Posted on : 04-12-2011 | By :
santosh | In :
अपराध
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का कोई भी सड़क ,गली व मोहल्ला ऐसा नहीं है | जहाँ पर अवैध ढंग से संचालित नर्सिंग होम व क्लिनीक न हों | जो बड़े -बड़े बोर्ड लगाकर गरीब व अनपढ़ लोगों को बेवकूफ बनाकर व दलालों के माध्यम से उनकी खून -पसीने कि गाढ़ी कमाई दीमक कि तरह चाट रहे हो | यह इतने बेख़ौफ़ है कि खुलेआम गर्भपात इत्यादि करते है | अभी हाल ही में सकलडीहा में एक नाबालिग लड़की का गर्भपात किया गया था | जिसमे नर्सिंग होम सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन इसके बावजूद भी जब इन लोगों पर लगाम नहीं लगा और ये और भी बेलगाम हो गए तो अंत में थक हारकर मुख्य चिकित्साधिकारी को ही मैदान में आना पड़ा |
इसी क्रम में आज मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में सैयदराजा क़स्बा अंतर्गत सतगुरु चिकित्सा सेवा -समिति और केयर क्लिनीक पर छापेमारी क़ी गयी |छापेमारी में नर्सिंग होम संचालक कोई भी कागजात दिखाने में असमर्थ रहे | चिकित्सा सुविधाओं में चिकित्सक ,नर्स और ओ.टी .का हर जगह अभाव दिखा ,और नर्सिंग होम जैसे संवेदनशील स्थान को अप्रसिक्षित लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा है | जिसकी वजह से अब तक कई लोगों को असमय ही जान से हाथ धोना पड़ा | वहीँ मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि अब कोई भी फर्जी नर्सिंग होम जिले में हम चलने नहीं देंगे | इसी क्रम में आज सतगुरु चिकित्सा सेवा समिति और केयर क्लिनीक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है और आगे भी ऐसे फर्जी डाक्टरों
जहाँ प्रदेश सरकार महिला शोषण रोकने कि लाख दावे कर रही है वाही चंदौली के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत मनिहरा गावं में चार दबंगों द्वारा एक गरीब नाबालिग लड़की का लगातार सात- आठ महीनो से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है जो कि सरकार के दावों कि धज्जियाँ उड़ाने के लिए पर्याप्त है |
चंदौली के सकलडीहा कोतवाली के मनिहरा गाव में चार दबंगों ने गाव के ही गरीब नाबालिग लड़की सोनी गुप्ता चौदह वर्षीया के साथ लगातार सात – आठ महीनो तक उसकी गरीबी का फायदा उठाकर करते रहे यौन शोषण | मामला तब और गंभीर हो गया जब उन दबंगों का पाप उस नाबालिग के पेट पलने लगा और इसकी जानकारी उन दबंगों को हुई तब वे आनन् -फानन में उसके घर से उठाकर सकलडीहा स्थित एक अवैध ढंग से संचालित प्राइवेट नर्सिंग होम में लेजाकर के उसका गर्भपात कराया और उसे लेजाकर उसके घर छोड़ दिया और धमकी दी की पुलिस को मत बताना लेकिन इसके बावजूद पीडिता की माँ मुन्नी देवी डरते – डरते सकलडीहा कोतवाली जाकर के पुलिस को सारे मामले से अवगत कराया | उसके बाद पुलिस हरकत में आते हुए चारों अभियुक्तों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी |
देखना अब यह है कि प्रदेश कि मुखिया एक महिला है और अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था की मेरे राज्य में अगर किसी लड़की या महिला के साथ दुष्कर्म होता है तो तुरंत कार्यवाही चाहे वह कितना भी पहुच व् रसूख वाला हो | देखना यह है की प्रशासन इस पीडिता को कितना न्याय दिलाता है और सरकार अपने दावों पर कितना खरी उतरती है |
