जहाँ प्रदेश सरकार महिला शोषण रोकने कि लाख दावे कर रही है वाही चंदौली के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत मनिहरा गावं में चार दबंगों द्वारा एक गरीब नाबालिग लड़की का लगातार सात- आठ महीनो से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है जो कि सरकार के दावों कि धज्जियाँ उड़ाने के लिए पर्याप्त है |
चंदौली के सकलडीहा कोतवाली के मनिहरा गाव में चार दबंगों ने गाव के ही गरीब नाबालिग लड़की सोनी गुप्ता चौदह वर्षीया के साथ लगातार सात – आठ महीनो तक उसकी गरीबी का फायदा उठाकर करते रहे यौन शोषण | मामला तब और गंभीर हो गया जब उन दबंगों का पाप उस नाबालिग के पेट पलने लगा और इसकी जानकारी उन दबंगों को हुई तब वे आनन् -फानन में उसके घर से उठाकर सकलडीहा स्थित एक अवैध ढंग से संचालित प्राइवेट नर्सिंग होम में लेजाकर के उसका गर्भपात कराया और उसे लेजाकर उसके घर छोड़ दिया और धमकी दी की पुलिस को मत बताना लेकिन इसके बावजूद पीडिता की माँ मुन्नी देवी डरते – डरते सकलडीहा कोतवाली जाकर के पुलिस को सारे मामले से अवगत कराया | उसके बाद पुलिस हरकत में आते हुए चारों अभियुक्तों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी |
देखना अब यह है कि प्रदेश कि मुखिया एक महिला है और अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था की मेरे राज्य में अगर किसी लड़की या महिला के साथ दुष्कर्म होता है तो तुरंत कार्यवाही चाहे वह कितना भी पहुच व् रसूख वाला हो | देखना यह है की प्रशासन इस पीडिता को कितना न्याय दिलाता है और सरकार अपने दावों पर कितना खरी उतरती है |
Posted on : 15-09-2011 | By :
santosh | In :
अपराध, पुलिस

चंदौली: चंदौली के परिवहन विभाग के जबरन धन वसूली के खिलाफ ट्रक ड्राईवरो ने सिन्हीताली के पास NH-2 को तीन घंटा किया जाम | पुलिस वालो को जाम छुड़ाने में करनी पड़ी मशक्कत | पांच से दस हजार रुपये जबरन मागते है परिवहन अधिकारी | न देने पर करते है परेशान |
यू पी के चन्दौली में ए आर टी ओ की मनमानी व् अवैध वसूली से नाराज ट्रक ड्राईवरो ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -२ पर अपने अपने ट्रको को आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया |व्यस्ततम राजमार्ग पर ट्रको के आड़ा तिरछा खड़ा होते ही कुछ ही घंटो में दोनों पटरियों पर वाहनों की कई किलो मीटर लम्बी कतार लग गयी और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया | ट्रक वालो का आरोप है की हम लोगो से परिवहन विभाग के अधिकारी जबरन वसूली करते है | हमारी खड़ी ट्रक का शीशा तोड़कर जबरन फ़ाइल ले जाते है | अन्डर लोड वाहनों को भी चलाना हो रहा दूभर | लगभग पांच घंटे के जाम की वजह से उसमे फसे यात्री भी बेहाल होने लगे | जाम की सुचना पर मौके पर पहुचे अलीनगर थानाध्यक्ष ने ड्राईवरो को पहले तो समझाया मगर जब वे नहीं माने तो आसपास के थानो से पर्याप्त पुलिस फ़ोर्स मँगा कर ड्राईवरो को खदेड़ना शुरू कर दिया इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा |
मुग़ल सराय -गुवाहाटी से नईदिल्ली जा रही 12501 अप पूर्वोत्तर संपर्क कान्ति एक्स से तवांग पुलिस की गिरफ्त से एक चाइनीज कैदी हथकड़ी समेत फरार हो गया |घटना पटना-मुग़ल सराय के बीच की जब अरुणांचल प्रदेश के तवांग जिले की पुलिस एक चाइनीज अभियुक्त युसांग हेनराई (20) को लेकर दिल्ली दूतावास जा रही थी इसी बीच युसांग पुलिस कर्मियों को चकमा देकर बीच रास्ते में ही भाग निकला |फरार अभियुक्त दो साल पहले भारत -चीन की सीमा पर अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते समय गिरफ्तार हुआ था और आई टी बी पी ने तवांग पुलिस को दूतावास ले जाने के लिए सौपा था |पुलिस टीम में एक उपनिरीक्षक व् तीन कांस्टेबल थे जो ट्रेन की S-7 बोगी में सवार थे |ट्रेन के मुग़ल सराय पहुचने पर तवांग पुलिस ने घटना की जानकारी जी आर पी को दी मगर जी आर पी ने मामला दानापुर मंडल का बता कर पल्ला झाड लिया |जिसके बाद तवांग पुलिस के जवान दानापुर के लिए रवाना हो गए |

