Featured Posts

पुलिस ने चार को दबोच तीन केस निपटाए, अभियुक्त दो दो मोटर साइकिल से आयेपुलिस ने चार को दबोच तीन केस निपटाए, अभियुक्त दो दो मोटर साइकिल... FARRUKHABAD : आमतौर पर लूट, हत्या, चेन स्नेचिंग की बारदातें तो क्या बड़ी बड़ी घटनाओ के खुलासे तब तक नहीं कर पाती जब तक उनके पास नाम दर्ज रिपोर्ट न हो| और यदि पुलिस खुलासा करती भी है तो पुरानी परम्परा और अंग्रेजो जमाने से चली आ रही भाषा शैली की फर्द से| कहीं का अपराधी, कहीं की घटना और कहीं...

Read more

गंगा का जलस्तर 136 पर पहुंचा, दशहरा मेला में लगी दुकाने बहीं, दर्जनों गांवों मे पानी घुसागंगा का जलस्तर 136 पर पहुंचा, दशहरा मेला में लगी दुकाने बहीं,... FARRUKHABAD : नरौरा बांध से छोड़े गये लाखों क्यूसेक पानी से अभी 24 घंटे भी व्यतीत नहीं हुए थे, कि तबाही मचानी शुरू कर दी है। बीते दिन गंगा नदी का जल स्तर 135 मीटर पर था जो बढ़कर 136 पर पहुंच चुका है। वहीं गंगा दशहरा के उपलक्ष में रोजी रोटी की तलाश में गंगा तट पर दुकाने लगाये दुकानदारों की...

Read more

सपा सरकार ने UPSIDC के घपलो की जाँच में घिरे पूर्व IAS टी प्रसाद को लाल बत्ती से नवाजासपा सरकार ने UPSIDC के घपलो की जाँच में घिरे पूर्व IAS टी प्रसाद को... फर्रूखाबाद: राजनीति उस कुटिल वैश्या के समान है जो हर रात अपना घर बदल सकती है| चाणक्य के सूत्र वाक्य वर्तमान में लज्जित होती भारतीय राजनीति पर चरितार्थ हो रही है| मायावती सरकार में यूपीएसआईडीसी में तैनाती के दौरान हुए घपलो की जाँच में आरोपों से घिरे सेवा निवृत्त आईएएस तपेन्द्र...

Read more

कोतवाली मे चोर से पुलिस ने कहा साहव बैठिये और खिलाये गरमागरम समौसेकोतवाली मे चोर से पुलिस ने कहा साहव बैठिये और खिलाये गरमागरम... FARRUKHABAD : आम तौर पर पुलिस की बोलचाल तो सभी जानते ही हैं। जल्द कोई खाकी के चक्कर मे पड़ना नहीं चाहता क्योंकि भय लगता है और लगे भी क्यों ना छुटते ही गालियां जो मिलने लगती है। बात बात पर अन्दर कर देने कि धमकी मिलती सो व्याज में। जब थाना ,कोतवाली जाने की बात हो तो गला सूखना लाजमी है।...

Read more

मानवाधिकार की उड़ीं धज्जियां, किशोर के चौराहा बनाकर दो दिनों तक पीटामानवाधिकार की उड़ीं धज्जियां, किशोर के चौराहा बनाकर दो दिनों... FARRUKHABAD : भारत देश में वैसे तो कानून हर चीज का है लेकिन उसका पालन कितना हो पाता है यह किसी से छिपा नहीं है। या तो आम जनता को कानून की जानकारी नहीं और या खाखी के खौफ में गिरावट आ गयी है। जिसके चलते जनता खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा देती है। मानवाधिकार आयोग की धज्जियां भी शहर कोतवाली...

