है और जमीनों का बंदोबस्त कराना जिलाधिकारियों का काम है।

समय से स्कूलों का निर्माण पूरा न होने का खामियाजा राज्य को उठाना पड़ा है। 2011-12 में मंजूर स्कूलों का निर्माण पूरा न होने के कारण ही केंद्र सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत चालू वित्तीय वर्ष में राज्य की ओर से 1497 प्राथमिक, 237 उच्च प्राथमिक व 14 आवासीय विद्यालयों के निर्माण को मंजूरी देने की राज्य की मांग को ठुकरा दिया है। केंद्र ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत 2011-12 में उत्तर प्रदेश के 10,366 प्राथमिक व 1052 उच्च प्राथमिक स्कूलों के निर्माण को मंजूरी दी थी। स्कूलों का निर्माण छह से आठ महीने की अवधि में हो जाना चाहिए लेकिन 31 मार्च तक इनमें से 644 स्कूलों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। लेटलतीफी पर गंभीर रुख अख्तियार करते हुए सर्व शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) ने राज्य की वार्षिक कार्य योजना में प्रस्तावित नये स्कूलों और आवासीय विद्यालयों को स्वीकृति से मना कर दिया।

[bannergarden id="8"][bannergarden id="11"]

हालांकि पीएबी की बैठक में शिरकत करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने उस वक्त यह कहा था कि संसाधनों की कमी के कारण केंद्र सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में नये स्कूलों के निर्माण को मंजूरी नहीं दी। लेकिन अब जबकि केंद्र ने पीएबी की बैठक में दी गई स्वीकृतियों का कार्यवृत्त सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा है तो नये स्कूलों के निर्माण को मंजूरी न मिलने की असल वजह जाहिर हो गई है। कार्यवृत्त में केंद्र ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में स्वीकृत स्कूलों में 644 विद्यालयों का निर्माण पूरा न होने की वजह से नये स्कूलों को मंजूरी नहीं दी जा रही है।

सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार जमीन न मिलने की वजह से तकरीबन 500 स्कूलों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। उनका यह भी कहना है कि स्कूलों के निर्माण के लिए केंद्र ने 2011-12 में सिर्फ आधी धनराशि दी, आधी अगले वित्तीय वर्ष में दी। बीच में विधानसभा चुनाव की वजह से भी स्कूलों के निर्माण कार्य में व्यवधान पड़ा।

अत्यधिक शंकालु स्वभाव के होते हैं आज जन्मे लोग
FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 20 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 20 जून को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

जिनकी जन्म तारीख 2,11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति

* महात्मा गांधी

* अमिताभ बच्चन

* हिटलर

* ‍लाल बहादुर शास्त्री

* थॉमस अल्वा एडीसन

* टीना अंबानी

राशिफल 20  जून 2013, गुरुवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

किसी से भी बात करते समय आपको ध्यान देने की जरूरत है. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 22 है. अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अपने आप पर नियंत्रण कीजिए यह आपकी हेल्थ के लिए सही रहेगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 27 है. अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ व उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

इस समय आपका जीवन असंतुलित है इसलिए थोड़ा फोकस रहिए. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 14 है. ऋण लेना पड़ सकता है। निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक चिंता एवं प्रतिस्पर्धा से उत्तेजना बढ़ेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपनी समस्या से बिलकुल डरने की जरूरत नहीं. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 1 है. आपके पराक्रम की प्रशंसा के कारण आपके पास आने वाले व्यक्तियों की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। आने वाले धन में विलंब होगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज के दिन आप दूसरों के प्रति ईमानदारी दिखाइए. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन लकी नंबर 10 है.  व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। लाभ होने की संभावना बनती है। पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

उन गलतियों को तलाशिए जिनकी वजह से आप फंसे हुए हैं. आपका लकी रंग पिंक लकी और नंबर 21 है. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपके लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 13 है. व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

दूसरों को आप सलाह मत दे इससे आप खुद भी फंस सकते हैं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 18 है. दांपत्य जीवन सुखद। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

खुश रहिए और ढेर सारा काम कीजिए, इसफा फायदा आपको जरूर मिलेगा. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 38 है. लापरवाही से काम न करें। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आक के दिन आप थोड़ा सकारात्मक रहिए इससे आप आसानी से वह काम कर पाएंगे जो आप चाहते हैं. आपका लकी रंग क्रीम लकी नंबर 24 है. आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है। नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। व्ययों में कमी करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज के दिन आप अपने आस-पास के लोगों से सलाह ले सकते है, आपको फयदा होगा. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 12 है. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वाद-विवाद को टालें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

दोस्तों को तलाश कीजिए और उनके साथ लंच कीजिए. आपका लकी रंग ब्लैक लकी नंबर 28 है. दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।

दिन भर में गंगा का आधा मीटर जल स्तर बढ़ा, सुबह तक स्थिति भयाभय होने की आशंका
FARRUKHABAD : गंगा में आयी बाढ़ से जनपद के सैकड़ों गांवों का अस्तित्व खतरे में होने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। कोई फसलों को काट रहा है तो कोई अपने घरों की ईंटों को निकाल रहा है तो कोई अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाना चाहता है, कुल मिलाकर स्थिति भागम भाग की बनी हुई हैं। वहीं प्रशासन ने अब तक जो भी किया है वह सब कागजों पर ही किया है, हकीकत में किसी भी प्रकार की ग्रामीणों को कोई भी सुविधा मुहैया नहीं करायी गयी है। वहीं दिन भर में गंगा नदी का जल स्तर लगभग आधा मीटर बढ़ चुका है। सुबह तक गंगा का जल स्तर और बढ़ने से अत्यधिक भयाभय स्थिति पैदा होने की आशंका जतायी जा रही है।