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आरटीओ अधिकारी ने एक ट्रक चालक सिर्फ इस बात पर पीट-पीट कर हत्या कर दी क्योंकि उसने वसूली देने से मना कर दिया। ट्रक चालक की हत्या के बाद गुस्साये अन्य ड्राइवर नेशनल हाइवे-2 पर एकत्र हो गये और सड़क जाम कर दिया। पहले तो पुलिस ने हाईवे खाली करने की बात की मगर जब ड्राइवरों ने पुलिस के साथ हाथापाई की तो पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायर का सहारा लिया।
आपको बताते चलें कि चंदौली बिहार और यूपी का बॉडर है और यहां पर वसूली की बात अक्सर बात सामने आती रहती है। ट्रक चालकों का कहना है कि आरटीओ अधिकारी फर्जी कागजात के नाम पर उन्हें परेशान करते रहते हैं और अवैध वसूली करते हैं। आरोप है कि आज तड़के असिस्टेंट आरटीओ अधिकारी अवैध वसूली कर रहे थे। चालकों ने बताया कि आनंद नामक ड्राइवर ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरटीओ अधिकारी ने उसकी पीटाई शुरु कर दी। चालकों ने बताया कि आरटीओ अधिकारी ने आनंद की इस कदर से पीटाई की कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इसके बाद ट्रक चालक गुस्से में आ गये और नेशनल हाइवे जाम कर दिया। जब घटना की जानकारी आस-पास के गांच वालों को हुई तो वह भी फौरन मौके पर पहुंच गये। गांव वालों ने ट्रक चालकों के साथ मिलकर हाइवे जाम कर दिया। मामला जब प्रकाश में आया तो राजनेता भी मैदान में कूद पड़े। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि यूपी में ऐसा होना आम बात है। उन्होंने सूबे की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार धन उगाही कर रही है। उन्होंने एक गंभीर आरोप लगाया कि वर्तमान सूबे की सरकार में यूपी में पुलिस कस्टडी में लोगों की हत्या की जा रही है।
रेलवे ट्रेक पर बैठ दर्जनो गांवो के ग्रामीणो ने विरोध के चलते रोकी दो ट्रेन
उक्त रास्ते के बन्द होने से दर्जनो गांव के छात्रो,मरीजो, व मजदूरी करने वाले लोगो को 8 किलोमीटर ज्यादा तय करनी होगी दूरी
लखनउ मण्डल से मिला था बैरेकेटिग का आदेष , ग्रामीणो के आक्रोस के चलते मामला टला
मुगलसराय/चंदौली- कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर गांव के समीप मानवरहित का्रसिंग पर उस समय ग्रामीण आक्रोसित हो गये जब रेल प्रषासन के अधिकारी अपने कुछ कर्मचारियो के साथ लोहे का बैरेकेटिंग ले हृदयपुर गांव के मानव रहित क्रासिंग पर पहुंचे जिसे देख ग्रामीणो की भीड़ इक्ठठा हो गयी और न लगाने का विरोध करते हुए ट्रेक के बीचोबीच आ गये और मुगलसराय की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस व मुगलसराय वाराणसी पैसेन्जर ट्रेन को कुछ मिनटो के लिए रोक दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार हृदयपुर गांव के समीप उत्तर रेलवे का मानव रहित कंा्रसिंग वर्शो से है और उस क्रासिंग से होकर गांव एवं षहरवासी रामनगर, वाराणसी के लंका स्थित बीएचयू अस्पताल एव ंबीएचयू के छात्र पढ़ने तथा गांव के मजदूरी करने वाले लोग षहर की ओर अपने जीविकोपार्जन हेतु जाते आते रहते है ं। बुधवार की सुबह सेक्सन पीडब्लूआई विनोद कुमार सिह ने अपने दर्जनो गैंग मैन के साथ लोहे का बैरेकेटिंग लेकर हृदयपुर मानव रहित क्रांसिग पर पहुंचे और अपने कर्मचारियो को बैरेकेटिंग लगाने का आदेष दे दिया । गैंगमैन बैरेकेटिंग लगाने ही जा रहे थे कि इसकी खबर ग्रामीणो