Read more

चेतावनी: शनिवार तक विकराल हो सकती है मंदाकिनी, प्रशासन बेखबरचेतावनी: शनिवार तक विकराल हो सकती है मंदाकिनी, प्रशासन बेखबर FARRUKHABAD : पहाड़ों पर लगातार जारी मूसलाधार वर्षा के बाद उत्तराखण्ड में बाढ़ के कारण हुई भयानक तबाही अब धीरे धीरे मैदानी क्षेत्रों की ओर अग्रसर है। अधिशासी अभियंता सिंचाई रतिराम की मानें तो अगले दो दिनों में भागीरथी चेतावनी बिंदु को पार कर सकती है और शनिवार तक ‘‘हाई फ्लड लेबिल’’...

Read more

लव-सेक्स और धोखा - प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जहर खिलाकर मारालव-सेक्स और धोखा - प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जहर... FARRUKHABAD : जिस औरत के लिए उसने पूरी जवानी बिता दी और अपने परिवार का 20 वर्षों तक मुहं नहीं देखा उस औरत ने उसे क्या दिया सिर्फ धोखा और मौत, अपने प्रेमी को गंभीर हालत में छोड़कर विवाहता प्रेमिका अपने पति के साथ फरार हो गयी। पुलिस ने नलकूप कारीगर की मौत की सूचना मिलने पर उसके शव को पोस्टमार्टम...

Read more

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की हत्या में सजा काट रहे सपा नेता कमल नारायण की मौतपूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की हत्या में सजा काट रहे सपा नेता कमल... FARRUKHABAD : भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह की हत्या करने वाले सपा नेता कमल नरायन सिंह की जिला जेल में मौत हो गई। कमल जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। वह 9 माह पूर्व 6 माह के लिये पेरौल पर रेहा हुये थे। उनकों केंसर की बीमारी थी, जेल के होमगार्ड शिशुपाल सिंह ने कमल को 1.55 बजें...

Read more

मानसून की दस्तक, पानी पानी हुआ नगर: नाला सफाई की खुली पोलमानसून की दस्तक, पानी पानी हुआ नगर: नाला सफाई की खुली पोल फर्रुखाबाद: मानसून ने मध्य यूपी में दस्तक दे दी है। रविवार को रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई। बीच-बीच में धूप भी खिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मानसूनी बारिश का यह मिजाज जारी रहने की उम्मीद जाहिर की है। पूरे सेंट्रल यूपी में बीते चार दिन से छुटपुट बारिश हो रही थी। रविवार...

Read more

गुंडई पर उतरा नगर का सबसे विवादित लेखपाल, अधिकारी को दी जान से मारने की धमकीगुंडई पर उतरा नगर का सबसे विवादित लेखपाल, अधिकारी को दी जान... फर्रूखाबाद: दबंगई और घूसखोरी के अनेको आरोपों के लिए चर्चित लेखपाल प्रवेश तोमर ने पत्नी की डयूटी कटवाने को लेकर नगर शिक्षाधिकारी प्रवीन शुक्ला को गालीगलौच कर जान से मारने तक की धमकी दी है। देर रात लेखपाल ने प्रवीण शुक्ल के घर पर जाकर गुंडागर्दी की और धमकाया| मौके पर पहुची...

Read more

उत्पीड़न से परेशान प्रधानों ने दरोगा के खिलाफ मोर्चा खोला

Comments Off

Posted on : 12-01-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : PRADHAN

फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर क्षेत्र की चौकी अचरा में तैनात दरोगा के उत्पीड़न से परेशान थाना क्षेत्र के ही ग्राम दिवरा मासौना निवासी प्रधान पति बालिस्टर सिंह ने पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी से न्याय की गुहार लगायी है।

प्रधान पति बालिस्टर सिंह ने कहा है कि 7 जनवरी को दिन में करीब 4 बजे गांव में ग्राम समाज की भूमि को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया था। जिसका समझौता करवाने के लिए वह पुलिस चौकी अचरा पहुंचा तो वहां तैनात दरोगा इन्द्रेश कुमार ने बिना बात सुने ही अभद्रता व मारपीट शुरू कर दी। जिससे बालिस्टर सिंह घायल हो गये। इतना ही नहीं दरोगा ने प्रधान पति का धारा 151 के अन्तर्गत शांति भंग में चालान भी कर दिया। पीड़ित प्रधानपति ने प्रधान संघ एसोसिएशन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय दिलाने की गुहार की। वहीं उत्पीड़न करने वाले दरोगा के विरुद्व कार्यवाही की मांग की है।

