Featured Posts

सी आई एस ऍफ़ जवान की कार्बाइन व् तीन मैगजीन चोरीसी आई एस ऍफ़ जवान की कार्बाइन व् तीन मैगजीन चोरी अजमेर से सियालदह एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में सी आई एस ऍफ़ जवान की कार्बाइन व् तीन मैगजीन चोरी हो जाने से आक्रोशित जवान व् उसके साथियो ने करीब एक घंटे तक ट्रेन को मुग़ल सराय स्टेशन पर ही रोके रखा |घटना की सुचना पर जी आर पी व् आर पी ऍफ़ के अधिकारी मौके पर पहुचे और मामले की छानबीन...

Read more

नावालिग़ लडकी के गर्भपात में पांच पर केस दर्ज नावालिग़ लडकी के गर्भपात में पांच पर केस दर्ज उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का कोई भी सड़क ,गली व मोहल्ला ऐसा नहीं है | जहाँ पर अवैध ढंग से संचालित नर्सिंग होम व क्लिनीक न हों | जो बड़े -बड़े बोर्ड लगाकर गरीब व अनपढ़ लोगों को बेवकूफ बनाकर व दलालों के माध्यम से उनकी खून -पसीने कि गाढ़ी कमाई दीमक कि तरह चाट रहे हो | यह इतने बेख़ौफ़...

Read more

सपा कार्यकर्ता की पिटाई के विरोध में कांग्रेसी नेता का पुतला फूँकासपा कार्यकर्ता की पिटाई के विरोध में कांग्रेसी नेता का पुतला... चंदौली: कांग्रेस के  युवराज राहुल गाँधी कि  आज इलाहाबाद के फूलपुर में होने वाली सभा के दौरान  उन्हें काला  झंडा दिखाने का प्रयास कर रहे समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्त्ता कि पिटाई के बिरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता आज चंदौली जिलेके मुगलसराय में  सड़क पर उतर...

Read more

नेपाल की लड़कियों को काम कराने के लिए मंत्री जी लाये मुम्बई नेपाल की लड़कियों को काम कराने के लिए मंत्री जी लाये मुम्बई... उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुग़लसराय रेलवे स्टेशन पर बालश्रम का एक ताजा मामला सामने आया है | जहा बिहार के सिकटा से निर्दल विधायक दिलीप वर्मा अपने साथ दो नाबालिग बच्चियों को घर का काम कराने पटना राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली ले जा रहे थे | मिडिया को जब इस बात की खबर लगी की...

Read more

शिवपाल सिंह ने केंद्र व् माया सरकार पर जम कर निशाना साधाशिवपाल सिंह ने केंद्र व् माया सरकार पर जम कर निशाना साधा उत्तर-प्रदेश में चुनाव के पहले से ही सियासी जंग तेज हो गयी है | सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओ द्वारा युध्स्तर पर सभाओ का क्रम जरी है | ऐसी ही एक सभा में शामिल होने बलिया जा रहे सपा नेता शिवपाल यादव यु-पी के मुगलसराय में पत्रकारों से रूबरू हुए | इस दौरान उन्होंने केंद्र व्...

Read more

अजब सयोंग: ११-११-११ को लिया राधिका ने जन्मअजब सयोंग: ११-११-११ को लिया राधिका ने जन्म निरंजन अग्रवाल व् उनके परिवार चेहरे पर झलकती यह ख़ुशी इनके घर में उस अदभुत पल में पैदा हुई उस मासूम बच्ची राधिका को लेकर है जो एक ऐसे संयोग मे पैदा हुई है जो  पल अब उनके जीवन में दुबारा देखने को नहीं मिलेगा | मामला यू पी चन्दौली का है जहाँ एक बच्ची ने इस अद्भुत पल 11-11-11 को 11...

Read more

क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा अर्चना कर माँगी दुआक्रिकेट प्रेमियों ने पूजा अर्चना कर माँगी दुआ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर भारत और वेस्ट इंडीज के बीच हों रहे टेस्ट मैच पर सबकी निगाहे टिकी हुयी हैं और इस मैच में पूरा विश्व सिर्फ और सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन की ओर देख रहा है. सभी को इन्तजार है क्रिकेट के भगवान के बल्ले से निकले हुए महाशतक की. सचिन का महाशतक पूरा...