को मिल गयी और हृदयपुर गांव,खजूर गांव, भुजउंवा, हथेलवा,व पुरैनी गांव सहित दर्जनो गांव के लोग ट्रेक पर आ गये और बैरेकेटिंग लगाने का विरोध करने लगे और गैंगमैन को काम करने से रोकवा दिया । सैकस्न पीडब्लूआई ने बताया कि मानवरहित ट्रेक पर बैरेकेटिग का कार्य चल रहा है जिससे सुरक्षा की दृश्टि से दोनो तरफ से रास्ता बन्द कर दी जायेगी ऐसा हेडक्वार्टर का आदेष है और हमलोग सरकारी कर्मचारी है जो आदेष का पालन कर रहे है । लेकिन ग्रामीणो न इनकी एक न सुनी और मौके पर सैकड़़ो की संख्या मे औरत, बच्चे और बुजुर्ग इक्ठठा होकर इसका विरोध करने लगे और चुनार की तरफ से आ रही ताप्तीगंगा व मुगलसराय से वाराणसी को जा रही सटल पैसेंजर ट्रेन को ग्रामीणो ने कुछ मिनटो तक रोका रखा। हृदयपुर गांव के प्रधान रामचन्दर का कहना है कि हम किसी भी हालत मे यहां बैरेकेटिंग नही लगाने देगें यहां से हमारा मेन रोड होकर जाता है इस क्रासिंग से दर्जनो गांव एवं षहर के लोग बीएचयू अस्पताल मे मरीजो को लेकर जाते है और छात्र भी रामनगर बीएचयू विष्वविद्यालय मे पढ़ने व गांव के लोग कम समय मे षहर के बाजार मे पहुंचकर खरीददारी करने जाते है अगर बैरेकेटिग लग जायेगी तो इससे हमारे दर्जनो गांव के लोग अपने वाहन को कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने के बजाय उन्हे अधिक दूरी तय करनी होगी और दर्जनो गांवो के लोगो को दो किलोमीटर की यात्रा को आठ से दस किलोमीटर मे तय करनी होगी जिससे ग्रामीणो को काफी परेषानी का सामना करना पड़ेगा । वही मौके पर पहुंचे सपा के जनप्रतिनिधि नफीस अहमद गुडडुु का कहना है कि रेलवे द्वारा बैरेकेटिग लग जाने से इनके जनजीवन पर बूरा असर पड़ेगा और गांव के किसान, मजदूर,छात्र व महिलाओ को बाजार,अस्पताल,स्कूल जाने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ेगी और इस मानव रहित क्रसिंग से दर्जनो गांव व षहर के लोग कम समय व दूरी मे वाराणसी आया जाया करते है । मौके पर सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख व मुगलसराय विधान सभा के प्रत्यासी बाबूलाल ने मौके पर पहुंचकर गांव वालो को समझाया ग्रामीणो के न मानने पर प्रमुख ने दूरभाश से बरिश्ठ अभियंता से बात कर इस आष्वासन पर गांव वालो को ट्रेक से हटाया कि अब यहां पर बैरेकेटिंग नही होगा । वही वरिश्ठ खण्ड अभियन्ता वाराणसी के एन0के0 श्रीवास्तव का कहना है कि लखनउ मंडल की टीम आयी थी जो मानव रहित क्रासिंग का इन्सपेक्सन किया था और आज के तारीख मे वहां पर बैरेकेटिंग करने को कहा था जिससे हमारे अधिकारी कर्मचारियो को लेकर बैरेकेटिंग करने चले गये थे और ग्रामीणो ने इसका विरोध करने लगे । उनका कहना है कि मानव रहित क्रांसिग पर जानमाल का खतरा बना रहता है जिससे क्षेत्रीय लोग कोई हादसा होने पर रेल प्रषासन द्वारा मुआवजा की मांग करने लगते है सुरक्षा को देखते हुए बैरेकेटिंग किया जा रहा था लेकिन ग्रामीण इसका विरोध कर रहे है मै भी इसे एक पत्र लिख उपर के अधिकारियो को इससे अवगत करा दिया जायेगा । साथ मे यह भी कहा कि यहां के विधायक, सांसद रेल प्रषासन को यहां की समस्याओ को लेकर अवगत करायेगे और फाटक बनाने के लिए मांग करे तो षायद यहां फाटक लग जायेंगे और यहां के लोगो को समस्याओ से निजात मिल जायेगा । उन्होने यह भी कहा कि आज तो ग्रामीणो को उत्तेजित होते देख बैरेकेटिग का कार्य तो रोक दिया गया लेकिन भविश्य मे कभी भी बैरेकेटिंग हो सकती है । विरोध मे ग्रामप्रधान सहित पप्पु यादव, मुराहु यादव, दुलारे गोंड, मटरू यादव, बेचू यादव,पारस, संतोश यादव, आलोक पटेल, मनोज पटेल, कमला, दुर्गावती, असर्फी, रानी, चिन्तादेवी जियुत पासवान, सहित सैकड़ो ग्रामीण इक्ठठा थे ।