इस दौरान बालिस्टर सिंह, अरविंद राजपूत, बृजनंदन सिंह, अनिल तिवारी, अजब सिंह, आशाराम, अरविंद, प्रवीन आदि मौजूद रहे।

तहसीलदार द्वारा गिरफ्तार करने की धमकी देने पर प्रधान पति भागा

Comments Off

Posted on : 04-09-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : PRADHAN

फर्रुखाबाद: तहसील दिवस में प्राइमरी विद्यालय के भवन के जमीन चयन का विरोध करने पहुंचे प्रधान पति को तहसीलदार राजेन्द्र चौधरी ने जैसे ही गिरफ्तार करने के आदेश दिये तो प्रधान पति जान झुड़ाकर तहसील दिवस से भागता नजर आया। वहीं गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रधान को भवन निर्माण से अलग करने तथा भवन प्रभारी का एकल खाता खुलवाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार ग्राम वर्ना बजुर्ग में बीते दिनों तहसीलदार द्वारा प्राइमरी विद्यालय के नये भवन निर्माण के लिए स्थल का चयन किया गया था। जिसका बीते दिनों से ही प्रधान पति श्याम सिंह यादव विरोध कर रहे थे। मंगलवार को प्रधान पति श्यामसिंह यादव ने तहसील दिवस में पहुंचकर लिखित रूप से भवन के स्थल चयन पर आपत्ति जाहिर की। यह सुनते ही तहसीलदार राजेन्द्र चौधरी ने प्रधान पति श्याम सिंह यादव को गिरफ्तार करने के आदेश दिये। जिस पर प्रधान श्यामसिंह यादव तहसील से खिसक गये।

वहीं गांव के लगभग एक दर्जन ग्रामीणों ने प्राइमरी विद्यालय जहां पर बन रहा है वहीं पर बनवाये जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने मांग की कि प्रधान द्वारा विद्यालय भवन के निर्माण में अड़चनें डाली जा रहीं हैं। वहीं प्रधान भवन प्रभारी का बैंक खाता भी नहीं खुलने दे रहे हैं। ग्रामीण राजेन्द्र सिंह, अबधेश सिंह, संतोष, मुनेश्वर, गफ्फार, नीरज कुमार, रामू, संजीव कुमार, शिवकुमार, सद्दाम खान, राघवेन्द्र सिंह ने मांग की कि भवन निर्माण से ग्राम प्रधान को अलग रखा जाये और भवन प्रभारी का एकल खाता खुलाया जाये। जिससे भवन निर्माण में अड़चनें न आने पायें।

शौचालय सत्यापन करने गयी टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Comments Off

Posted on : 01-09-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : PRADHAN

फर्रुखाबाद: विकासखण्ड नबावगंज क्षेत्र के गांव नगला मकोड़ा में शौचालय सत्यापन करने गयी टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता कर गांव से खदेड़ दिया। टीम ने मुख्यालय पहुंचकर जिला पंचायत राज अधिकारी को घटना की सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के टीम को आदेश दिये गये।

