Featured Posts

सी आई एस ऍफ़ जवान की कार्बाइन व् तीन मैगजीन चोरीसी आई एस ऍफ़ जवान की कार्बाइन व् तीन मैगजीन चोरी अजमेर से सियालदह एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में सी आई एस ऍफ़ जवान की कार्बाइन व् तीन मैगजीन चोरी हो जाने से आक्रोशित जवान व् उसके साथियो ने करीब एक घंटे तक ट्रेन को मुग़ल सराय स्टेशन पर ही रोके रखा |घटना की सुचना पर जी आर पी व् आर पी ऍफ़ के अधिकारी मौके पर पहुचे और मामले की छानबीन...

Read more

नावालिग़ लडकी के गर्भपात में पांच पर केस दर्ज नावालिग़ लडकी के गर्भपात में पांच पर केस दर्ज उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का कोई भी सड़क ,गली व मोहल्ला ऐसा नहीं है | जहाँ पर अवैध ढंग से संचालित नर्सिंग होम व क्लिनीक न हों | जो बड़े -बड़े बोर्ड लगाकर गरीब व अनपढ़ लोगों को बेवकूफ बनाकर व दलालों के माध्यम से उनकी खून -पसीने कि गाढ़ी कमाई दीमक कि तरह चाट रहे हो | यह इतने बेख़ौफ़...

Read more

सपा कार्यकर्ता की पिटाई के विरोध में कांग्रेसी नेता का पुतला फूँकासपा कार्यकर्ता की पिटाई के विरोध में कांग्रेसी नेता का पुतला... चंदौली: कांग्रेस के  युवराज राहुल गाँधी कि  आज इलाहाबाद के फूलपुर में होने वाली सभा के दौरान  उन्हें काला  झंडा दिखाने का प्रयास कर रहे समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्त्ता कि पिटाई के बिरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता आज चंदौली जिलेके मुगलसराय में  सड़क पर उतर...

Read more

नेपाल की लड़कियों को काम कराने के लिए मंत्री जी लाये मुम्बई नेपाल की लड़कियों को काम कराने के लिए मंत्री जी लाये मुम्बई... उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुग़लसराय रेलवे स्टेशन पर बालश्रम का एक ताजा मामला सामने आया है | जहा बिहार के सिकटा से निर्दल विधायक दिलीप वर्मा अपने साथ दो नाबालिग बच्चियों को घर का काम कराने पटना राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली ले जा रहे थे | मिडिया को जब इस बात की खबर लगी की...

Read more

शिवपाल सिंह ने केंद्र व् माया सरकार पर जम कर निशाना साधाशिवपाल सिंह ने केंद्र व् माया सरकार पर जम कर निशाना साधा उत्तर-प्रदेश में चुनाव के पहले से ही सियासी जंग तेज हो गयी है | सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओ द्वारा युध्स्तर पर सभाओ का क्रम जरी है | ऐसी ही एक सभा में शामिल होने बलिया जा रहे सपा नेता शिवपाल यादव यु-पी के मुगलसराय में पत्रकारों से रूबरू हुए | इस दौरान उन्होंने केंद्र व्...

Read more

अजब सयोंग: ११-११-११ को लिया राधिका ने जन्मअजब सयोंग: ११-११-११ को लिया राधिका ने जन्म निरंजन अग्रवाल व् उनके परिवार चेहरे पर झलकती यह ख़ुशी इनके घर में उस अदभुत पल में पैदा हुई उस मासूम बच्ची राधिका को लेकर है जो एक ऐसे संयोग मे पैदा हुई है जो  पल अब उनके जीवन में दुबारा देखने को नहीं मिलेगा | मामला यू पी चन्दौली का है जहाँ एक बच्ची ने इस अद्भुत पल 11-11-11 को 11...