मुगलसराय/चंदौली- स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 के समीप एक 18 वर्षीय अज्ञात लड़की जो स्कूली ड्रेस मे थी जो जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आकर कट गयी जिससे उसकी मौत हो गयी । उसके पास से एक पालीथीन मे कादम्बनी पत्रिका व इण्टर के नागरिक शास्त्र की किताब जिसपर प्रीति सिंह लिखा था पुलिस ने शव को लेकर शिनाख्त मे जुटी रही ।
मुगलसराय/चंदौली- अन्तराष्ट्रीय एक 22 वर्षीय युवती मंगलवार की प्रातः मुगलसराय स्टेशन के प्लेटफार्म न0 3/4 पर अप हावड़ा मुम्बई मेल के धीमी गति से आगे जाने के दौरान प्लेटफार्म पर कूद कर रोने लगी जिसे स्काउट के कुछ छात्राओ ने आरपीएफ के हवाले किया ।
इस बावत लड़की ने जो बताया उससे लोग शर्मशार हो गये । जिसे उसकी सौतेली मॉ नें दो लोगो के हाथ बेच दिया था जो मुम्बई जाने के क्रम मे कूद गयी साथ लाने वाले युवक ट्रेन से आगे बढ़ गये । जिनकी तलाश मे पुलिस जुटी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांग्लादेश स्थित जैसोर जिला के पुतली थाना क्षेत्र के रहने वाले अरशद की दूसरी पत्नी आमेना बेगम जो पहली पत्नी के बच्चो के साथ रह बच्चो को मारा पिटा करती थी । बिगत कुछ दिन पूर्व आमिना ने अपने सौतेली बेटी सोनाली 22 वर्ष को सामान लेने बाजार भेजा जहां से दो युवको ने उसे किडनेप कर बस द्वारा हावड़ा स्टेशन ले आये जहां सोमवार को हावड़ा मुम्बई मेल से मुम्बई ले जाकर नौकरी दिलाने के नाम पर बहला फुसला ट्रेन मे साथ बैठ गये । जहां बातो ही बातो मे दोनो युवको ने उसे यह कहा कि तुम्हारी सौतेली मॉ ने मोटी रकम लेकर तुम्हे बेच दिया है । मुम्बई पहॅुचकर तुम्हे नौकरी दिला दी जायेगी ।
इस दौरान लड़की के चिखने व चिल्लाने पर उन्होने उसे मारा पीटा और नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे वह अचेत हो गयी । मुगलसराय पर होश आने पर चालाकी का परिचय देते हुए धीमी गति से चल रही ट्रेन से कूद गयी और रोने लगी । जहां स्काउट के बच्चो ने उसे आरपीएफ के हवाले किया । आरपीएफ ने लड़की से पूछताछ करने के बाद उसे स्थानीय एनजीओ के तहत चलने वाले धूपछाव व साथी नामक संस्था को बुला संस्था कि कविता ओछा के हवाले कर दिया और आगे गयी ट्रेन मे युवको की तलाश करना श्ुारू करा दिया ।
मुगलसराय/चंदौली-केन्द्र सरकार द्वारा आये दिन पेट्रोल डीजल व अन्य सामानो की हो रही किमतो मे बढ़ोत्तरी से क्षुब्ध मुगलसराय मे भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिह व भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवशंकर पटेल के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने नयी सटटी मे एक बैठक की तदोपरान्त भाजपाइयो ने विजिन्न श्लोग्नो की तख्तियां व प्रधानमंत्री का पुतला ले केन्द्र सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बन्द कार को रस्सी से हाथो रस्सी खिचते हुए नगर भ्रमण किया जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा । नगर भ्रमण करने के पश्चात भाजपाइयो