विकासखण्ड नबावगंज के गांव नगला मकोड़ा के ग्राम पंचायत अधिकारी हरिश्चन्द्र ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायतीपत्र देकर कहा है कि उसी के गांव के दबंग जौहरीलाल पुत्र बाबूराम इत्यादि बिना कार्य किये जाब कार्ड से पैसा निकालने की धमकियां देते थे। ग्रामीणों ने शौचालय सत्यापन करने गयी टीम में शामिल रोजगार सेवक प्रदीप कुमार यादव, रामशंकर सफाईकर्मी को बीते दिन खदेड़ दिया जिससे सत्यापन भी नहीं हो सका।
सेक्रेटरी ने बताया कि सुबह 10 बजे सत्यापन के लिए रोजगार सेवक प्रदीप कुमार यादव, रामशंकर सफाईकर्मी गांव पहुंचे तो दबंग जौहरीलाल ने शौचालय की फोटोग्राफी करने से इंकार किया और यह भी कहा कि यदि आप सत्यापन करेंगे तो आपको हमें एक हजार रुपये बतौर शराब पीने के लिए देना पड़ेगा। इस घटना की खबर फोन पर प्रदीप कुमार यादव ने ग्राम पंचायत अधिकारी हरिश्चन्द्र बाथम को दी। हरिश्चन्द्र बाथम ने फोन पर ही जौहरीलाल से बात की उन्होंने कहा कि आप सत्यापन में क्यों अड़चने डाल रहे हैं। जौहरी लाल ने अभद्रता करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी हरिश्चन्द्र बाथम से कहा कि अगर एक हजार रुपये नहीं दोगे तो सत्यापन नहीं कर सकते। चाहे आपको जहां भी रिपोर्ट या अन्य कार्यवाही करनी हो वह कर सकते हो और सत्यापन करने गयी टीम को भगा दिया। डर की बजह से दोबारा सत्यापन के लिए टीम नहीं गयी। जिसकी सूचना ग्राम पंचायत राज अधिकारी रामजियावन व खण्ड विकास अधिकारी नबावगंज को दी। खण्ड विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे कायमगंज पुलिस स्टेशन पर तहरीर दें। उसके बाद दोबारा सत्यापन के लिए जायें।

जिराऊ के ग्रामीणों ने खोला प्रधान के भृष्टाचार के खिलाफ मोर्चा

Comments Off

Posted on : 29-08-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : PRADHAN

फर्रुखाबाद: विकासखण्ड कमालगंज क्षेत्र के ग्राम जिराऊ के लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर गांव की प्रधान सुनीतादेवी पत्नी सर्वेश पर नाली खड़न्जा में धांधली किये जाने का आरोप लगाया है। लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीण प्रधान के खिलाफ डीएसओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गये। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की कि यदि 10 दिन में उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे।

ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने अधूरे पड़े पंचायत भवन को न ही बनवाया है और न ही उसमें प्लास्टर इत्यादि करवाया। गांव में बनवाये गये स्वच्छ शौचालय, नाली खड़न्जा में लाखों रुपयों का घोटाला किया है। ग्राम प्रधान ने गांव में कुल 87 शौचालयों का रुपया निकाल लिया है जबकि आधे से अधिक शौचालय स्वच्छ शौचालय अधूरे पड़े हैं। ग्राम सभा में आज तक सफाईकर्मी नालियां इत्यादि साफ करने नहीं आया। जिससे गंदगी फैली हुई है। प्रधान की साठगांठ से सफाईकर्मी कभी गांव में नहीं आता।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कहा कि प्रधान के खिलाफ जांच करवाकर 10 दिन के अंदर उस पर कार्यवाही की जाये अन्यथा की स्थिति में आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर रघुवीर, सुरेशचन्द्र, राजाराम, सर्वेश, लक्ष्मण, वेदपाल, मुकेश, शिवम, अशोक, उदयवीर, सुदीश, प्रवीन, गंगाराम, रामदीन, छोटे, संजय, रामलड़ैते, रामनरेश, अखिलेश, प्रेमसिंह, सोवरन, जानशेर, गुड्डू, सतीश, उमेश, विपिन, नन्हें आदि मौजूद रहे।

प्रियासाफ्ट पर विवरण अपलोड न करने वाले 320 ग्राम प्रधानों के खाते बंद करने के आदेश