Read more

दबंगों ने नावालिग़ लडकी को बनाया आठ महीनों तक अपनी हवश का शिकारदबंगों ने नावालिग़ लडकी को बनाया आठ महीनों तक अपनी हवश का शिकार जहाँ प्रदेश सरकार महिला शोषण रोकने कि लाख दावे कर रही है वाही चंदौली के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत मनिहरा गावं में चार दबंगों द्वारा एक गरीब नाबालिग लड़की का लगातार सात- आठ महीनो से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है जो कि सरकार के दावों कि धज्जियाँ उड़ाने के लिए पर्याप्त...

Read more

पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर बीजेपी व कांग्रेसी कार्यकर्ता भिड़ेपेट्रोल मूल्य वृद्धि पर बीजेपी व कांग्रेसी कार्यकर्ता भिड़े कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चाहते है की कांग्रेस के राजकुमार राहुल गाँधी के सिर देश के प्रधानमंत्री का ताज हो | दिग्विजय ने अपनी इस अभिलाषा का खुलासा चंदौली जिले के मुग़ल सराय स्टेशन पर मिडिया के बातचीत में कही | दिग्विजय सिंह...

Read more

ट्रेन से ट्रैक्टर की भिंडत, ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ेट्रेन से ट्रैक्टर की भिंडत, ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े भदोही में आज बड़ा ट्रेन हादसा होते होते बच गया ! हजारो लोगो को लेकर पुरी से नई दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस जब भदोही स्टेशन के पास की 30 C रेल्वे क्रासिंग पर जब ट्रेन पहुची तो ट्रेन की टक्कर ट्रेक्टर से हो गयी ट्रेक्टर के परखचे उड़ गए और उसका आधा हिस्सा ट्रेन में फस गया...

Read more

चेती सरकार: छुट्टियों में मिड डे मील बंद

0

Posted on : 08-06-2010 | By : Pankaj Dixit | In : education, समाचार, सामाजिक

चंदौली|8june:उत्तर प्रदेश के घोषित ५८ सूखाग्रस्त जनपदों के चोर किस्म (सभी नहीं) के प्रधानो और कोटेदारो पर गाज सी गिर गयी है| देर से सही प्रदेश सरकार नींद से लगता जाग गयी है| शासन ने छुट्टियों में बच्चो की स्कूल पहुचने की संख्या शुन्य से १० प्रतिशत के फीडबैक के बाद इन जनपदों में गर्मिओं की छुट्टियों में सरकारी स्कूलों में दोपहर को बटने वाला भोजन मिड डे मील के संचालन पर रोक लगा दी है|
इस सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा सचिव जीतेन्द्र कुमार द्वारा सभी जिलाधिकारियों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र द्वारा सूचित करा दिया गया है. गत ३१ मई को बेसिक शिक्षा सचिव द्वारा प्रदेश के सभी जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक ली थी जिसमे जिलाधिकारियों द्वारा ये सूचित कराया गया था कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बच्चे स्कूल में नहीं आ पा रहें हैं. बैठक में जिलाधिकारियों ने यह भी आशंका व्यक्त की वर्तमान परिस्थियो में ये आशंका व्यक्त कि मिड डे मील के राशन और परिवर्तन लागत के दुरूपयोग कि सम्भावना व्यक्त की. इसके बाद शासन ने मिड डे मील बंद करने का निर्णय कर लिया|

निम्न जनपद सूखाग्रस्त घोषित हो जाने की वजह से मिड डे मील बंद हो गया है.

मैनपुरी, कानपुर देहात, बरेली, फर्रुखाबाद, कन्नौज, जौनपुर, गाजीपुर, रायबरेली, फतेहपुर, सुल्तानपुर, हरदोई, बस्ती, काशीराम नगर, संत करीब नगर, बलिया, उन्नाव, देवरिया, मऊ, अम्बेडकर नगर, हाथरस, आगरा, शाहजहांपुर, सहारनपुर, फैजाबाद, मेरठ, महोबा, अलीगढ़, ज्योतिबा फूले नगर, बलरामपुर, एटा, रामपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बांदा, मथुरा, इलाहाबाद, औरैया, जालौन, कानपुर नगर, वाराणसी, चंदौली, मुरादावाद, आजमगढ़, सिद्धार्थ नगर, बदायूं, सीतापुर, फिरोजाबाद, चित्रकूट, इटावा, बुलंदशहर, कौशाम्बी, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, कुशीनगर, झांसी, लखनऊ, बिजनौर एवं मिर्जापुर.