का जत्था जीटी रोड स्थित काली मंदिर पहुंचा जहां नारेबाजी करते हुए प्रधानपंत्री का पुतला फूका । तदोपरान्त भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिह पटेल ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आये दिन डीजल पेट्रो की वृद्धि से घरेलु सामानो की बढ़ती किमतो से आम आदमी की कमर टूट सी गयी है इसके बावजूद भी केन्द्र सरकार द्वारा आये दिन किमतो मे हो रही बढ़ोत्तरी व मॅहगाई पर अकुश लगाने मे नाकामयाब केन्द्र सरकार को उखाड़ फेकने की जरूरत है । उन्होने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के युवा सदस्य सरकार को हटाने का भरपूर प्रयास करेंगे व महॅगायी पर नकेल कसने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे । वही भाजपा जिलाध्यक्ष राणा सिह ने कहा कि कांग्रेस सरकार अग्रेजी हुकुमत की तरह कार्य कर रही है और लगातार पेट्रो की वृद्धि कर आमजनमानस की ख्राुन पसीने की चुसने का कार्य कर रही है जिससे आम जनमानस परेशान हो चला है ।जुलुस मे मुख्य रूप से भाजपा महिला नेत्री व व्यापार मंडल की अध्यक्षता साधना सिह, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष रमेश जायसवाल, महेन्द्र पटेल, संतोष खरवार, बबलु यादव, राजू इकबाल, प्रमोद तिवारी सहित दर्जनो भाजपाई उपस्थित रहे ।
Posted on : 15-09-2011 | By :
santosh | In :
अपराध, पुलिस

चंदौली: चंदौली के परिवहन विभाग के जबरन धन वसूली के खिलाफ ट्रक ड्राईवरो ने सिन्हीताली के पास NH-2 को तीन घंटा किया जाम | पुलिस वालो को जाम छुड़ाने में करनी पड़ी मशक्कत | पांच से दस हजार रुपये जबरन मागते है परिवहन अधिकारी | न देने पर करते है परेशान |
यू पी के चन्दौली में ए आर टी ओ की मनमानी व् अवैध वसूली से नाराज ट्रक ड्राईवरो ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -२ पर अपने अपने ट्रको को आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया |व्यस्ततम राजमार्ग पर ट्रको के आड़ा तिरछा खड़ा होते ही कुछ ही घंटो में दोनों पटरियों पर वाहनों की कई किलो मीटर लम्बी कतार लग गयी और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया | ट्रक वालो का आरोप है की हम लोगो से परिवहन विभाग के अधिकारी जबरन वसूली करते है | हमारी खड़ी ट्रक का शीशा तोड़कर जबरन फ़ाइल ले जाते है | अन्डर लोड वाहनों को भी चलाना हो रहा दूभर | लगभग पांच घंटे के जाम की वजह से उसमे फसे यात्री भी बेहाल होने लगे | जाम की सुचना पर मौके पर पहुचे अलीनगर थानाध्यक्ष ने ड्राईवरो को पहले तो समझाया मगर जब वे नहीं माने तो आसपास के थानो से पर्याप्त पुलिस फ़ोर्स मँगा कर ड्राईवरो को खदेड़ना शुरू कर दिया इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा |
चंदौली: मुस्कान के साथ यात्रा का दावा करने वाली भारतीय रेल में यात्री कितने सुरक्षित है इसका अंदाजा यात्रियों के साथ आये दिन घट रही घटनाओं से लगाया जा सकता है ताजा मामला मुग़ल सराय रेलवे स्टेशन का है जहा जहरखुरानो ने दिल्ली से राजगीर जा रही श्रम 12392 DN.जीवी एक्सप्रेस में चार यात्रियों को नशीला पदार्थ खिला कर लूट लिया |ट्रेन के मुग़ल सराय पहुचने पर जी आर पी व् आर पी ऍफ़ के जवानो ने उन चारो यात्रियों को बेहोशी की हालत में मंडल लोको अस्पताल में भर्ती कराया जहा दो की हालत गंभीर बनी हुई है |जहरखुरानी गिरोह का शिकार बने ये सभी चारो यात्री बिहार के है जो दिल्ली से मेहनत मजदूरी करके अपने अपने घरो को लौट रहे थे मगर रास्ते में ही लूट लिए गए |
