चंदौली: अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ के समीप पूर्वाह्न एक पेट्रोल पम्प कर्मी से हौसलाबुलंद बदमासो ने गोली मारकर चार लाख अड़तीस हजार लूट लिए| घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक तत्काल सदलबल मौके पर पहुचे मगर तब तक लूटेरे पुलिस की पहुच से दूर जा चुके थे| पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना संदिग्ध!
Featured Posts
सी आई एस ऍफ़ जवान की कार्बाइन व् तीन मैगजीन चोरी अजमेर से सियालदह एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में सी आई एस ऍफ़ जवान की कार्बाइन व् तीन मैगजीन चोरी हो जाने से आक्रोशित जवान व् उसके साथियो ने करीब एक घंटे तक ट्रेन को मुग़ल सराय स्टेशन पर ही रोके रखा |घटना की सुचना पर जी आर पी व् आर पी ऍफ़ के अधिकारी मौके पर पहुचे और मामले की छानबीन...
नावालिग़ लडकी के गर्भपात में पांच पर केस दर्ज उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का कोई भी सड़क ,गली व मोहल्ला ऐसा नहीं है | जहाँ पर अवैध ढंग से संचालित नर्सिंग होम व क्लिनीक न हों | जो बड़े -बड़े बोर्ड लगाकर गरीब व अनपढ़ लोगों को बेवकूफ बनाकर व दलालों के माध्यम से उनकी खून -पसीने कि गाढ़ी कमाई दीमक कि तरह चाट रहे हो | यह इतने बेख़ौफ़...
सपा कार्यकर्ता की पिटाई के विरोध में कांग्रेसी नेता का पुतला... चंदौली: कांग्रेस के युवराज राहुल गाँधी कि आज इलाहाबाद के फूलपुर में होने वाली सभा के दौरान उन्हें काला झंडा दिखाने का प्रयास कर रहे समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्त्ता कि पिटाई के बिरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता आज चंदौली जिलेके मुगलसराय में सड़क पर उतर...
नेपाल की लड़कियों को काम कराने के लिए मंत्री जी लाये मुम्बई... उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुग़लसराय रेलवे स्टेशन पर बालश्रम का एक ताजा मामला सामने आया है | जहा बिहार के सिकटा से निर्दल विधायक दिलीप वर्मा अपने साथ दो नाबालिग बच्चियों को घर का काम कराने पटना राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली ले जा रहे थे | मिडिया को जब इस बात की खबर लगी की...
शिवपाल सिंह ने केंद्र व् माया सरकार पर जम कर निशाना साधा उत्तर-प्रदेश में चुनाव के पहले से ही सियासी जंग तेज हो गयी है | सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओ द्वारा युध्स्तर पर सभाओ का क्रम जरी है | ऐसी ही एक सभा में शामिल होने बलिया जा रहे सपा नेता शिवपाल यादव यु-पी के मुगलसराय में पत्रकारों से रूबरू हुए | इस दौरान उन्होंने केंद्र व्...
अजब सयोंग: ११-११-११ को लिया राधिका ने जन्म निरंजन अग्रवाल व् उनके परिवार चेहरे पर झलकती यह ख़ुशी इनके घर में उस अदभुत पल में पैदा हुई उस मासूम बच्ची राधिका को लेकर है जो एक ऐसे संयोग मे पैदा हुई है जो पल अब उनके जीवन में दुबारा देखने को नहीं मिलेगा |
मामला यू पी चन्दौली का है जहाँ एक बच्ची ने इस अद्भुत पल 11-11-11 को 11...
क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा अर्चना कर माँगी दुआ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर भारत और वेस्ट इंडीज के बीच हों रहे टेस्ट मैच पर सबकी निगाहे टिकी हुयी हैं और इस मैच में पूरा विश्व सिर्फ और सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन की ओर देख रहा है.
सभी को इन्तजार है क्रिकेट के भगवान के बल्ले से निकले हुए महाशतक की. सचिन का महाशतक पूरा...
दबंगों ने नावालिग़ लडकी को बनाया आठ महीनों तक अपनी हवश का शिकार जहाँ प्रदेश सरकार महिला शोषण रोकने कि लाख दावे कर रही है वाही चंदौली के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत मनिहरा गावं में चार दबंगों द्वारा एक गरीब नाबालिग लड़की का लगातार सात- आठ महीनो से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है जो कि सरकार के दावों कि धज्जियाँ उड़ाने के लिए पर्याप्त...
पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर बीजेपी व कांग्रेसी कार्यकर्ता भिड़े कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चाहते है की कांग्रेस के राजकुमार राहुल गाँधी के सिर देश के प्रधानमंत्री का ताज हो | दिग्विजय ने अपनी इस अभिलाषा का खुलासा चंदौली जिले के मुग़ल सराय स्टेशन पर मिडिया के बातचीत में कही | दिग्विजय सिंह...