शिक्षको के हाथ में होगी मिड-डे-मील की चाबी!

0

Posted on : 27-05-2010 | By : santosh | In : education, समाचार

चंदौली: मिड डे मील की परिवर्तन लागत की मलाई अकेले प्रधान नहीं चाट पाएंगे. अगर इस मलाई में घपलेबाजी करनी है तो इसका हिसा उन्हें स्कूल इंचार्ज यानि कि शिक्षकों को भी देना पड़ेगा. परिवर्तन लागत का बैंक से आहरण का अधिकार प्रधानो और शिक्षकों के सयुंक्त हस्ताक्षर से ही होगा. उत्तर प्रदेश सरकार शीघ्र ही इस पर फैसला ले सकती है.
३१ मई को सचिव बेसिक शिक्षा इस मसले पर जिलाधिकारियों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विडियो कांफ्रेंसिंग पर वार्ता करेंगे. उत्तर प्रदेश में मिड डे मील का बुरा हाल है. खाना खाने वाले छात्रों की फर्जी संख्या अंकित करने के आरोप शिक्षको पर लगते रहे हैं. चाह कर भी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी इस पर अंकुश नहीं लगा सकते. कुछ शिक्षक तो स्वयं स्कूल से गायब रहने की श्कियंत न करने के एवज में ये सुविधा प्रधानो के हक में करते है. इस तरह की तमाम खामियां पता चलने के बाद भी सरकार प्रधानो के खिलाफ कुछ भी कारवाही नहीं कर सकी. मगर शिक्षको को परिवर्तन लागत बैंक से निकालने की एक चावी सौपने से अब उन पर भी घपले की जिम्मेदारी फिक्स की जा सकेगी. वैसे भी सरकारी कर्मियों को फसना आसान होता है जबकि राजनीति के खिलाडी इससे बच जाते हैं.

विडियो कांफ्रेंसिंग से मिड डे मील की समीक्षा ३१ मई को

0

Posted on : 27-05-2010 | By : santosh | In : education, समाचार

चंदौली: मिड डे मील योजना में ख़राब प्रगति रिपोर्ट से आजिज भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार की रिपोर्ट के साथ मिलकर प्रदेश में मिड डे मील योजना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कहा है. इस सम्बन्ध में प्रदेश में जोइंट रिव्यू मिशन की संस्तुतिया लागू करने का फैसला प्रदेश सरकार ने लिया है.
३१ मई को सायं ४ से ५ बजे सचिव बेसिक शिक्षा उ० प्र० शासन एवं उपाध्यक्ष मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ जोइंट रिव्यू मिशन की संस्तुतिया लागू करने के सम्बन्ध में प्रथम विडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक करेंगे. इस बैठक में जिले के मिड डे मील समन्वयक को भी उपस्थित रहने को कहा गया है.
बैठक में मुख्या एजेंडे निम्न होंगे-
१- परिवर्तन लगत हेतु प्रधान एवं पंचायत सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित ग्राम निधि-५ के स्थान पर ग्राम प्रधान एवं हेड मास्टर के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित होने वाली मध्यः भोजन निधि की व्यवस्था.
२-रसोइयों के चयन की व्यवस्था एवं उनका प्रशिक्षण|
३-योजना में माताओं की सहभागिता|
४-योजना में प्रधान की भूमिका|
५-ब्लाक स्तर पर योजनान्तर्गत ब्लाक समन्वयक की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर विचार|
६-आई वी आर एस “दैनिक अनुश्रवण प्रणाली”|
७-मध्यान्ह भोजन योजना के सम्बन्ध में गत ५-६ माह में किये गए व्यवस्थात्मक परिवर्तन|
८-ग्रीष्मावकाश में ५८ सूखा ग्रस्त प्रभावित जनपदों में मध्यान्ह भोजन उपलब्ध करने की व्यवस्था|