उत्तर-प्रदेश में चुनाव के पहले से ही सियासी जंग तेज हो गयी है | सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओ द्वारा युध्स्तर पर सभाओ का क्रम जरी है | ऐसी ही एक सभा में शामिल होने बलिया जा रहे सपा नेता शिवपाल यादव यु-पी के मुगलसराय में पत्रकारों से रूबरू हुए | इस दौरान उन्होंने केंद्र व् माया सरकार पर जम कर निशाना साधा | वही कल कांग्रेस मंत्रियो द्वारा सपा कार्यकर्त्ता की लात घुसो से पिटाई को एक घटिया काम बताया |
बलिया में पार्टी के कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे सपा नेता शिवपाल यादव चंदौली के मुगलसराय स्टेशन पहुचे जहा मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की लोकतंत्र में कला झंडा विरोध धरना प्रदर्सन करने का सब को अधिकार है लेकिन मंत्रियो द्वारा सपा कार्यकर्ताओ पर मंत्रियो द्वारा जिस प्रकार लात-घुसे चलाया गया है इससे घटिया काम और क्या हो सकता है |समाजवादी पार्टी हमेशा से जवाब देती आई है और इसका भी वे जवाब देगी | उत्तर-प्रदेश चुनाव में कांग्रेस का वही हाल होगा जो हाल उनका बिहार में हुआ था | वही माया सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की मायावती खुद तो बड़े-बड़े घोटाले कर रही है वही राहुल व् सोनिया को गालिया भी दे रही है |
कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चाहते है की कांग्रेस के राजकुमार राहुल गाँधी के सिर देश के प्रधानमंत्री का ताज हो | दिग्विजय ने अपनी इस अभिलाषा का खुलासा चंदौली जिले के मुग़ल सराय स्टेशन पर मिडिया के बातचीत में कही | दिग्विजय सिंह राजधानी ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए मुगलसराय स्टेशन पहुचे थे |

मिडिया से बातचीत करके जैसे ही दिग्विजय सिंह आगे बढे की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पेट्रोल की कीमत में पुनः इजाफा किये जाने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिग्विजय सिंह का जबरजस्त विरोध किया | भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने दिग्विजय को काला झंडा दिखा कर विरोध जताया | एक ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पेट्रोल का दाम बढ़ने के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे तो दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता सरकार के समर्थन में नारेबाजी करने लगे | दोनों ओर से की जा रहे नारेबाजी से मुगलसराय स्टेशन पर यात्री परेशान दिखे | भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ और कांग्रेस के कार्यकर्ताओ में नोकझोक ,, धक्का मुक्की ,, हाथ पाई और झड़प भी हुआ लेकिन जब तक मामला बिगड़ता दोनों पार्टियों के नेताओ ने अपने अपने कार्यकर्ताओ को शांत करा कर माहौल को संभाला | भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने पेट्रोल की कीमत बढ़ाये जाने पर कांग्रेस को जम कर कोसा |
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा दिग्विजय सिंह का विरोध करके काला झंडा दिखाए जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के लोगो का मन काला ,, इनका कर्म काला ,, तन काला वह कला झंडा ही दिख सकते है |
सैयदराजा/चंदौली- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अजीत सिह के आवहान व प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिह के निर्देशानुसार 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक सुरज पदयात्रा जनजागरण के लिए पार्टी के नीतियों को जनजन तक पहुचाने के लिए मॉ कामख्या मंदिर से जिलाध्यक्ष समरनाथ सिह यादव के नेतृत्व मे सैयदराजा मेन बाजार जीटी रोड होते हुए नगर भ्रमण कर गगन भेदी नारा लगाते हुए केन्द्र सरकार को कोसा व शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदो को माल्यापर्ण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता समरनाथ सिह यादव ने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व भुखमरी से जकड़ी देश की जनता पानी, बिजली, ,ााद, दवा आदि न मिलने से त्रस्त है । इस भ्रष्ट सरकार को शर्म नही आ रही है कि महंगाई पर रोक लगावे ।