Read more

क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा अर्चना कर माँगी दुआक्रिकेट प्रेमियों ने पूजा अर्चना कर माँगी दुआ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर भारत और वेस्ट इंडीज के बीच हों रहे टेस्ट मैच पर सबकी निगाहे टिकी हुयी हैं और इस मैच में पूरा विश्व सिर्फ और सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन की ओर देख रहा है. सभी को इन्तजार है क्रिकेट के भगवान के बल्ले से निकले हुए महाशतक की. सचिन का महाशतक पूरा...

Read more

दबंगों ने नावालिग़ लडकी को बनाया आठ महीनों तक अपनी हवश का शिकारदबंगों ने नावालिग़ लडकी को बनाया आठ महीनों तक अपनी हवश का शिकार जहाँ प्रदेश सरकार महिला शोषण रोकने कि लाख दावे कर रही है वाही चंदौली के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत मनिहरा गावं में चार दबंगों द्वारा एक गरीब नाबालिग लड़की का लगातार सात- आठ महीनो से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है जो कि सरकार के दावों कि धज्जियाँ उड़ाने के लिए पर्याप्त...

Read more

पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर बीजेपी व कांग्रेसी कार्यकर्ता भिड़ेपेट्रोल मूल्य वृद्धि पर बीजेपी व कांग्रेसी कार्यकर्ता भिड़े कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चाहते है की कांग्रेस के राजकुमार राहुल गाँधी के सिर देश के प्रधानमंत्री का ताज हो | दिग्विजय ने अपनी इस अभिलाषा का खुलासा चंदौली जिले के मुग़ल सराय स्टेशन पर मिडिया के बातचीत में कही | दिग्विजय सिंह...

Read more

ट्रेन से ट्रैक्टर की भिंडत, ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ेट्रेन से ट्रैक्टर की भिंडत, ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े भदोही में आज बड़ा ट्रेन हादसा होते होते बच गया ! हजारो लोगो को लेकर पुरी से नई दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस जब भदोही स्टेशन के पास की 30 C रेल्वे क्रासिंग पर जब ट्रेन पहुची तो ट्रेन की टक्कर ट्रेक्टर से हो गयी ट्रेक्टर के परखचे उड़ गए और उसका आधा हिस्सा ट्रेन में फस गया...

Read more

चाईनीज कैदी हथकड़ी सहित फरार

0

Posted on : 01-09-2011 | By : santosh | In : अपराध, पुलिस, प्रशासन

मुग़ल सराय -गुवाहाटी से नईदिल्ली जा रही 12501 अप पूर्वोत्तर संपर्क कान्ति एक्स से  तवांग पुलिस की गिरफ्त से एक चाइनीज कैदी हथकड़ी समेत फरार हो गया |घटना पटना-मुग़ल सराय के बीच की जब अरुणांचल प्रदेश के तवांग जिले की पुलिस एक चाइनीज अभियुक्त युसांग हेनराई (20) को लेकर दिल्ली दूतावास जा रही थी इसी बीच युसांग पुलिस कर्मियों को चकमा देकर बीच रास्ते में ही भाग निकला |फरार अभियुक्त दो साल पहले भारत -चीन की सीमा पर अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते समय गिरफ्तार हुआ था  और आई टी बी पी ने तवांग पुलिस को दूतावास ले जाने के लिए सौपा था |पुलिस टीम में एक उपनिरीक्षक व् तीन कांस्टेबल थे जो ट्रेन की S-7 बोगी में सवार थे |ट्रेन के मुग़ल सराय पहुचने पर तवांग पुलिस ने घटना की जानकारी जी आर पी को दी मगर जी आर पी ने मामला दानापुर मंडल का बता कर पल्ला झाड लिया |जिसके बाद तवांग पुलिस के जवान दानापुर के लिए रवाना हो गए |