Comments Off

Posted on : 28-08-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : PRADHAN

फर्रुखाबाद: जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में उपनिदेशक रामचन्द्र की अध्यक्षता में ग्रामों में हुए विकास कार्यों व उन पर किये गये खर्चों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में समस्त एडीओ पंचायत मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में उपनिदेशक रामचन्द्र ने कहा कि जिले में समस्त 512 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के खाते प्रिया शाफ्टवेयर पर लोड होने चाहिए। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी रामजियावन ने बताया कि जनपद के कुल 512 ग्रामपंचायतों में से 192 ग्राम प्रधानों के खाते प्रिया शाफ्टवेयर पर लोड हैं। लेकिन 320 ग्राम प्रधानों के खाते अब तक प्रिया शाफ्टवेयर पर लोड नहीं किये गये हैं। जिस पर उपनिदेशक ने बचे हुए 320 ग्राम प्रधानों के खातों को तत्काल सीज करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि जब तक सभी प्रधान अपनी कैशबुक को प्रिया शाफ्टवेयर पर लोड न करवा लें तब तक किसी का भी खाता चालू नहीं किया जाये। जिस 320 प्रधानों के खातों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।

वहीं उपनिदेशक ने कहा कि ग्रामों में सफाईकर्मियों की ड्यूटी पर विशेष ध्यान रखा जाये। यदि ग्राम में सफाईकर्मी काम नहीं कर रहा फिर भी उसको वेतन दिया जा रहा है तो उसकी जांच करवायी जायेगी। जांच में दोषी प्रधान व एडीओ पंचायत बराबर के अपराधी होंगे जिसके लिए उनके खिलाफ भी बराबर की दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

समीक्षा बैठक में एडीओ पंचायत मोहम्मदाबाद सुरेन्द्र सिंह, एडीओ पंचायत शमशाबाद शंकरलाल, एडीओ पंचायत नबावगंज विजेन्द्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत बढ़पुर अनिल कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

आदर्श ग्राम प्रधान एसोसिएशन के अनिल तिवारी बने जिलाध्यक्ष

Comments Off

Posted on : 22-08-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : PRADHAN

फर्रुखाबाद: नवभारत सभाभवन में आयोजित आदर्श ग्राम प्रधान एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर विचार किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह व प्रदेश महामंत्री अनिल तिवारी ने सितौली के ग्राम प्रधान अनिल तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों को सरकार बंधुआ मजदूर न समझे, प्रधान जाग चुके हैं प्रधान अब किसी के पीछे नहीं चलेंगे। उस पर हो रहे अन्याय का जबाब दिया जायेगा। श्री सिंह ने ग्राम प्रधानों को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने को कहा।

प्रदेश महामंत्री अनिल तिवारी ने कहा कि आने वाला समय ग्राम प्रधान संगठन के पक्ष में होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सिंह कुशवाह ने ग्राम प्रधानों के ऊपर हो रहे अत्याचार का विरोध करते हुए कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सचिन सिंह ने कहा कि हम आपके सुख दुख में सदैव साथ रहेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी आईपी पाण्डेय ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा और प्रधानों का संवाद बना रहेगा। प्रधानों को यदि विकास कार्यों में कोई दिक्कत आती है तो वह सीधा सम्पर्क कर सकते हैं।
सम्मेलन में संयोजक अरविंद राजपूत व अनिल तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन नीलम दुबे ने किया। इस अवसर पर अरविंद यादव, पप्पू यादव, मो इमरान, कल्लू दीक्षित, टीकेन्द्र सिंह, उपदेश कुमार गुप्ता, संजय सिंह, अशोक यादव, दयाराम, संतोष यादव, जीमल खां, मुफीद खां, राजेश राजपूत, संजय कटियार, नीलम दुबे, लाल सिंह वर्मा, गंगा प्रसाद राजपूत, बृजनंदन सिंह, अशोक यादव, आलोक यादव, अमर सिंह, सरोज शास्त्री, अजय शाक्य, दलबीर शास्त्री, मनोज मिश्रा, अनिल कटियार, संजू कटियार, महावीर सिंह यादव आदि प्रधान उपस्थित रहे।

प्रधानों का सम्मेलन 22 को, तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी

Comments Off

Posted on : 20-08-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : PRADHAN

फर्रुखाबाद: आदर्श ग्राम प्रधान एसोसिएशन के बैनर तले ग्राम प्रधानों का जिला स्तरीय सम्मेलन 22 अगस्त को नवभारत सभाभवन में आयोजित होगा। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह,  प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार व विशिष्ट  अतिथि मुख्य विकास अधिकारी फर्रुखाबाद रहेंगे।