ऐसे सरकार को गरीब , मजदूर किसान आने वाले चुनाव मे मुह तोड़ जबाब देगी । मुगलसराय अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि सैयदराजा शहीदो की धरती रही है गुलामी के जंजीरो मे भारत माता जकड़ी हुयी थी शहीदो ने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया । आज शहीदो की धरती पर बाहरी शक्तियां भेली भाली जनता को अपनी पूंजी के बल पर लूटने आ गयी है आप लोगो को ऐसे शक्तियो से सावधान रहना होगा । सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष ताज मुहम्मद एंसारी ने कहा कि गरीब मजदूर व बुनकर महगाई की मार को नही झेल पा रहे है और वे आत्म हत्या करने पर मजबूर हो गये है । सभा मे चन्द्रवंश सिह, कन्हैया यादव, निरज यादव, मु0 मसउव्वर, छन्नू विश्वकर्मा, नेक मुहम्मद एंसारीआदि लोग उपस्थित रहे ।
Posted on : 28-08-2011 | By :
santosh | In :
राजनीति
चंदौली: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही किसानों की महापंचायत के बहाने जनता की सियासी नब्ज भी टटोलते गए। खाद बिजली पानी से जूझ रहे किसानों की दुखती रग पर हाथ फेरा तो आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए जनता का आह्वान भी किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के रामराज्य व मंदिर निर्माण के मुद्दे को उछाला और कांग्रेस, बसपा और सपा को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि जब तक भाजपा की सरकार नहीं बनेगी तब खुशहाल भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। श्री शाही शनिवार को सैयदराजा िस्थत नेशनल इंटर कालेज में किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित जन समूह को देख पूरे रौ में दिख रहे श्री शाही ने कहा कि भ्रष्टाचार के माध्यम से जनता की गाढ़ी कमाई को कांग्रेसियों ने स्विस बैंक में जमा किया है। उन्होंने अन्ना द्वारा चलाए जा रहे जन लोकपाल बिल का समर्थन करते हुए कहा कि इसके आने से भ्रष्टाचार रुकेगा। भ्रष्ट पार्टियां जन लोकपाल बिल से घबराई हुई हैं। कहा कि इससे इनका पोल खुल जाएगा। समाजवादी पार्टी और बसपा की भी बखिया उधेड़ी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में बसपा, सपा और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
भाजपा की जिन प्रदेशों में सरकार है, वहां किसानों को बिजली पानी की किल्लत नहीं है लेकिन आज सबसे अधिक उपेक्षित उत्तर प्रदेश है। उन्होंने पानी के सवाल पर जिले के किसानों से नहर पाटो अभियान चलाने का आह्वान किया। कहा कि किसान प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष गिड़गिड़ाने की बजाय संघर्ष करें। भाजपा उनके साथ है। केंद्र की कांग्रेस सरकार ने सौ दिन में महंगाई घटाने का वादा किया था लेकिन उसका असर यह हुआ है कि आज उर्वरक 195 से पांच सौ रुपये हो गया और पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ गई। भाजपा राम मंदिर और देश में रामराज्य लाना चाहती है।
भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ जिला इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर में जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में अन्ना के समर्थन में प्रधानमंत्री क़े पुतले की शवयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के उपरांत पत्र विक्रेताओं ने अखबार सेंटर के समीप पीएम के प्रतीकात्मक पुतला का दाह संस्कार कर विरोध प्रदर्शित किया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने क़ो जन लोकपाल बिल पारित करने की मांग की।
देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए पत्र विक्रेताओं ने अलसुबह अखबार सेंटर पर एकत्रित होकर शव यात्रा निकाली। शवयात्रा में पत्र विक्रेता जवाहरलाल भारती मुंडन कराकर आगे-आगे चल रहे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि बिना सुविधा शुल्क के कोई भी काम कराना मुमकिन नहीं है। अन्ना की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री को इससे कोई लेनादेना नहीं है। पूर्व प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि सरकार हठधर्मी बनी हुई है। अंत में चेतावनी दिया कि यदि केंद्र सरकार यथाशीघ्र जन लोकपाल विधेयक नहीं पारित करती है, तो पत्र विक्रेता आरपार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। शवयात्रा में अमित शर्मा, अमरनाथ भारती, कमलेश विश्वकर्मा, मदन यादव, इंदर सिंह कुशवाहा, जगदीश जायसवाल, बच्चन राम, छोटू कुशवाहा, सरदार गौतम, अखिलेश, चंदन, अमर शर्मा, सुमित शर्मा, सुनील, गोलू पाल, मानू आदि शामिल रहे।

