उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुग़लसराय रेलवे स्टेशन पर बालश्रम का एक ताजा मामला सामने आया है | जहा बिहार के सिकटा से निर्दल विधायक दिलीप वर्मा अपने साथ दो नाबालिग बच्चियों को घर का काम कराने पटना राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली ले जा रहे थे | मिडिया को जब इस बात की खबर लगी की कोई जनप्रतिनिधि नाबालिक लडकियों को पटना राजधानी एक्सप्रेस से लेकर दिल्ली ज़ा रहा है तो मिडिया कर्मी पटना से दिल्ली ज़ा रही राजधानी एक्सप्रेस की सेकेण्ड क्लास के कोच नंबर A-1 के बर्थ नंबर 15 पर ज़ा धमके ,, जहा मिडिया कर्मियों ने पाया की बच्चिया तो नाबालिग थी मगर विधायक जी जान कर भी इस बात से अनजान बने हुए थे | मिडिया से बात करने पर विधायक जी स्वयं मिडिया को ही बालश्रम कानून का ज्ञान देने लगे | यह मामला किसी जन प्रतिनिधि के द्वारा बालश्रम कानून के उलंघन से जुड़ा प्रतीत होता है क्योकि इन बच्चियों को मालूम है की इन्हें पटना के मंत्री जी मुम्बई ले ज़ा रहा है लेकिन जब विधायक दिलीप वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया की वह इन बच्चियों को अपनी बेटी के यहाँ काम कराने के लिए ले जा रहे हैं जो गुडगाव में रहती है |
यह है बिहार के सिकटा से निर्दल विधायक दिलीप वर्मा जी और इनके साथ है मूलरूप से नेपाल की रहने वाली दो नाबालिक लडकिया | विधायक जी इन लड़कियों को साथ लेकर पटना राजधानी से दिल्ली जा रहे है | ये दोनों बच्चिया नेपाल की रहने वाली हैं जिनकी उम्र लगभग बारह व् चौदह वर्ष है | इन बच्चियों को विधायक जी अपनी बेटी के घर का काम कराने के लिए साथ ले जा रहे है | कानूनन तो ये एक बड़ा अपराध है लेकिन शायद विधायक जी ने ही क़ानून की किताब ठीक से नहीं पढ़ी और पूछे जाने पर मिडियाकर्मियों को ही उलटे क़ानून का पाठ पढ़ाने लगे | इस सन्दर्भ में विधायक ने कहा की इन लड़कियों को दिल्ली ले जा रहे हैं.इनकी की मौसी ने इनको मेरे साथ भेजा है.इन लड़कियों को वे अपनी बेटी के यहाँ काम कराने के लिए ले जा रहे हैं जो गुडगाव में रहती है.इनकी उम्र चौदह साल से ज्यादा है | अब विधायक जी के ही जुबानी सुनिए की क्या है | उनका क़ानून…..?
एक जनप्रतिनिधि के मुह से आपने सुना कि उनके क़ानून में बालिग़ होने कि उम्र क्या है… अब जरा इन बच्चियों कि को गौर से देखिये ….आप खुद समझ जायेंगे कि माजरा क्या है | दरअसल विधायक जी नेपाल के इन दो गरीब बच्चियों को उनकी गरीबी से मुक्ति दिलाने के लिए जो काम पुन्य समझकर कर रहे वह कानूनन कितना बड़ा अपराध है शायद उन्हें इसका अंदाजा नहीं है | जिन हाथो में किताब ,कलम और खिलौने होने चाहिए उन हाथो से मजदूरी कराने वाले ये जनप्रतिनिधि समाज में किसी दानव से कम नहीं है | अब ज़रा इन बच्चियों से सुन लीजिये कि इनकी उम्र क्या है और इन्हें कौन-कहाँ ले जा रहा है …..? राजधानी एक्सप्रेस की सेकेण्ड क्लास के कोच नंबर A-1 के बर्थ नंबर 15 पर यात्रा कर रही दोनो लड़कियों से मुगलसराय में पूछा गया तो उन्होंने बताया की वे नेपाल की रहने वाली हैं और पटना के एक मंत्री जी काम कराने के लिए बाम्बे ले जा रहे हैं.देखने में इन लड़कियों की उम्र १२-१३ साल के करीब लग रही है.