सम्मेलन को सफल बनाने हेतु युद्ध स्तर पर जनपद के प्रधानों द्वारा तैयारियां की जा रहीं हैं। जिसमें सभी ब्लाकों की अलग-अलग टीमें बनायी गयीं हैं। ब्लाक बढ़पुर की टीम में संतोष कुमार यादव, संजय कटियार, राजेश कुमार राजपूत, मुफीद खां, नीलम दुबे शामिल हैं। कमालगंज टीम में अरविंद कुमार यादव, अनिल कटियार, मो0 इरफान खां, कल्लू दीक्षित, प्रमोद उर्फ पप्पू यादव, अमर सिंह, राजेपुर की टीम में उपदेश कुमार गुप्ता, ज्ञानेन्द्र सिंह, संजीव सिंह, रामवरन वर्मा, इकबाल खां, अशोक कुमार यादव को शामिल किया गया है। इसी प्रकार मोहम्मदाबाद, नबावगंज, शमशाबाद व कायमगंज में अलग-अलग टीमेें गठित कर जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

बैठक में मांगें रखीं जायेंगी की कि वर्तमान शासन द्वारा ग्राम प्रधानों का अधिकार ग्राम शिक्षा समिति व मध्यान्ह भोजन से अलग किया गया है उसे तुरंत अधिकार दिया जाये। अध्यापकों को भवन निर्माण से अलग किया जाये जिससे पठन पाठन कार्य में व्यवधान न हो। ग्राम प्रधानों को 15000 रुपये मासिक मानदेय व 7500 रुपये मासिक पेंशन दी जाये। 73/74वां संविधान संशोधन लागू किये जायें जिसमें ग्राम पंचायतों को 29 अधिकार दिये गये थे। ग्राम पंचायतों को समानांतर सरकार का दर्जा दिया जाये। ग्राम प्रधानों का पांच लाख का बीमा किया जाये। ग्राम पंचायतों में दैवीय आपदा कोष स्थापित किये जायें। मनरेगा का पैसा सीधा ग्राम पंचायतों के खाते में दिया जाये आदि।

सांसद निधि से बना खड़न्जा उखड़वाकर प्रधान ने बनवाया अपना मकान

Comments Off

Posted on : 18-08-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : PRADHAN, जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: खातों से पैसा चुरा लेना, रोजगारी गारंटी योजना में फर्जी जाबकार्ड बनाकर पैसे हड़प लेना कुछ ऐसे काम जो सिर्फ कागजों में ही पूरे कराकर प्रधान द्वारा रुपये हड़पने की बातें तो आम हो गयीं। आज जिलाधिकारी को की गयी शिकायत में एक रुचिकर बिंदु यह था कि गांव के प्रधान ने कानून मंत्री व सांसद सलमान खुर्शीद द्वारा बनवाये गये खड़न्जे की ईंटें उखड़वाकर अपने निजी भवन में लगवा लीं।

विकासखण्ड कायमगंज के ग्राम बौरा व ग्राम पंचायत सवितापुर की प्रधान श्रीमती राजेश्वरी कठेरिया जोकि बहुत ही दबंग किस्म की महिला है। गांव बौरा से लेकर कंपिल के मैन रोड तक 500 मीटर की सड़क निवर्तमान सांसद सलमान खुर्शीद द्वारा खड़न्जे पर ईंट बिछवाई गयी जिसको कुछ माह पूर्व वर्तमान प्रधान राजेश्वरी ने उखड़वाकर अपने निजी भवन में लगवा लीं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इस बावत हम लोगों ने प्रधान से पूछा तो प्रधान ने कहा कि खडन्जा पुराना हो गया है। हम इसे उखड़वाकर नया सीमेंटेड खड़न्जा बनवा देंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान ने खड़न्जे की ईंटें प्रधान ने अपने निजी मकान कंपिल में लगवा लीं। लेकिन प्रधान ने खड़न्जे का नया निर्माण कार्य नहीं करवाया।