[bannergarden id="8"]

उत्तराखण्ड में हुई भीषण बारिश ने जहां अपने प्रदेश में तबाही मचा दी है वहीं उत्तर प्रदेश में भी गंगा की तलहटी में बसे गांवों में सब कुछ तहस नहस करना शुरू कर दिया है। बीते दिन से ही गंगा का जल स्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत की स्थिति छा गयी थी। लेकिन बीती रात में लगभग एक मीटर जल स्तर बढ़ जाने से गंगा का फैलाव जारी है। लोगों का मानना है कि गंगा का पानी अभी फैलाव ले रहा है। जैसे ही फैलाव खत्म होगा तो पानी का स्तर एक बार फिर ऊंचाइयां छूने लगेगा। अंदेशा जताया जा रहा है कि गंगा का जल स्तर 137 मीटर से भी अधिक हो सकता है।

[bannergarden id="11"]

वहीं प्रशासन की तरफ से अभी तक कागजों में नाव चिन्हिंत कर ली गयीं, कागजों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गयीं, कागजों में बाढ़ राहत केन्द्र भी बन गये लेकिन हकीकत में किसी ग्रामीण को न नावें उपलब्ध करायी गयीं, न ही कोई लेखपाल या अन्य कर्मी ग्रामीणों के हालचाल लेने पहुंचा। बस एक दो गांव में अधिकारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों की बाट जोह कर वापस आ गये। हो गयी बाढ़ पीड़ितों की सहायता। यदि यही हाल रहा तो बाढ़ में अपना सब कुछ खो बैठे ग्रामीण एक बार फिर रोटी कपड़ा के लिए तबाह हो सकते हैं और प्रशासन इसी तरीके से बाढ़ राहत केन्द्र कागजों में चलाता रहेगा। बीते वर्षों में बनाये गये तटबंधों को प्रशासन द्वारा न तो सही करवाया गया और न ही बाढ़ के पानी को रोकने के लिए नये तटबंधों को बनवाया गया। बस ग्रामीणों की तबाही को बैठे बैठे देखने की प्रशासन को पुरानी आदत सी बन गयी है।

इसके साथ ही जन प्रतिनिधि भी समय रहते न ही पुलिया निर्माण न ही तटबंध बनवाने के लिए पैरवी करते नजर आते हैं। उन्हें भी राजनीतिक रोटियां सेंकने का मौका बाढ़ के समय ही मिलेगा। बाढ़ बढ़ने के साथ ही राजनेता भी एक दिन का लंच पैकिट, कुछ माचिस की डिब्बी, बीड़ी के बंडल बांटकर एक पंत दो काज कर बैरंग लौट आयेंगे। बाढ़ पीड़ितों की सहायता भी हो जायेगी और ऊपर से चुनाव प्रचार भी। स्थाई समाधान निकालने वाला कोई नहीं है।

डीआईओएस नंदलाल यादव के निलंबन पर हाईकोर्ट का ‘स्‍थगनादेश’
फर्रुखाबाद: मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के यहां विगत 25 मई को हुए लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में अव्‍यवस्‍था के आरोप में निलंबित चल रहे जिलाविद्यालय निरीक्षक नंदलाल यादव को उच्‍चन्‍यायालय से राहत मिल गयी है। न्‍यायालय ने उनके निलंबन आदेश को स्‍थगित कर दिया है।

विदित है कि विगत 25 मई को यहां क्रिश्‍चियन कालेज ग्राउंड पर मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों संपन्‍न छात्रों को लैपटॉप वितरण समारोह के दौरान गलत नंबर का लैपटॉप मुख्‍यमंत्री के हाथों में पहुंच जाने के कारण अव्‍यवस्‍था फैल गयी थी। जिसके चलते मुख्‍यमंत्री को लगभग दस मिनट तक छात्रों के बीच खड़े रह कर सही नंबर के कंप्‍यूटर के आने तक इंतजार करना पड़ा था। इससे खफा हो कर मुख्‍यमंत्री ने लखनऊ पहंचते ही कमिश्‍नर कानपुर को तत्‍काल पद से हटाकर प्रतीक्षा में कर दिया था, जिलाधिकारी फर्रुखाबाद व माध्‍यमिक शिक्षा सचिव को चेतावनी जारी कर दी गयी थी व डीआईओएस फर्रुखाबाद नंद लाल यादव को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। तब से श्री यादव लगातार निलंबित चल रहे थे।

बुधवार प्राप्‍त जानकारी के अनुसार श्री यादव की ओर से उच्‍चन्‍यायालय इलाहाबाद में की गयी याचिका के क्रम में न्‍यायाल ने उनके निलंबन को अग्रिम आदेशों तक के लिये स्‍थगित कर दिया है। श्री यादव ने दूरभाष पर सूचना की पुष्‍टि करते हुए बताया कि अभी आदेश की प्रति प्राप्‍त नहीं हुई है। आदेश की प्रति प्राप्‍त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।