चंदौली: दिल्ली में पटना जा रही सम्पूर्ण क्रान्ति एक्स की ए सी बोगी में यात्रा कर रहे नेवादा बिहार के रहने वाले मेडिकल स्टुडेंट राकेश (28 वर्ष ) की यू पी के सकलडीहा रेलवे स्टेशन के करीब गिर कर मौत हो गयी |
मृतक बी एच यू वाराणसी में न्यूरो सर्जन में पोस्ट ग्रेजुएट के प्रथम वर्ष का छात्र था और दिल्ली से किसी आपरेशन के बाद घर लौट रहा था तभी सकलडीहा स्टेशन के करीब हादसे का शिकार हो गया| पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गयी है |
चंदौली: कालिमहौल स्थित वार्ड नंबर ४ के सभासद पति मुराहू राम को स्थानीय लोगो ने घंटो बंधक बनाये रखा | इस वार्ड में लगभग एक महीने से ट्रांसफार्मर जल गया है परन्तु लाख कोशिशो के बावजूद भी बिजली विभाग द्वारा आज तक जले हुए ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका जिससे आजिज आकर स्थानीय लोगो ने सभासद पति को घंटो बंधक बनाकर रखा और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की | सुचना पर मौके पर पहुचे क़स्बा चौकी इंचार्ज ने बिजली-विभाग के आला अधिकारियो से बात-चित कर दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगो ने सभासद पति को मुक्त किया |

चंदौली: मुग़लसराय जीआरपी व् आरपीऍफ़ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर बिहार आने जाने वाली ट्रेनों कि आरक्षित बोगियों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिला कर लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को चोरी के सामानों व् नशीला पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है | दोनों गिरफ्तार युवक किशन गंज (बिहार) के रहने वाले बताये जाते हैं और ये उन ट्रेनों को निशाना बनाते थे जिनमे पैंट्री कार नहीं हुआ करता है |इन दोनों ने अपने ही गाव किशन गंज के रहने वाले इरफ़ान नाम के जहर खुरान से बाकायदा ट्रेनिंग भी ली है |
इनके निशाने पर मगध एक्स,महाबोधि एक्स,गरीबनवाज एक्स,व् पटना अजीमाबाद एक्स के यात्री हुआ करते थे जिन्हें ये दोस्ती गाठ कर खाने पीने कि चीजो में नशीला पदार्थ मिला कर लूट लिया करते थे | ये इतने शातिर हैं कि ट्रेनों में दालालो से किसी और नाम का रिजर्वेशन टिकट लेकर आरक्षित बोगियों में घुस जाते थे और बोनाफाइड पैसेंजर कि तरह बर्ताव करते थे जब यात्री पूरी तरह इनपर भरोसा करने लगते थे तब ये अपने काम को अंजाम दे देते थे |
मुगलसराय। स्थानीय राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बृहस्पतिवार को प्लेटफार्म नंबर तीन और चार के बीच से अररिया गैंग के तीन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन सौ तीस ग्राम नशीला पाउडर एवं विभिन्न ट्रेनों से चोरी किया गया सूटकेस, कैमरा, मोबाइल सेट और अन्य कीमती सामान भी बरामद हुआ।
जीआरपी और आरपीएफ की टीम बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से प्लेटफार्मों का निरीक्षण कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने तीन संदिग्ध लोगों को उक्त प्लेटफार्म पर उपस्थित होने की सूचना दी। सूचना पाते ही तत्काल फोर्स मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो वहां उन्हें सूटकेस सहित तीन युवक खड़े दिखे। पुलिस जब उनकी ओर बढ़ी तो वे लोग सूटकेस छोड़कर भागने लगे, लेकिन सुरक्षा तंत्रों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पकडे़ गए आरोपितों में से एक के पास से 220 ग्राम डायजापाम एवं विभिन्न ट्रेनों से यात्रियों का चोरी किया गया दो सूटकेस, एक कैमरा, दो मोबाइल सेट और कीमती सामान के साथ डेढ़ हजार रुपये, दूसरे के पास से 210 ग्राम नशीला पाउडर एवं चोरी का दो सूटकेस, दो मोबाइल सेट और 1450 रुपये बरामद हुआ। वहीं तीसरे के पास से चोरी का एक सूटकेस, एक मोबाइल एवं 1450 रुपये बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे लोग कई वर्षों से ट्रेन के यात्रियों को डायजापाम से सने सामान खिला पिलाकर लूटने का धंधा करते हैं। बताया कि उनका क्षेत्र पटना से मुगलसराय के बीच है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनें इनके विशेष निशाने पर रहती हैं। बताया कि वे लोग तो मामूली सदस्य हैं। उन्हें तो सरगनाओं द्वारा जब जिस ट्रेन में घटना को अंजाम देने की सूचना दी जाती है तभी वे कार्य करते हैं। इस संबंध जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि तीनों अररिया गैंग के सदस्य हैं और इनकी निशानदेही पर गैंग के सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बरामद सामान के बावत बताया कि संबंधित यात्रियों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने सभी आरोपितों का संबंधित धाराओं के तहत चालान कर दिया है।