Posted on : 09-09-2011 | By :
santosh | In :
अपराध, समाचार

मुगलसराय/चंदौली- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुण्डकला गांव के समीप तड़के अलीनगर थाना क्षेत्र के हिन्दवारी गांव
निवासी ने अपने कुछ साथियो के साथ वाराणसी निवासी राकेश चौहान का शव जलाने के क्रम मे गांव के कुछ लोगो ने वाराणसी मे राकेश के घर वालो को सूचना दी । मौके पर आये गॉव वालो ने जलती शव को बुझाया और मौके पर मुगलसराय कोतवाली मे इसकी सूचना दी ।
मिली जानकारी के अनुसार ऐड़े गॉव जो वाराणसी के लम्ही के समीप पड़ता है निवासी मृतक राकेश चौहान उम्र 36 वर्ष पुत्र स्वर्गीय पन्ना लाल की शादी करीब 15 साल पूर्व हिन्दवारी गांव निवासी भग्गु की लड़की मधु उम्र 30 वर्ष के साथ हुयी थी । शादी के कुछ ही वर्षो बाद मधु अपने मैके चली आयी तब से वह अपने मैके मे ही रह रही थी । राकेश ने कई बार विदायी करवाने का प्रयास करवाया लेकिन उसके ससुराल वाले उसकी विदाई नही कर रहे थे । गांव वालो के अनुसार मृतक राकेश हैदराबाद रहकर एक मिनी भटटी मे कार्य करता था कुछ ही दिन पूर्व अपने घर ऐड़े वाराणसी मे आया था । वह अपनी पत्नी व 11 वर्षीय बेटी ऑचल को बहुत चाहता था उसी से मिलने के लिए अपने ससुराल हिन्दवारी गया था और उसकी मौत हो गयी । उसकी मौत किन सदिग्ध परिस्थितियो मे हो गयी पता नही । राकेश के मरने के बाद उसका ससुर भग्गु चौहान चुप चाप अपने गांव के कुछ लोगो के साथ गंगा के किनारे स्थित अपने ससुराल कुण्डकला गंाव निवासी मैनेजर के सहयोग से मृतक राकेश को जलाने लगा । मृतक के ससुर भग्गु ने शव को जलाने के लिए मिटटी का तेल,व टायर का भी इंतजाम किए हुए था ताकि शव जल्दी जल जाय लेकिन वह अपने मकसद मे कामयाब नही हुआ । तभी कुछ लोगो ने इसकी सूचना मृतक के गांव वालो को दे दिया । गांव वालो ने आनन फानन मे आकर जल रहे शव को बुझाया और तत्काल मुगलसराय के कोतवाल रामसागर को सूचना दे दी । मौके पर पहुची पुलिस ने भग्गु को पकड़ कर अपने हिरासत मे ले लिया और कुछ लोग मौके से फरार हो गये । पुलिस भग्गु से पूछताछ कर रही है । वही भग्गु का कहना है कि राकेश दो दिन पूर्व मेरे घर आया और गुरूवार की शाम को कहने लगा कि हमारे पेट मे दर्द कर रहा है तो हमलोगो ने इसका इलाज करने के लिए दुल्हीपुर स्थित एक डाक्टर के पास दिखाने के लिए लाया था। वही गांव वालो का कहना था कि मृतक के सर से खून भी निकल रहा था । राकेश की मौत कैसे हुयी एक पहेली बना हुआ है । अगर बीती शाम उसकी मौत हो गयी थी तो रातभर भग्गु ने शव को लेकर कहां रहा । अगर राकेश की मौत पेट दर्द से हुआ तो भग्गु ने उसके परिवार वालो को क्यों नही सूचना दी व शव को चुपचाप जलाने क्यो गया । भग्गु ने मिटटी का तेल व टायर ले जाकर शव को जलाने के लिए जल्दबाजी क्यों कर रहा था । ये तमाम सवाल है जो राकेश के मौत को संदिग्ध बना रहा है । वही राकेश के गांव वालो का कहना है िकवह बहुत ही अच्छे स्वभाव का व्यक्ति था गांव के हर कार्य मे बढचढ़कर हिस्सा लेता था । उसकी मौत से गांव मे शोक का माहौल है । कोतवाल रामसागर ने बताया कि इसकी मौत किन परिस्थितियो मे हुयी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा ।
0