निरंजन अग्रवाल व् उनके परिवार चेहरे पर झलकती यह ख़ुशी इनके घर में उस अदभुत पल में पैदा हुई उस मासूम बच्ची राधिका को लेकर है जो एक ऐसे संयोग मे पैदा हुई है जो पल अब उनके जीवन में दुबारा देखने को नहीं मिलेगा |
मामला यू पी चन्दौली का है जहाँ एक बच्ची ने इस अद्भुत पल 11-11-11 को 11 बजकर 11 मिनट 11 सेकेण्ड पर जन्म लिया है |मुगलसराय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में पिछले दो दिनों से रंजन की पत्नी भर्ती थी | तय समय से जयादा दिन होने पर डॉक्टरो ने ओपरेशन का निर्णय लिया लेकिन परिजनों की इच्छा थी की सौ साल मे आये इस संयोग के दिन ही इस बच्ची का जन्म हो | इसलिए डॉक्टरो ने भी इसी समय पर ओपरेशन किया |
बच्ची के जन्म के बाद बच्ची और उसकी माँ पूरी तरह स्वस्थ है | नर्सिंग होम के डाक्टर अशोक सिंह ने बताया की वो भी इस अध्भुत्संयोग के गवाह बन काफी खुश है | और इस बच्ची की एक तस्वीर अपने नर्सिंग होम में लगा कर रखेंगे |
बाईट_डॉ. अशोक सिंह
इस अद्भुत संयोग में पैदा हुई बच्ची का नाम परिजनों ने राधिका रखा | परिजन भी इस अद्भुत संयोग के हिस्सेदार बनकर काफी खुश है | बच्ची के पिता ने अर्सिंग होम मेसब्को मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया |
दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर भारत और वेस्ट इंडीज के बीच हों रहे टेस्ट मैच पर सबकी निगाहे टिकी हुयी हैं और इस मैच में पूरा विश्व सिर्फ और सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन की ओर देख रहा है.
सभी को इन्तजार है क्रिकेट के भगवान के बल्ले से निकले हुए महाशतक की. सचिन का महाशतक पूरा हों उसके लिए देश में दुआओं का दौर भी शुरू हों चुका है. यू पी के मुग़ल सराय में सचिन के महाशतक के लियें क्रिकेट प्रेमियों ने यहाँ के प्राचीन काली मंदिर में हवन और आरती कर सचिन के लिए दुआ मांगी.
जहाँ प्रदेश सरकार महिला शोषण रोकने कि लाख दावे कर रही है वाही चंदौली के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत मनिहरा गावं में चार दबंगों द्वारा एक गरीब नाबालिग लड़की का लगातार सात- आठ महीनो से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है जो कि सरकार के दावों कि धज्जियाँ उड़ाने के लिए पर्याप्त है |
चंदौली के सकलडीहा कोतवाली के मनिहरा गाव में चार दबंगों ने गाव के ही गरीब नाबालिग लड़की सोनी गुप्ता चौदह वर्षीया के साथ लगातार सात – आठ महीनो तक उसकी गरीबी का फायदा उठाकर करते रहे यौन शोषण | मामला तब और गंभीर हो गया जब उन दबंगों का पाप उस नाबालिग के पेट पलने लगा और इसकी जानकारी उन दबंगों को हुई तब वे आनन् -फानन में उसके घर से उठाकर सकलडीहा स्थित एक अवैध ढंग से संचालित प्राइवेट नर्सिंग होम में लेजाकर के उसका गर्भपात कराया और उसे लेजाकर उसके घर छोड़ दिया और धमकी दी की पुलिस को मत बताना लेकिन इसके बावजूद पीडिता की माँ मुन्नी देवी डरते – डरते सकलडीहा कोतवाली जाकर के पुलिस को सारे मामले से अवगत कराया | उसके बाद पुलिस हरकत में आते हुए चारों अभियुक्तों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी |
देखना अब यह है कि प्रदेश कि मुखिया एक महिला है और अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था की मेरे राज्य में अगर किसी लड़की या महिला के साथ दुष्कर्म होता है तो तुरंत कार्यवाही चाहे वह कितना भी पहुच व् रसूख वाला हो | देखना यह है की प्रशासन इस पीडिता को कितना न्याय दिलाता है और सरकार अपने दावों पर कितना खरी उतरती है |