बिजली से आजिज ग्रामीणों ने सभासद पति को बंधक बनाया

0

Posted on : 30-08-2011 | By : santosh | In : अपराध, पुलिस, प्रशासन

चंदौली: कालिमहौल स्थित वार्ड नंबर ४ के सभासद पति मुराहू राम को स्थानीय लोगो ने घंटो बंधक बनाये रखा | इस वार्ड में लगभग एक महीने से ट्रांसफार्मर जल गया है परन्तु लाख कोशिशो के बावजूद भी बिजली विभाग द्वारा आज तक जले हुए ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका जिससे आजिज आकर स्थानीय लोगो ने सभासद पति को घंटो बंधक बनाकर रखा और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की | सुचना पर मौके पर पहुचे क़स्बा चौकी इंचार्ज ने बिजली-विभाग के आला अधिकारियो से बात-चित कर दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगो ने सभासद पति को मुक्त किया |

गधे को सरकार का प्रतीक बना भ्रष्टाचार के खिलाफ की नारेबाजी

0

Posted on : 17-08-2011 | By : santosh | In : प्रशासन, समाचार, सामाजिक

चंदौली: भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और उनके सहयोगियों को दिल्ली में गिरफ्तार किये जाने के बाद पूरे देश में अन्ना के समर्थक सड़कों पर उतर आये हैं और अलग अलग अंदाज में अपना विरोध जता रहे हैं.यूं.पी.के मुगलसराय में अन्ना के एक समर्थक ने गधे को केंद्र सरकार का प्रतीक बनाया और गिरफ्तारी देने मुगलसराय कोतवाली पहुच गया.अन्ना की भेस भूसा में गधे के साथ विरोध जता रहा यह समर्थक पिछले दो दिनों से अन्ना के समर्थन के लिए रेल यात्रियों को  तिरंगा बाट रहा था और जब अन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया तो इसने गधे के साथ शहर में भ्रमर किया उसके बाद अन्ना के समर्थन में गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुच गया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र भी सौंपा |

पानी नहीं आया तो नहरों को पाट कर खेत बना देंगे

0

Posted on : 08-08-2011 | By : santosh | In : प्रशासन, समाचार, सामाजिक

चंदौली: खेतो की सिचाई के लिए बने नहर में पिछले पॉँच वर्षो से पानी नहीं आने से परेशान किसानो ने आज नहर में ही धान की रोपाई कर दी | मामला धान का कटोरा कही जाने वाले चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के रैठा गाँव की है | चंदौली के हजारो किसानो ने केंद्र और प्रदेश की सरकारों को आज चेतावनी दी की अगर चंदौली के नहरों में पानी नहीं आया तो किसान यहाँ की नहरों को पाट कर खेत बना देंगे | इस तरह की स्थिति के लिए सरकार और नेता सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे |

कहते है जब सब्र का बाँध टूटता है तो मंजर भयानक होता है ,, ऐसा ही भयानक गुस्सा देखने को मिला चंदौली के किसानो में ,, जहा हर किसान केंद्र और प्रदेश की सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोले बैठा है | पिछले पॉँच वर्षो से चंदौली के सैयदराजा ,, धीना और आसपास के इलाको के किसान नहरों में पानी ना आने की सैकड़ो लिखित शिकायते स्थानीय प्रशासन ,, केंद्र और प्रदेश की सरकार से कर चुके है | यहाँ के किसानो ने परेशान होकर कई बार सीधे तौर पर कृषि मंत्री और सिचाई मंत्री को भी अपनी परेशानियों से अवगत कराया लेकिन किसी के कानो पर जू तक नहीं रेंगी | सभी किसानो की फ़रियाद को अनसुनी करते रहे ,, किसान अपने दर्द से कराहता रहा किसी को यह भी आभास नहीं हुआ की अगर किसान अनाज नहीं उपजायेगा तो जनता के सामने कैसी परेशानी पैदा हो जाएगी | पिछले पॉँच वर्षो में हुए चुनावो के समय भी सभी ने वादे पर वादे किये परन्तु चरितार्थ किसी ना नहीं किया |  चुनाव के समय किसान प्रत्याशियों पर भरोसा करता और मतलबी नेता मतलब निकाल कर चुनाव के परिणाम के बाद खिसक जाते और जाकर राजनैतिक गलियारे में धामा चौकड़ी मचाते | बेचारा किसान ज्यो के त्यों बेहाल परेशान बेबस मजबूरो की तरह किसी तरह की मदद की राह ताकता रहता लेकिन पॉँच वर्षो से मदद का इन्तेजार करने वाले किसानो के सब्र का बांध टूट पड़ा और आज उन्होंने शासन – प्रशासन और सरकार से सीधे मोर्चा खोल दिया | हजारो किसानो की प्रशासन के खिलाफ जम कर की गयी नारेबाजी |