ट्रेन से ट्रैक्टर की भिंडत, ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े भदोही में आज बड़ा ट्रेन हादसा होते होते बच गया ! हजारो लोगो को लेकर पुरी से नई दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस जब भदोही स्टेशन के पास की 30 C रेल्वे क्रासिंग पर जब ट्रेन पहुची तो ट्रेन की टक्कर ट्रेक्टर से हो गयी ट्रेक्टर के परखचे उड़ गए और उसका आधा हिस्सा ट्रेन में फस गया...
चंदौली: देश की धड़कन कही जाने वाली राजधानी एक्स्प० एक बार फिर नक्श्लियों का निशाना बनी. बीती रात मुगलसराय रेल मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले कष्टा परिया रेलवे स्टेशन के समीप नक्श्लियों ने नयी दिल्ली हाबड़ा ग्रीन कार्ड रूट कहे जाने वाले रेलवे मार्ग के दोनों रेल ट्रैक बम विस्फोट कर उड़ा दिया था. जिसके परिणाम स्वरूप इस रूट से गुजर रही २४४३ उप भुवनेश्वर नयी दिल्ली राजधानी एक्स्प. के इंजन समेत ट्रेन के ८ बोगी पटरी से उतर गए. नक्श्लियों के झारखण्ड व बिहार बंद की घोषणा का एलान किये जाने के बाद सुरक्षा-संरक्षा और सेवा का दावा करने वाली भारतीय रेल के बड़े बड़े दावों की पोल खोलती बीती रात हुई इस घटना ने पूरे देश को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया. पिछले दो महीने के भीतर दो बार नक्श्लियों का निशाना बनी भुवनेशवर नयी दिल्ली राजधानी एक्स्प. के यात्री जब लगभग ५ घंटे की जदोजहद के बाद राहत ट्रेन से मुगलसराय को रवाना हुए तो उनके चेहरों पर खौफ का आलम था. यह महज संयोग ही था कि इस भीषण दुर्घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे. सुबह लगभग ९ बजे जब यह राहत ट्रेन मुगलसराय स्टेशन पर पहुची तो इनके खौफजदा चेहरे को देख उनकी आप बीती का अंदाजा लगाया जा सकता है. भूख प्यास से बिलबिलाये बच्चे, बड़े, नौजवान और महिलायें सभी भगवान् का सुक्रिया अदा करते नजर आये और उनके चेहरों पर एक उम्मीद की किरण जागी.
रेल प्रशासन ने अपनी तरफ से भी उनको सुख सुविधा मुहैया कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन लगभग १२ घंटे गुजरने के बाद भी स्पेशल ट्रेन के मुगलसराय न पहुचने से राजधानी एक्स्प. के यात्रियों के सब्र का बाँध टूट गया और वे रेलवे स्टेशन पर मौजूद अपर रेल मंडल प्रबंधक मुगलसराय को इस बद इन्तजामी के लिए जमकर लताड़ा. सबसे दुखद पहलु यह था कि रात्रि १२ बजे राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद यहाँ तक उन्हें जिस ट्रेन से लाया गया वो कही से भी राजधानी जैसी महत्वपूरण ट्रेन के यात्रियों के यात्रा करने योग्य नहीं था. सुबह ठीक ९ बजकर ३५ मिनट पर यह सपेशल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त राजधानी एक्स्प. के यात्रियों को लेकर मुगलसराय पहुची थी. जहाँ यात्रियों के ब्रेक फास्ट आदि की वयवस्था के पश्चात आगे उनके गंतव्य तक एक दूसरी सपेशल ट्रेन से भेजा जाना था, लेकिन एक घंटे बाद आने वाली यह ट्रेन भी लगभग तीन घंटे की देरी से यानी १२ बजे मुगलसराय स्टेशन पहुची. ट्रेन के स्टेशन पहुचने पर राजधानी एक्स्प. के सारे यात्री सवार हो लगभग ४० मिनट बाद नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए. सबसे बुरा हाल ट्रेन में यात्रा कर रहे छोटे बच्चो की थी जिनको लेकर यात्री जहाँ काफी परेशान थे वही पेयजल को लेकर उत्पन्न दुर्व्यवस्था ने राजधानी एक्स्प. के यात्रियों को ठन्डे पानी की जगह गर्म पानी लूटकर पीने को मजबूर कर दिया.