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आरटीओ अधिकारी ने एक ट्रक चालक सिर्फ इस बात पर पीट-पीट कर हत्या कर दी क्योंकि उसने वसूली देने से मना कर दिया। ट्रक चालक की हत्या के बाद गुस्साये अन्य ड्राइवर नेशनल हाइवे-2 पर एकत्र हो गये और सड़क जाम कर दिया। पहले तो पुलिस ने हाईवे खाली करने की बात की मगर जब ड्राइवरों ने पुलिस के साथ हाथापाई की तो पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायर का सहारा लिया।
आपको बताते चलें कि चंदौली बिहार और यूपी का बॉडर है और यहां पर वसूली की बात अक्सर बात सामने आती रहती है। ट्रक चालकों का कहना है कि आरटीओ अधिकारी फर्जी कागजात के नाम पर उन्हें परेशान करते रहते हैं और अवैध वसूली करते हैं। आरोप है कि आज तड़के असिस्टेंट आरटीओ अधिकारी अवैध वसूली कर रहे थे। चालकों ने बताया कि आनंद नामक ड्राइवर ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरटीओ अधिकारी ने उसकी पीटाई शुरु कर दी। चालकों ने बताया कि आरटीओ अधिकारी ने आनंद की इस कदर से पीटाई की कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इसके बाद ट्रक चालक गुस्से में आ गये और नेशनल हाइवे जाम कर दिया। जब घटना की जानकारी आस-पास के गांच वालों को हुई तो वह भी फौरन मौके पर पहुंच गये। गांव वालों ने ट्रक चालकों के साथ मिलकर हाइवे जाम कर दिया। मामला जब प्रकाश में आया तो राजनेता भी मैदान में कूद पड़े। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि यूपी में ऐसा होना आम बात है। उन्होंने सूबे की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार धन उगाही कर रही है। उन्होंने एक गंभीर आरोप लगाया कि वर्तमान सूबे की सरकार में यूपी में पुलिस कस्टडी में लोगों की हत्या की जा रही है।
सैयदराजा/चंदौली- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अजीत सिह के आवहान व प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिह के निर्देशानुसार 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक सुरज पदयात्रा जनजागरण के लिए पार्टी के नीतियों को जनजन तक पहुचाने के लिए मॉ कामख्या मंदिर से जिलाध्यक्ष समरनाथ सिह यादव के नेतृत्व मे सैयदराजा मेन बाजार जीटी रोड होते हुए नगर भ्रमण कर गगन भेदी नारा लगाते हुए केन्द्र सरकार को कोसा व शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदो को माल्यापर्ण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता समरनाथ सिह यादव ने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व भुखमरी से जकड़ी देश की जनता पानी, बिजली, ,ााद, दवा आदि न मिलने से त्रस्त है । इस भ्रष्ट सरकार को शर्म नही आ रही है कि महंगाई पर रोक लगावे ।
ऐसे सरकार को गरीब , मजदूर किसान आने वाले चुनाव मे मुह तोड़ जबाब देगी । मुगलसराय अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि सैयदराजा शहीदो की धरती रही है गुलामी के जंजीरो मे भारत माता जकड़ी हुयी थी शहीदो ने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया । आज शहीदो की धरती पर बाहरी शक्तियां भेली भाली जनता को अपनी पूंजी के बल पर लूटने आ गयी है आप लोगो को ऐसे शक्तियो से सावधान रहना होगा । सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष ताज मुहम्मद एंसारी ने कहा कि गरीब मजदूर व बुनकर महगाई की मार को नही झेल पा रहे है और वे आत्म हत्या करने पर मजबूर हो गये है । सभा मे चन्द्रवंश सिह, कन्हैया यादव, निरज यादव, मु0 मसउव्वर, छन्नू विश्वकर्मा, नेक मुहम्मद एंसारीआदि लोग उपस्थित रहे ।