देखना यह है की किसानो का यह अनोखा विरोध प्रदर्शन शासन और प्रशासन पर कितना प्रभावी हो पाता है या फिर किसानो का दर्द पिछले पत्रक की तरह हवा हवाई हो जाता है | उत्तर प्रदेश के किसानो पर मानो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है एक ओर नोएडा से लेकर पुरे प्रदेश में इस सरकार ने विकास के नाम पर किसानो की भूमि का अधिग्रहण करने का काम किया है तो वही चंदौली जैसे बेहद उपजाऊ क्षेत्रो में पानी का संकट पैदा करके किसानो के कमर तोड़ने का काम यह सरकार कर रही है |

नशीला पाउडर व चोरी सामान सहित तीन धरे गए

0

मुगलसराय। स्थानीय राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बृहस्पतिवार को प्लेटफार्म नंबर तीन और चार के बीच से अररिया गैंग के तीन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन सौ तीस ग्राम नशीला पाउडर एवं विभिन्न ट्रेनों से चोरी किया गया सूटकेस, कैमरा, मोबाइल सेट और अन्य कीमती सामान भी बरामद हुआ।

जीआरपी और आरपीएफ की टीम बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से प्लेटफार्मों का निरीक्षण कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने तीन संदिग्ध लोगों को उक्त प्लेटफार्म पर उपस्थित होने की सूचना दी। सूचना पाते ही तत्काल फोर्स मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो वहां उन्हें सूटकेस सहित तीन युवक खड़े दिखे। पुलिस जब उनकी ओर बढ़ी तो वे लोग सूटकेस छोड़कर भागने लगे, लेकिन सुरक्षा तंत्रों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पकडे़ गए आरोपितों में से एक के पास से 220 ग्राम डायजापाम एवं विभिन्न ट्रेनों से यात्रियों का चोरी किया गया दो सूटकेस, एक कैमरा, दो मोबाइल सेट और कीमती सामान के साथ डेढ़ हजार रुपये, दूसरे के पास से 210 ग्राम नशीला पाउडर एवं चोरी का दो सूटकेस, दो मोबाइल सेट और 1450 रुपये बरामद हुआ। वहीं तीसरे के पास से चोरी का एक सूटकेस, एक मोबाइल एवं 1450 रुपये बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे लोग कई वर्षों से ट्रेन के यात्रियों को डायजापाम से सने सामान खिला पिलाकर लूटने का धंधा करते हैं। बताया कि उनका क्षेत्र पटना से मुगलसराय के बीच है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनें इनके विशेष निशाने पर रहती हैं। बताया कि वे लोग तो मामूली सदस्य हैं। उन्हें तो सरगनाओं द्वारा जब जिस ट्रेन में घटना को अंजाम देने की सूचना दी जाती है तभी वे कार्य करते हैं। इस संबंध जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि तीनों अररिया गैंग के सदस्य हैं और इनकी निशानदेही पर गैंग के सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बरामद सामान के बावत बताया कि संबंधित यात्रियों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने सभी आरोपितों का संबंधित धाराओं के तहत चालान कर दिया है।

सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

0

चन्दौली:  चन्दौली के भुपौली मे किसानों की समस्या को लेकर एस0डी0ओ0 के बन्धक बनाये जाने के मामले में जिला पुलिस ने सपा के जिलाध्यक्ष प्रभू नारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया। सपा के कार्यकर्ताओं ने सैयदराजा कोतवाली का घेराव कर अपना बिरोध प्रदर्शित किया। और उन्हे रीहा करने की मांग करने लगे।

न्यायालय में सपा जिलाध्यक्ष को पेश करने ले जा रही पुलिस की गाड़ी को सपा कार्यकर्ताओं ने रोकने का और अपनी गिरफ्तारी देने का भरपूर प्रयास करने लगे। जिसके कारण पुलिस को लाठिया भंजनी पड़ी। स्थिति बिगड़ते देख जिले में 144 धारा लागू होने के बावजूद चन्दौली के सपा सांसद रामकिशुन यादव नें कचहरी के सामने अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गये। उन्होने जिला प्रशासन ने अपने जिलाध्यक्ष की रीहाई दर्ज मुकदमा वापस और एस0डी0ओ0 के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

10 देशी तमंचों सहित युवक गिरफ्तार

0

चंदौली : उत्तर प्रदेश के  चंदौली जिले के मुगलसराय जी.आर.पी. पुलिश ने स्टेशन के प्लेटफोर्म संख्या २/३ से से एक युवक को १० देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार युवक इन अश्ल्हो को बिहार के जहानाबाद से ले आया था और इसे अल्लाहबाद में देना था |

जीआरपी कोतवाल त्रिपुरारी पाण्डेय ने बताया की स्टेशन पर चेकिग अभियान के दौरान प्लेटफोर्म संख्या २ पर स्थित गृहम फ़ूड के पास से एक युवक को शक के आधार पर पकड़ा गया | जब उसके पास मिले बैग की तलाशी ली गयी तो उसमे से १२ बोर के १० देशी तमंचे मिले | पुलिस युवक को थाने ले आई | वहां पूछताछ पर उसने पाना नाम नीरज निवासी मजा रोड जिला अलाहबाद बताया |

पूछताछ में नीरज ने बताया कि वह इन तमंचो को बिहार के जहानाबाद जिले से ले आया था और मजा रोड के ही निवासी  मनीष तिवारी को सौपना था | मनीष के कहने पर ही ये देशी तमंचे मै बिहार से ले आया | इसके बदले मुझे ५०० रूपये प्रति तमंचे  मनीष ने देने की बात कही थी |

पुलिस भर्ती आवेदन फ़ार्म न मिलने से गुस्साए छात्रों ने रोडवेज बस को किया आग के हवाले

0

चंदौली: उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती के लिए आवेदन फ़ार्म न मिलने से आक्रोशित छात्रो ने चन्दौली जिले के हिनौती गाव के समीप बनाए गए फ़ार्म वितरण सेंटर पर जम कर हंगामा किया |अभ्यर्थियों का गुस्सा इतने पर भी नहीं थमा और उधर से गुजर रही रोडवेज बस में तोड़-फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया |अभ्यर्थियों के इस उपद्रव के बाद जब तक पुलिस वहा पहुचती तब तक बस पूरी तरह से जल कर राख हो चुकी थी |


सड़क पर हंगामा कर रहे ये अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती की ख्वाहिश लेकर यहाँ आये थे लेकिन यहाँ आने के बाद जब इन्हें पता लगा की यहाँ फ़ार्म ही नहीं है तो  वहा दूर दराज के क्षेत्रो से पहुचे छात्र आक्रोशित हो उठे और इस दौरान उन्होंने फ़ार्म वितरण सेंटर पर जमकर हंगामा व् तोड़फोड़ किया |

