Posted on : 15-12-2011 | By :
santosh | In :
समाचार
अजमेर से सियालदह एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में सी आई एस ऍफ़ जवान की कार्बाइन व् तीन मैगजीन चोरी हो जाने से आक्रोशित जवान व् उसके साथियो ने करीब एक घंटे तक ट्रेन को मुग़ल सराय स्टेशन पर ही रोके रखा |घटना की सुचना पर जी आर पी व् आर पी ऍफ़ के अधिकारी मौके पर पहुचे और मामले की छानबीन में जुट गए |काफी समझाने बुझाने के बाद एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया |
जी आर पी व् आर पी ऍफ़ के लाख प्रयास के बावजूद ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है | मुस्कान के साथ सेवा देने का वादा करने वाली भारतीय रेल में यात्री कितने सुरक्षित हैं आये दिन होने वाली चोरी डकैती लूट की घटनाओं से लगाया जा सकता है |
घटना मुग़ल सराय स्टेशन की है जहा अजमेर सियालदह एक्स में जय पुर से बोकारो की यात्रा कर रहे सी आई एस ऍफ़ के जवानो की टीम के सदस्य की एक कार्बाइन व् तीन मैगजीन चोरो ने उड़ा लिया |चोरी की इस घटना से आक्रोशित जवानो ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को मुग़ल सराय स्टेशन पर ही करीब एक घंटे तक रोके रखा |घटना की सुचना जब रेलवे के सुरक्षा एजेंसियों को लगी तो वे आनन् फानन में स्टेशन पहुच कर मामले की जांच में जुट गए |
Posted on : 04-12-2011 | By :
santosh | In :
अपराध
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का कोई भी सड़क ,गली व मोहल्ला ऐसा नहीं है | जहाँ पर अवैध ढंग से संचालित नर्सिंग होम व क्लिनीक न हों | जो बड़े -बड़े बोर्ड लगाकर गरीब व अनपढ़ लोगों को बेवकूफ बनाकर व दलालों के माध्यम से उनकी खून -पसीने कि गाढ़ी कमाई दीमक कि तरह चाट रहे हो | यह इतने बेख़ौफ़ है कि खुलेआम गर्भपात इत्यादि करते है | अभी हाल ही में सकलडीहा में एक नाबालिग लड़की का गर्भपात किया गया था | जिसमे नर्सिंग होम सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन इसके बावजूद भी जब इन लोगों पर लगाम नहीं लगा और ये और भी बेलगाम हो गए तो अंत में थक हारकर मुख्य चिकित्साधिकारी को ही मैदान में आना पड़ा |
इसी क्रम में आज मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में सैयदराजा क़स्बा अंतर्गत सतगुरु चिकित्सा सेवा -समिति और केयर क्लिनीक पर छापेमारी क़ी गयी |छापेमारी में नर्सिंग होम संचालक कोई भी कागजात दिखाने में असमर्थ रहे | चिकित्सा सुविधाओं में चिकित्सक ,नर्स और ओ.टी .का हर जगह अभाव दिखा ,और नर्सिंग होम जैसे संवेदनशील स्थान को अप्रसिक्षित लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा है | जिसकी वजह से अब तक कई लोगों को असमय ही जान से हाथ धोना पड़ा | वहीँ मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि अब कोई भी फर्जी नर्सिंग होम जिले में हम चलने नहीं देंगे | इसी क्रम में आज सतगुरु चिकित्सा सेवा समिति और केयर क्लिनीक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है और आगे भी ऐसे फर्जी डाक्टरों
0