रेलवे ट्रेक पर बैठ दर्जनो गांवो के ग्रामीणो ने विरोध के चलते रोकी दो ट्रेन
उक्त रास्ते के बन्द होने से दर्जनो गांव के छात्रो,मरीजो, व मजदूरी करने वाले लोगो को 8 किलोमीटर ज्यादा तय करनी होगी दूरी
लखनउ मण्डल से मिला था बैरेकेटिग का आदेष , ग्रामीणो के आक्रोस के चलते मामला टला
मुगलसराय/चंदौली- कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर गांव के समीप मानवरहित का्रसिंग पर उस समय ग्रामीण आक्रोसित हो गये जब रेल प्रषासन के अधिकारी अपने कुछ कर्मचारियो के साथ लोहे का बैरेकेटिंग ले हृदयपुर गांव के मानव रहित क्रासिंग पर पहुंचे जिसे देख ग्रामीणो की भीड़ इक्ठठा हो गयी और न लगाने का विरोध करते हुए ट्रेक के बीचोबीच आ गये और मुगलसराय की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस व मुगलसराय वाराणसी पैसेन्जर ट्रेन को कुछ मिनटो के लिए रोक दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार हृदयपुर गांव के समीप उत्तर रेलवे का मानव रहित कंा्रसिंग वर्शो से है और उस क्रासिंग से होकर गांव एवं षहरवासी रामनगर, वाराणसी के लंका स्थित बीएचयू अस्पताल एव ंबीएचयू के छात्र पढ़ने तथा गांव के मजदूरी करने वाले लोग षहर की ओर अपने जीविकोपार्जन हेतु जाते आते रहते है ं। बुधवार की सुबह सेक्सन पीडब्लूआई विनोद कुमार सिह ने अपने दर्जनो गैंग मैन के साथ लोहे का बैरेकेटिंग लेकर हृदयपुर मानव रहित क्रांसिग पर पहुंचे और अपने कर्मचारियो को बैरेकेटिंग लगाने का आदेष दे दिया । गैंगमैन बैरेकेटिंग लगाने ही जा रहे थे कि इसकी खबर ग्रामीणो को मिल गयी और हृदयपुर गांव,खजूर गांव, भुजउंवा, हथेलवा,व पुरैनी गांव सहित दर्जनो गांव के लोग ट्रेक पर आ गये और बैरेकेटिंग लगाने का विरोध करने लगे और गैंगमैन को काम करने से रोकवा दिया । सैकस्न पीडब्लूआई ने बताया कि मानवरहित ट्रेक पर बैरेकेटिग का कार्य चल रहा है जिससे सुरक्षा की दृश्टि से दोनो तरफ से रास्ता बन्द कर दी जायेगी ऐसा हेडक्वार्टर का आदेष है और हमलोग सरकारी कर्मचारी है जो आदेष का पालन कर रहे है । लेकिन ग्रामीणो न इनकी एक न सुनी और मौके पर सैकड़़ो की संख्या मे औरत, बच्चे और बुजुर्ग इक्ठठा होकर इसका विरोध करने लगे और चुनार की तरफ से आ रही ताप्तीगंगा व मुगलसराय से वाराणसी को जा रही सटल पैसेंजर ट्रेन को ग्रामीणो ने कुछ मिनटो तक रोका रखा। हृदयपुर गांव के प्रधान रामचन्दर का कहना है कि हम किसी भी हालत मे यहां बैरेकेटिंग नही लगाने देगें यहां से हमारा मेन रोड होकर जाता है इस क्रासिंग से दर्जनो गांव एवं षहर के लोग बीएचयू अस्पताल मे मरीजो को लेकर जाते है और छात्र भी रामनगर बीएचयू विष्वविद्यालय मे पढ़ने व गांव के लोग कम समय मे षहर के बाजार मे पहुंचकर खरीददारी करने जाते है अगर बैरेकेटिग लग जायेगी तो इससे हमारे दर्जनो गांव के लोग अपने वाहन को कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने के बजाय उन्हे अधिक दूरी तय करनी होगी और दर्जनो गांवो के लोगो को दो किलोमीटर की यात्रा को आठ से दस किलोमीटर मे तय करनी होगी जिससे ग्रामीणो को काफी परेषानी का सामना करना पड़ेगा । वही मौके पर पहुंचे सपा के जनप्रतिनिधि नफीस अहमद गुडडुु का कहना है कि रेलवे द्वारा बैरेकेटिग लग जाने से इनके जनजीवन पर बूरा असर पड़ेगा और गांव के