चंदौली: सब्सिडी का कोयला बाजार में ऊंचे दाम पर बेच कर करोड़ों के वारे-न्यारे करने वाली पांच कंपनियों व उनके कार्यालयों पर सीबीआई ने छापामारी की। बृहस्पतिवार सुबह वाराणसी और मुगलसराय में छह जगहों, दिल्ली और नोएडा में एक-एक स्थान पर शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चलती रही। इन कंपनियों में एक कंपनी बसपा विधायक सुशील सिंह और उनके भाई सुनील सिंह की है। जेल में बंद बृजेश सिंह के भतीजे विधायक सुशील सिंह के घर सीबीआई के छापे को लेकर खासी चर्चा बनी रही।
वाराणसी में जिन कंपनियों पर छापे मारे गए उनमें श्रीराम फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड, डोर्लिया कोक इंडस्ट्री, फर्टिलो मार्केटिंग एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड, जय दुर्गा इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स स्वास्तिक सीमेंट प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। श्रीराम फ्यूल के बसपा विधायक सुशील सिंह, उनकी पत्नी किरन सिंह और भाई सुनील सिंह निदेशक हैं। बसपा विधायक के सिद्धगिरीबाग, सिगरा स्थित डी/57/55 के आवास पर ही कंपनी का
कार्यालय है। डोर्लिया कोक और जय दुर्गा इंटरप्राइजेज दोनों ही कंपनियों के निदेशक रतन सिंह भी वाराणसी में रहते हैं जबकि फर्टिलो मार्केटिंग के अनिल कुमार अग्रवाल और मेसर्स स्वास्तिक सीमेंट के पवन कुमार तुलस्यान मुगलसराय में रहते हैं। अनिल कुमार अग्रवाल का एक कार्यालय दिल्ली के लक्ष्मीनगर और आवास नोएडा में है। इन दोनों जगहों पर भी छापामारी की गई। मुगलसराय में सीबीआई ने अनिल अग्रवाल का कैलाशपुरी स्थित घर खंगालना शुरू किया तो खबर फैलते ही चंदासी कोयला मंडी में कारोबारियों के शटर गिर गए। कर्मचारियों ने दिल्ली में मौजूद अनिल अग्रवाल को सूचना दी। इसी बीच दूसरी टीम रविनगर स्थित पवन तुलस्यान के आवास पर पहुंच गई।
सीबीआई ने इन सभी जगहों से अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। इनमें कंपनी को नारदर्न कोल फील्ड से हासिल होने वाले कोयले की आमद और कंपनी द्वारा तैयार की जाने वाली सामग्री का विवरण है। सीबीआई ने जिन दस्तावेजों को कब्जे में लिया है, उनमें इन सभी कंपनियों द्वारा पिछले कई सालों के दौरान की गई कोयले की खरीद-फरोख्त की जानकारी है। छानबीन के दौरान सीबीआई के हाथ कुछ ऐसे दस्तावेज भी लगे हैं, जिनमें साक्ष्य मिटाने के प्रयास किए जाने के संकेत सामने आए हैं। गौरतलब है कि 25 मार्च को भी सीबीआई ने वाराणसी, चंदौली और रमाबाई नगर की सात कंपनियों का औचक निरीक्षण किया था। इनमें रमाबाई नगर की इस्टर्न फ्लेम्स और पंडित फ्यूल्स तथा वाराणसी/चंदौली की डोर्लियो कोक लिमिटेड, जय दुर्गा इंडरप्राइजेज, स्वास्तिक सीमेंट लिमिटेड, श्रीराम फ्यूल्स और फर्टिलो मार्केटिंग एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड शामिल थी। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि यह निरीक्षण शिकायत के आधार पर किया गया था और इसी निरीक्षण के आधार पर मुकदमे दर्ज कर सर्च वारंट हासिल करने के बाद यह कार्रवाई की गई।
सीबीआई के अफसरों का कहना है कि ये सभी कंपनियां स्मोकलेस फ्यूल या अन्य उत्पाद बनाने के नाम पर सरकारी कोयले का बड़ी तादाद में उठान कर रही थीं। इन्हें स्टेट इंडस्ट्रियल कार्पोरेशन से कोयला मिला है। कार्पोरेशन को यह कोयला नारदर्न कोल फील्ड से हासिल होता है। कार्पोरेशन इन कंपनियों को कोयले के रेक आवंटित करता है।
अभी तक की छानबीन में सामने आया है कि हर कंपनी एक साल में तकरीबन सात से आठ करोड़ रुपये के कोयले की हेराफेरी कर रही थी। जो साक्ष्य मिले हैं, उनके आधार पर सीबीआई को जिला उद्योग केंद्र, यूपीएसआईडीसी और नारदर्न कोल लिमिटेड के लोगों का इस धांधलेबाजी से जुड़े होने का संदेह है। सीबीआई इनकी भूमिका की भी जांच कर सकती है। इसके अलावा जिन कंपनियों पर छापामारी की गई उनके निदेशकों व संचालकों से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। विधायक सुशील सिंह ने बताया कि सीबीआई की टीम सर्च वारंट लेकर आई थी। उनकी रामनगर में श्रीराम फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म है। टीम में शामिल लोगों ने फर्म से संबंधित जानकारी मांगी। उन्हें पूरी जानकारी मुहैया करा दी गई है। कर्मचारियों ने उनके हर सवालों का जवाब दिया। सीबीआई टीम को आगे भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया गया है।