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में चल रहे सिद्धपीठ प्रसन्न दास जी निर्वाण महोत्सव के अंतिम दिन भोजपुरी जगत के अभिनेता व गायक मनोज तिवारी ”मृदुल” ने अपने भक्ति गीतों से वो शमा बाँधा कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए| जनपद के खड़ान गाँव में विगत ६ दिनों से चल रहे सिद्धपीठ प्रसन्न दास जी निर्वाण महोत्सव के समापन समारोह में भजन संध्या का आयोजन किया गया| जिसमे भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सुप्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी ने अपने देशभक्ति व भक्ति गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया| उनके गाये हुए गीतों में बाड़ी शेर पर सवार, सबके दीवाना बनवले बा व चैती गीत हे प्रसन्न बाबा के आलावा देशभक्ति गीत कारगिल नहीं, पूरा पकिस्तान चाहता पर दर्शक झूम उठे| चैत्र नवरात्रि के पहले दिन इस तरह के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया|
चंदौली: प्रदेश के चंदौली जनपद में बिहार के भभुआ नगर के विधायक रामचंद्र सिंह यादव रविवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. चंदौली कोतवाली क्षेत्र के बिछिया के पास उनकी सफारी कार विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गयी. जिसमे विधायक समेत उनके साथ आधा दर्जन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. विधायक रामचन्द्र सिंह यादव लखनऊ में हो रही बसपा की रैली में भाग लेने जा रहे थे. विधायक समेत सभी कार्यकर्ताओं को मुगलसराय के प्राईवेट नर्सिंग होम में पुलिस की अभिरक्षा में उपचार कराया गया. उसके बाद विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए
उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित मुगलसराय रेल मंडल अंतर्गत बीती रात दो करोड़ ४८ लाख रूपये की जाली व अर्धनिर्मित नोटों की बरामदगी पर भारतीय रिजर्व बैंक के उप. गवर्नर डॉ. के. सी. चकर्वर्ति ने आज चंदौली जनपद के चाहनिया ब्लाक स्थित सुरतापुर गावं में आयोजित एक समारोह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की भारतीय रिजर्व बैंक का काम असली नोट छापना है| नकली नोटों को रोकने की जिम्मेदारी कानून वयवस्था के रखवालो की है| उन्होंने कहा की भारतीय रिजर्व बैंक असली नोट की पहचान के लिए समय समय पर लोगो को जागरूक करने के लिए विभिन्न माधयमो से प्रचार प्रसार कर कार्य करता रहा है| उन्होंने यह भी बताया की समय समय पर प्रशसन को जब भी असली और नकली नोटों के पहचान हेतु रिजर्व बैंक की मदद की अपेक्षा की जाती है रिजर्व बैंक उनकी हर तरह से मदद करती है|
चंदौली: एशिया के विशालतम यार्ड व् व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुग़ल सराय में जी आर पी के जवानो ने पूरी से नई दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की वातानुकूलित बोगी से दो बैगों में लावारिस रूप में पड़े दो करोड़ अड़तालीस लाख रुपये के अर्धनिर्मित नोट व् थाईलैंड के दो नक़्शे भी बरामद किये| जी आर पी ने इस सम्बन्ध में किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी से इनकार किया I
कल मुग़ल सराय स्टेशन पर जीआरपी के जवानो को २८०१ अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की एसी बोगी की तलाशी के दौरान सीट पर लावारिस हालत में पड़े एक स्ट्राली व् एक बैग मिला था. जब उस सामान का कोई जिम्मेदार यात्री नहीं मिला तो जवानो ने बैग को खोल कर देखा तो |बैग के अन्दर पाच पाच सौ की भारी मात्र में गद्दिया भरी हुई थी. जवानो ने तत्काल इसकी सुचना अपने उच्चाधिकारियों को दी और जीआरपी के जवान बैगों को लेकर थाने आये और नोटों की गिनती शुरू की तो कुल नोटों की संख्या दो करोड़ अडतालीस लाख थी| इन नोटों की ख़ास बात यह थी की सारे नोट अर्धनिर्मित थे और सभी नोटों पर डमी छपा हुआ था |
इस प्रकार के नोटों की बरामदगी से जहा मुग़ल सराय जी आर पी नोटों को नकली या अर्धनिर्मित की संज्ञा देने की दुविधा में घंटो उलझी रही वही इस दुविधा से निपटने के लिए जी आर पी को आई बी व् ए टी एस की मदद लेनी पड़ी|एक अलग तरह का मामला होने के कारण पुलिस कुछ भी स्पष्ट बता पाने में कतरा रही है और पूरे मामले को विवेचना का विषय बता कर पल्ला झाड लिया |