किसान, मजदूर,छात्र व महिलाओ को बाजार,अस्पताल,स्कूल जाने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ेगी और इस मानव रहित क्रसिंग से दर्जनो गांव व षहर के लोग कम समय व दूरी मे वाराणसी आया जाया करते है । मौके पर सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख व मुगलसराय विधान सभा के प्रत्यासी बाबूलाल ने मौके पर पहुंचकर गांव वालो को समझाया ग्रामीणो के न मानने पर प्रमुख ने दूरभाश से बरिश्ठ अभियंता से बात कर इस आष्वासन पर गांव वालो को ट्रेक से हटाया कि अब यहां पर बैरेकेटिंग नही होगा । वही वरिश्ठ खण्ड अभियन्ता वाराणसी के एन0के0 श्रीवास्तव का कहना है कि लखनउ मंडल की टीम आयी थी जो मानव रहित क्रासिंग का इन्सपेक्सन किया था और आज के तारीख मे वहां पर बैरेकेटिंग करने को कहा था जिससे हमारे अधिकारी कर्मचारियो को लेकर बैरेकेटिंग करने चले गये थे और ग्रामीणो ने इसका विरोध करने लगे । उनका कहना है कि मानव रहित क्रांसिग पर जानमाल का खतरा बना रहता है जिससे क्षेत्रीय लोग कोई हादसा होने पर रेल प्रषासन द्वारा मुआवजा की मांग करने लगते है सुरक्षा को देखते हुए बैरेकेटिंग किया जा रहा था लेकिन ग्रामीण इसका विरोध कर रहे है मै भी इसे एक पत्र लिख उपर के अधिकारियो को इससे अवगत करा दिया जायेगा । साथ मे यह भी कहा कि यहां के विधायक, सांसद रेल प्रषासन को यहां की समस्याओ को लेकर अवगत करायेगे और फाटक बनाने के लिए मांग करे तो षायद यहां फाटक लग जायेंगे और यहां के लोगो को समस्याओ से निजात मिल जायेगा । उन्होने यह भी कहा कि आज तो ग्रामीणो को उत्तेजित होते देख बैरेकेटिग का कार्य तो रोक दिया गया लेकिन भविश्य मे कभी भी बैरेकेटिंग हो सकती है । विरोध मे ग्रामप्रधान सहित पप्पु यादव, मुराहु यादव, दुलारे गोंड, मटरू यादव, बेचू यादव,पारस, संतोश यादव, आलोक पटेल, मनोज पटेल, कमला, दुर्गावती, असर्फी, रानी, चिन्तादेवी जियुत पासवान, सहित सैकड़ो ग्रामीण इक्ठठा थे ।
मुगलसराय/चंदौली- अन्तराष्ट्रीय एक 22 वर्षीय युवती मंगलवार की प्रातः मुगलसराय स्टेशन के प्लेटफार्म न0 3/4 पर अप हावड़ा मुम्बई मेल के धीमी गति से आगे जाने के दौरान प्लेटफार्म पर कूद कर रोने लगी जिसे स्काउट के कुछ छात्राओ ने आरपीएफ के हवाले किया ।
इस बावत लड़की ने जो बताया उससे लोग शर्मशार हो गये । जिसे उसकी सौतेली मॉ नें दो लोगो के हाथ बेच दिया था जो मुम्बई जाने के क्रम मे कूद गयी साथ लाने वाले युवक ट्रेन से आगे बढ़ गये । जिनकी तलाश मे पुलिस जुटी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांग्लादेश स्थित जैसोर जिला के पुतली थाना क्षेत्र के रहने वाले अरशद की दूसरी पत्नी आमेना बेगम जो पहली पत्नी के बच्चो के साथ रह बच्चो को मारा पिटा करती थी । बिगत कुछ दिन पूर्व आमिना ने अपने सौतेली बेटी सोनाली 22 वर्ष को सामान लेने बाजार भेजा जहां से दो युवको ने उसे किडनेप कर बस द्वारा हावड़ा स्टेशन ले आये जहां सोमवार को हावड़ा मुम्बई मेल से मुम्बई ले जाकर नौकरी दिलाने के नाम पर बहला फुसला ट्रेन मे साथ बैठ गये । जहां बातो ही बातो मे दोनो युवको ने उसे यह कहा कि तुम्हारी सौतेली मॉ ने मोटी रकम लेकर तुम्हे बेच दिया है । मुम्बई पहॅुचकर तुम्हे नौकरी दिला दी जायेगी ।