चंदौली|| समाजवादी पार्टी के आन्दोलन के तीसरे और अंतिम दिन आज चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के संसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव करने की कोशिश कर रहे सपाइयो पर पोलिस ने जमकर लाठियां
भांजी|

इस बीच सपा कार्य कर्ताओ ने जमकर सरकार बिरोधी नारे लगाये सांसद के
नेतृत्व में हुए इस आन्दोलन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की बात
कही गई थी |

लेकिन बावजूद इसके सैकड़ो की संख्या में सपाई जहा जिला अधिकारी
कार्यालय तक पहुच गए वही इनको तितर बितर करने के लिए पुलिस ने भी जमकर
लाठिय भांजी जिससे अध दर्जन सपा कार्य करता घायल हो गए | इस क्रम में सपा सांसद को उनकी गाड़ी से घसीटकर पहले पोलिसे ने उतारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया |
चंदौली|| बीते ४ फ़रवरी को कांग्रेस के चंदौली जिले के पर्वेक्षक व जोगेश्वरी ( मुबई ) के एम्.एल.सी भाई जगताप पर चंदौली जिला मुख्यालय पर कांग्रेस की एक सभा के दौरान हुए हमले के मुख्य आरोपी स्थानीय कांग्रेस नेता तुलसी सिंह राजपूत ने आज चंदौली सी.जे.एम् कोर्ट में दोपहर लगभग ३ बजे आत्म समर्पण कर दिया |
सी.जे.एम्. कोर्ट ने तुलसी सिंह राजपूत को १४ दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया | इस पर तुलसी सिंह के वकील ने जिला सत्र न्यायालय में जमानत की याचिका दायर की | जिस पर जिला सत्र न्यायालय द्वारा सुनवाई के लिए अगले दिन २४ फ़रवरी की तारीख मुकरर की है | आरोपी के वकील द्वारा लाख कोशिश के बावजूद भी आरोपी को जमानत नहीं मिल सकी |
चंदौली|| चंदौली में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ कि एक सभा के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब केन्द्रीय पर्यवेक्षक व महारास्ट्र के जोगेश्वरी से कांग्रेस के एम् एल सी भाई जगताप से नाराज एक गुट के कुछ समर्थको ने उनपर हमला कर दिया इस दौरान हमलावर गुट के लोगो ने हवा में कई राउण्ड गोलिया भी चलाई जिससे वहा भगदड़ मच गया इस हमले में घायल भाई जगताप को कांग्रेस के कार्य कर्ताओ ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुचाया जहा उन्हें प्राथमिक उपचार कराया गया |
काफिले के साथ बदहवास हालात में जिला अस्पताल पहुचे महारास्ट्र के जोगेश्वरी से कांग्रेस के एम् एल सी भाई जगताप चंदौली जिले में राहुल गाँधी मिशन २०१२ कि रेस में भाग लेने वाले योद्धाओ कि जाच पड़ताल करने निकले थे चंदौली के प्रसिद्ध भाई राम के बगीचे कांग्रेसियों कि ओर से आयोजित एक सभा में पंहुचा कर अभी वह कुछ बोलते इससे पहले ही कांग्रेस के एक गुट के समर्थको ने उनपर हमला कर दिया जिसे उनके सर में चोट लग गया |
उन्होंने जब इसका बिरोध करने कि कोशिश कि तो हमलावर गुट के लोगो ने रिवाल्वर निकल के ताबड़तोड़ गोलिया चलाते हुए वहा से फरार हो गए |
भाई जगताप कि अगर माने तो सुबह वाराणसी के रमादा होटल में वह ठहरे हुए थे | वहा तुलसी सिंह राजपूत उनसे मिलने आये और उन्हें अपने पक्ष कि बात समझाने कि कोशिश रहे थे जिसे मेरे द्वारा जब अनसुना करने कि कोशिश कि गई तो उन्होंने इससे क्षुब्ध हो कर इस तरह कि हरकत किया है जिसको उन्हें न सिर्फ ६ वर्स के लिए निलंबित किया गया है |
बल्कि उनके व उनके समर्थको के खिलाफ चंदौली कोतवाली में नामजद मुकदमा भी दर्ज कराया गया है | चुनाव से पहले हुई इस तरह कि घटना को गंभीरता से लेटे हुए पुलिस भी इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्य वही कि बात कर रही है |
चंदौली: प्रदेश के चंदौली जनपद में बिहार के भभुआ नगर के विधायक रामचंद्र सिंह यादव रविवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. चंदौली कोतवाली क्षेत्र के बिछिया के पास उनकी सफारी कार विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गयी. जिसमे विधायक समेत उनके साथ आधा दर्जन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. विधायक रामचन्द्र सिंह यादव लखनऊ में हो रही बसपा की रैली में भाग लेने जा रहे थे. विधायक समेत सभी कार्यकर्ताओं को मुगलसराय के प्राईवेट नर्सिंग होम में पुलिस की अभिरक्षा में उपचार कराया गया. उसके बाद विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए
0