चंदौली: मुगलसराय रेलवे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुगलसराय स्टेशन से रियाजुद्दीन नमक लगभग २५ वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक अटैची में लगभग चार किलो हेरोइन बरामद हुआ है| ये युवक २५०२ गुवहाटी दिल्ली एक्सo से मुगलसराय स्टेशन पर पंहुचा था| तस्कर ने बताया कि इस हेरोइन को सुल्तानपुर में पहुचने का काम उसे बड़े माफियों ने दिया था | गिरफ्तार युवक के पास से भुवनेशवर नयी दिल्ली राजधानी एक्सप. का टिकट भी मिला है|
तस्करी के लिए विशेष रूप से बनायीं गयी डिजाइनर अटैची
जीआरपी इंस्पेक्टर अपने हमराहियों के साथ मुगलसराय स्टेशन पर रुटीन जांच कर रहे थे| उसी दौरान एक संदिग्ध युवक अटैची के साथ दिखाई पड़ा, जांच करने पर पहले तो उसके अटैची से कुछ नहीं मिला| जीआरपी पुलिस को तस्कर कि अजीबोगरीब हरकत से एक बार फिर उसकी जाँच कि गयी तो अटैची में एक और परत दिखाई पड़ी जो काफी भारी लग रही थी| जब पुलिस कर्मियों ने इस परत को खोल कर देखा तो सबके पैरो टेल जमीन ही खिसक गयी, डिजाइनर अटैची में लगभग ४ किलो हेरोइन बरामद हुई| पकडे गए युवक से जब कड़ी से पूछताछ की गईं तो उसने अपनी पहचान रियाजुद्दीन ,मणिपुर राज्य के लिलांग का निवासी बताया| पूछताछ में ये बात सामने आई की ये युवक सिर्फ एक कठपुतली मात्र है जबकि इसके आका का नाम इब्राहिम है जो आसाम का निवासी है| पूछताछ में इसने ये बताया की ये युवक माल लेकर गुवहाटी से सुल्तानपुर में देने के लिए जा रहा था| इस कार्य का इसे ५००० रूपये मिलते थे| इसके साथ एक और युवक था जो अपने साथी को पुलिश की गिरफ्त में देख वहां से फरार हो गया|
चंदौली जिले के मुगलसराई कोतवाली अंतर्गत भोगवार गाव में आज हाईटेंसन तार की चपेट में आने से एक लाइनमैन की मौत हो गयी और ६ छात्रो सहित लगभग १ दर्जन लोग झुलस कर घायल हो गए, जिसमे से ३ की हालत गंभीर बताई गई है .
चंदौली: बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर कला गावं के २२ वर्षीय युवक की गोली मरकर हत्या कर दी. मनीष बीती रात अपने ट्रैकटर की मरम्मत करा कर अपने घर लौट रहा था| हत्यारे मनीष की हत्या करने के बाद ट्रेक्टर लूट कर फरार हो गए |
परिजनों का आरोप है की मनीष की हत्या बालू लदान को लेकर विवाद के कारण हुई है| मनीष के परिजनों का आरोप है की बलुआ थाणे का एक सिपाही भी घटना में शामिल है.
मौके पर पहुचे जनपद के पुलिस अधीक्षक रामपाल ने कहा कि किसी भी हालत में मनीष के हत्यारों को बक्शा नहीं जाएगा| उन्होंने कहा कि मामले कि ताफीश शुरू कर दी गयी है जल्द कि घटना का खुलासा कर दिया जायेगा.
चंदौली: शहाबगंज से विगत २० फ़रवरी से लापता ट्रक ड्राइवर पतियार सिंह यादव(४५) की लाश मुगलसराय थाना अंतर्गत सेमरा गावं के समीप उसी के ट्रक के केबिन से बरामद हुई है| ड्राइवर २० फ़रवरी को चंदौली जिले के शहाबगंज से ३६० बोरी चावल लेकर वाराणसी के चोलापुर के लिए निकला था| ड्राईवर के सर में गंभीर चोट के निशान हैं| ट्रक का खलासी मल्लू निवासी पुरवा गाँव भी फरार है| ड्राईवर के परिजनों ने खलासी पर हत्या की आशंका जताई है| मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्यवाही में जूट गयी है|
शहाबगंज के टियर गावं निवासी पतियार यादव उसी गावं के सुदामा यादव की ट्रक चलता था| शहाबगंज के एक राईस मिल से से चावल लेकर मृतक ड्राइवर पतियार यादव जनपद वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत मोहाव के एक व्यवसायी के लिए विगत २० फ़रवरी को चला था| जब ट्रक मोहब नहीं पंहुचा तो व्यवसायी ने शहाबगंज मिल मालिक से संपर्क किया| मिल मालिक ने जब ट्रक की तलाश करवाई तो सेमरा गावं के पास ट्रक सड़क के किनारे खड़ा मिला| मिल मालिक ट्रक के पास पंहुचा तो ट्रक से भीषण दुर्गन्ध बहार आ रही थी | किसी अनहोनी की आंशका से मिल मालिक ने ट्रक में झाँक कर देखा तो ड्राइवर की लाश ट्रक के अन्दर केबिन में पड़ी थी|








0