इस दौरान लड़की के चिखने व चिल्लाने पर उन्होने उसे मारा पीटा और नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे वह अचेत हो गयी । मुगलसराय पर होश आने पर चालाकी का परिचय देते हुए धीमी गति से चल रही ट्रेन से कूद गयी और रोने लगी । जहां स्काउट के बच्चो ने उसे आरपीएफ के हवाले किया । आरपीएफ ने लड़की से पूछताछ करने के बाद उसे स्थानीय एनजीओ के तहत चलने वाले धूपछाव व साथी नामक संस्था को बुला संस्था कि कविता ओछा के हवाले कर दिया और आगे गयी ट्रेन मे युवको की तलाश करना श्ुारू करा दिया ।
मुगलसराय /चंदौली- जिवित्पुत्रिका त्योहार के मददेनजर आज मिनी महानगर मे अपने बच्चो की लम्बी उम्र और उनके स्वास्थ के लिए माताओ ने निराजल ग्रत रखा गया । अष्टमी तिथि मे मॉ महालक्ष्मी की उपासना का विधान होने से सोमवार से ही व्रती महिलाओ व उनके परिजनो द्वारा बाजारो मे पूजा की सामाग्री की दुकानो सहित फल की दुकानो मे खरीददारी के लिए लम्बी भीड़ देखी गयी । इस बाबत मंगलवार को व्रती महिलाओ द्वारा नगर के कुछ कुंओ, तालाबो, व गंगा घाटो पर भारी भीड़ लगी रही । जानकारो का कहना है कि दिन मे जिवित्पुत्रिका की पुजा होती है और रात मे महालक्ष्मी की अराधना होती है जिसमे व्रती महिलायें 16 गांठ वाला धागा बाजू मे धारण की रहती है जो ग्रत के पारण के साथ ही जिसे गंगा, तालाबो व कुंओ मे विसर्जित कर दिया जाता है । लोगो का मानना है कि जिनके परिवार मे नई शादी होती है वह लोग बहु बेटो के साथ गन्ना आदि का मंडप बनाकर उसमे पूजन अर्चन करते है जिसे गोंठ मे बैठना कहते है । इसी पूजन मे नई बहु की गोद भरायी भी होती है ।
मुगलसराय/चंदौली-केन्द्र सरकार द्वारा आये दिन पेट्रोल डीजल व अन्य सामानो की हो रही किमतो मे बढ़ोत्तरी से क्षुब्ध मुगलसराय मे भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिह व भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवशंकर पटेल के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने नयी सटटी मे एक बैठक की तदोपरान्त भाजपाइयो ने विजिन्न श्लोग्नो की तख्तियां व प्रधानमंत्री का पुतला ले केन्द्र सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बन्द कार को रस्सी से हाथो रस्सी खिचते हुए नगर भ्रमण किया जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा । नगर भ्रमण करने के पश्चात भाजपाइयो का जत्था जीटी रोड स्थित काली मंदिर पहुंचा जहां नारेबाजी करते हुए प्रधानपंत्री का पुतला फूका । तदोपरान्त भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिह पटेल ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आये दिन डीजल पेट्रो की वृद्धि से घरेलु सामानो की बढ़ती किमतो से आम आदमी की कमर टूट सी गयी है इसके बावजूद भी केन्द्र सरकार द्वारा आये दिन किमतो मे हो रही बढ़ोत्तरी व मॅहगाई पर अकुश लगाने मे नाकामयाब केन्द्र सरकार को उखाड़ फेकने की जरूरत है । उन्होने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के युवा सदस्य सरकार को हटाने का भरपूर प्रयास करेंगे व महॅगायी पर नकेल कसने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे । वही भाजपा जिलाध्यक्ष राणा सिह ने कहा कि कांग्रेस सरकार अग्रेजी हुकुमत की तरह कार्य कर रही है और लगातार पेट्रो की वृद्धि कर आमजनमानस की ख्राुन पसीने की चुसने का कार्य कर रही है जिससे आम जनमानस परेशान हो चला है ।जुलुस मे मुख्य रूप से भाजपा महिला नेत्री व व्यापार मंडल की अध्यक्षता साधना सिह, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष रमेश जायसवाल, महेन्द्र पटेल, संतोष खरवार, बबलु यादव, राजू इकबाल, प्रमोद तिवारी सहित दर्जनो भाजपाई उपस्थित रहे ।
0