ग्रामीणों ने इस सम्बंध में प्रधान से कहा कि खड़न्जा उखड़वाने के बाद भी पुनः क्यों नहीं बनवा रहे तो प्रधान ने ग्रामीणों से अभद्रता कर दी। इस सम्बंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी से प्रधान राजेश्वरी कठेरिया के विरुद्व कार्यवाही की मांग की। इस दौरान गांव के तकरीबन एक दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रधान व सेक्रेटरी ने मृतकों के नाम से निकाला मनरेगा में भुगतान

Comments Off

Posted on : 08-08-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : PRADHAN

फर्रुखाबाद: विकासखण्ड कमालगंज क्षेत्र के ग्राम भोजपुर के प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा भोजपुर के मृतकों के नाम मनरेगा के फर्जी जॉब कार्ड बनाकर मास्टर रोल में उपस्थिति दर्शा दी व फर्जी तकरीके से खातों से पैसा निकाल लिया।

ग्रामसभा भोजपुर के आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि भोजपुर के प्रधान बेचेलाल कठेरिया व ग्राम विकास अधिकारी ने मुन्नालाल पुत्र भजनलाल के नाम से मस्टर रोल क्रमांक 49, राजपाल पुत्र रामलड़ैते मस्टर रोल क्रमांक 107 के मृत्यु के बाद भी फर्जी जॉबकार्ड बनाकर मस्टर रोल में उपस्थिति दर्शा दी। जिसके बाद फर्जी तरीके से सरकारी धन को निकालकर हड़प कर लिया।

सदस्यों ने यह भी शिकायत की कि प्रधान बेचेलाल व ग्राम विकास अधिकारी के इस कृत्य पर हम लोगों ने आपत्ति जतायी तो उन्होंने हमें कानूनी दावपेंच समझाकर टरका दिया। जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देने वालों में ग्राम पंचायत सदस्य नेकराम वर्मा, राजकिशोर, राजेन्द्र सिंह, श्यामबाबू, ईश्वरदयाल, नवी हसन, आदि लोग शामिल हैं।

ग्राम प्रधान को बर्खास्त किये जाने की सदस्यों ने की मांग

Comments Off

Posted on : 08-08-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : PRADHAN

फर्रुखाबाद: प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रधानों के विरुद्व अविश्वास लाये जाने का मामले आये दिन जिलाधिकारी के पास आने शुरू हो गये हैं। यह अविश्वास प्रस्ताव और कोई नहीं ग्राम सभा के निर्वाचित सदस्य प्रधान के विरुद्व लाना चाहते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि अधिकतर ग्रामों में खुली बैठकें न करके गुपचुप तरीके से सभी प्रस्ताव पास कर लिये जाते हैं। बुधवार को नबावगंज क्षेत्र के ग्राम कनासी के निर्वाचित सदस्यों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर ग्रामप्रधान को बर्खास्त किये जाने की मांग की है।

कनासी के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है कि प्रधान ने अब तक कोई भी खुली बैठक नहीं की और न ही किसी प्रस्ताव पर उन लोगों के हस्ताक्षर ही करवाये हैं। प्रधान ने सभी प्रस्ताव फर्जी हस्ताक्षर करके खुद ही पास कर लिये। वह लोग प्रधान के किसी भी कार्यकलाप से संतुष्ट नहीं है।
कनासी निवासी सदस्य दिवाकर पुत्र अमर सिंह, सतीशचन्द्र पुत्र देवदत्त, अवनीश कुमार पुत्र कैलाशचन्द्र, पंकज कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह, दुर्वेश कुमार पुत्र पूरनलाल, पुरुषोत्तम पुत्र सुभाषचन्द्र, मायादेवी पत्नी महिमाचन्द्र, कांतीदेवी पत्नी सुरेशचन्द्र, शेरसिंह पुत्र सूबेदार ने कहा है कि वह लोग किसी बहकावे में नहीं आये हैं। सदस्यों ने जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी से मांग की है कि ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर प्रधान को बर्खास्त किया जाये।