इससे भी जब उनका गुस्सा नहीं थमा तो सामने  से आ रही बस को उन्होंने  अपना शिकार बनाया बस में तोड़फोड़  कर उसे आग के हवाले कर दिया |घंटो भर  छात्रों  ने जम कर बवाल काटा जिसके बद मौके पर पहुची पुलिस ने छात्रों को खदेड़ कर वह से भगाया जिसके बद उस स्थान पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गयी |

रेलवे यार्ड की वीडियो ग्राफी कर रहा संदिग्ध युवक पुलिस हिरासत में

0

चंदौली: एशिया के विशालतम यार्ड मुग़ल सराय में रेलवे सुरक्षा बल के जवानो ने एक संदिग्ध युवक को रेलवे ब्रिज व् यार्ड की पने मोबाइल फोने से विडिओ ग्राफी करते हुए हिरासत में लिया है |ए टी एस व् आई बी की टीम मौके पर पहुच कर युवक से पूछताछ कर रही है |पकड़ा गया युवक अपना नाम नोमान व् मेरठ का रहने वाला बता रहा है |

हाल ही में हुवे मुंबई ब्लास्ट के बाद से देश भर में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है इस दौरान भीड़ भाड़ व् संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गयी है |इसी दौरान मुग़ल सराय के रेलवे यार्ड में सुरक्षा बल के जवानो को एक संदिग्ध युवक रेलवे यार्ड की विडियोग्राफी करते दिखाई पड़ा |

पूछताछ में युवक की बाते संदिग्ध लगी जिस पर सुरक्षा बल के जवान उस युवक को पकड़ कर थाने ले आये |घटना की सुचना पर ए टी एस व् आई बी की टीम मौके पर पहुची और संदिग्ध युवक से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गयी है |

डेटोनेटर सहित दो युवक पुलिस शिकंजे में

0

Posted on : 09-07-2011 | By : santosh | In : अपराध, पुलिस, प्रशासन

चन्दौली: उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिला चन्दौली में बिहार सीमा के समीप से सैयद राजा कोतवाली पुलिस ने दो युवको को साढ़े पांच सौ अदद डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | पुलिस के अनुसार इनके तार नक्सलियों से भी जुड़े हो सकते हैं जिनकी जांच चल रही है साथ ही यह भी बताया कि गिरफ्तार युवको में एक युवक दो साल पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है |

घटना चन्दौली जिले के सैयदराजा कोतवाली क्षेत्र की है जब बिहार की सीमा पर पुलिस ने दो युवको को रोक कर उनकी तलाशी लेना शुरू किया तो उनके बैग में भारी मात्रा में डेटोनेटर देख दंग रह गए |पकडे गए युवको को थाने ले जाकर जा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो सारी सच्चाई उजागर हुई |

पकडे गए युवको ने बताया की वे डेटोनेटर को लेकर बिहार में किसी व्यक्ति को डिलीवरी करने जा रहे थे |उसके बाद इन डेटोनेटरो का इस्तेमाल होना था मगर उसके पहले ही ये पुलिस के हत्थे चढ़ गए |

जैसा की चन्दौली जिला नक्सल प्रभावित व् बहुत ही संवेदनशील है ऐसे में यहाँ बिहार सीमा से सटे होने के कारण कई बार इन्ही रास्तो से ले जाए जा रहे विस्फोटको की खेप बरामद हो चुकी है |बावजूद इसके बराबर इस तरह के विस्फोटको के पकडे जाने से इस बात का अनुमान तो लगाया ही जा सकता है कि इस काम को अंजाम देने वाले पुलिस कि गिरफ्त में आने के बाद भी सक्रिय हैं |

पुलिस के अनुसार पकडे गए दोनों युवक सोनभद्र जिले के निवासी बताये जाते हैं जिनमे से एक युवक दो वर्ष पहले भी इसी तरह के काम को अंजाम देते पकड़ा जा चुका था |पुलिस इस पहलू को लेकर जांच में जुटी है कि इन डेटोनेटरो को अवैध खनन में इस्तेमाल होना था या फिर किसी नक्सली गतिविधि में |