चंदौली: मुगलसराय स्टेशन से जी.आर.पी. मुगलसराय ने शिवशंकर नाम के एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो फर्जी टिकट निरीक्षक है उसने टी.टी.बनकर सरकार को लाखो का चुना लगाया | अपने काम को अंजाम देने के लिए और लोगो पर अपनी धौस ज़माने के लिए शिवशंकर एक आदमी को भी अपने साथ रखता था जो शिवशंकर के फर्जीवाड़े में उसके सहायक ( असिस्टेंट ) के रूप में काम करता था और ट्रेन में शिवशंकर द्वारा बताये गए यात्रियों का मोबाईल महंगे सामान उड़ा लेता था | इसने अपने काम का अंजाम देने के लिए मुगलसराय से बक्सर के बीच की एम्.एस.टी. भी बनवा रखी थी क्योकि यह फर्जी टिकट निरीक्षक मुग़लसराय से बक्सर के बीच ही चलता था और ट्रेन यात्रियों को इन्ही स्टेशनों के बीच परेशान करते हुए रुपयों की वसूली कर अपनी जेबे भरता था |
मूल रूप से वाराणसी के डी.एल.डब्लू. क्षेत्र का रहने वाला शिवशंकर एम्.एस.सी. डिग्री धारक है और इस फर्जीवाड़े के काम में आने से पहले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ( एम्.आर.) की नौकरी किया करता था | देखने में सीधा मगर बडा ही शातिर दिमाक रखने वाले इस व्यक्ति का मन में हमेशा से फर्जी कामो की तरफ रहता था इसी कारण इसने अच्छी कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी छोड़ कर ऐसे काम को चुना जिसमे पैसे भी ज्यादा मिले और रौब भी बनी रहे इन्ही ख्वाबो के चलते आज शिवशंकर सलाखों के पीछे पहुच गया |

चंदौली: मुग़लसराय जी आर पी ने बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाने वाले गैंग के तीन सदस्यों को नशीला पाउडर व् भारी मात्रा में चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |पकडे गए तीनो युवक दिल्ली हावड़ा रूट पर ट्रेनों के यात्रियों को अपना शिकार बनाया करते थे | जी आर पी का दावा है की इनकी गिरफ्तारी से आयेदिन हो रहे जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा |
अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं तो जरा संभल कर रहिये |अभी हम आपको दिखाते हैं एक ऐसा सच जिसे देख कर आपके होश उड़ जायेंगे | पुलिस की गिरफ्त में खड़े इन युवको को जरा गौर से देखिये |हो सकता है की यात्रा के दौरान आपने कही इनको देखा हो | ये युवक आम लुटेरे नहीं बल्कि मौत के सौदागर है |ये लोग ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती गाठ कर उन्हें खाने पीने की चीजो में नशीला पदार्थ मिला कर दे देते है और जैसे ही यात्री बेहोश होता है उसका सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते है |इनके नशीले पाउडर का असर आम आदमी के ऊपर दो से तीन दिन तक रहता है वो भी तत्काल उपचार मिले तब अन्यथा उसकी जान भी जा सकती है |आइये हम इन्ही से सुनते है की कैसे ये आपको शिकार बनाते हैं|
हैरानी की बात तो यह है की इनके नेटवर्क को कान्ती नाम की एक महिला चलाती है जो बाकायदा इन्हें जहरखुरानी का प्रशिक्षण देने के बाद नशीली टिकिया देकर पूरी योजना के साथ ट्रेनों में भेजा करती थी | ट्रेनों में इनका समूह टिकट लेकर यात्रा करता था जिस दौरान बड़े ही शातिराने अंदाज से ये अपने काम को अंजाम देते थे |इनके गिरोह में हर किसी का काम बटा होता था | कोई दोस्ती करता तो कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश यात्रियों के सामान को ट्रेन से लेकर उतर जाता था |मुग़ल सराय रेवे स्टेशन पर कुछ ऐसी ही घटना को अंजाम देकर भागते ये तीनो रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ गए |

चन्दौली: चन्दौली के भुपौली मे किसानों की समस्या को लेकर एस0डी0ओ0 के बन्धक बनाये जाने के मामले में जिला पुलिस ने सपा के जिलाध्यक्ष प्रभू नारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया। सपा के कार्यकर्ताओं ने सैयदराजा कोतवाली का घेराव कर अपना बिरोध प्रदर्शित किया। और उन्हे रीहा करने की मांग करने लगे।
न्यायालय में सपा जिलाध्यक्ष को पेश करने ले जा रही पुलिस की गाड़ी को सपा कार्यकर्ताओं ने रोकने का और अपनी गिरफ्तारी देने का भरपूर प्रयास करने लगे। जिसके कारण पुलिस को लाठिया भंजनी पड़ी। स्थिति बिगड़ते देख जिले में 144 धारा लागू होने के बावजूद चन्दौली के सपा सांसद रामकिशुन यादव नें कचहरी के सामने अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गये। उन्होने जिला प्रशासन ने अपने जिलाध्यक्ष की रीहाई दर्ज मुकदमा वापस और एस0डी0ओ0 के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
0