Featured Posts

गंगा का जलस्तर 136 पर पहुंचा, दशहरा मेला में लगी दुकाने बहीं, दर्जनों गांवों मे पानी घुसागंगा का जलस्तर 136 पर पहुंचा, दशहरा मेला में लगी दुकाने बहीं,... FARRUKHABAD : नरौरा बांध से छोड़े गये लाखों क्यूसेक पानी से अभी 24 घंटे भी व्यतीत नहीं हुए थे, कि तबाही मचानी शुरू कर दी है। बीते दिन गंगा नदी का जल स्तर 135 मीटर पर था जो बढ़कर 136 पर पहुंच चुका है। वहीं गंगा दशहरा के उपलक्ष में रोजी रोटी की तलाश में गंगा तट पर दुकाने लगाये दुकानदारों की...

Read more

सपा सरकार ने UPSIDC के घपलो की जाँच में घिरे पूर्व IAS टी प्रसाद को लाल बत्ती से नवाजासपा सरकार ने UPSIDC के घपलो की जाँच में घिरे पूर्व IAS टी प्रसाद को... फर्रूखाबाद: राजनीति उस कुटिल वैश्या के समान है जो हर रात अपना घर बदल सकती है| चाणक्य के सूत्र वाक्य वर्तमान में लज्जित होती भारतीय राजनीति पर चरितार्थ हो रही है| मायावती सरकार में यूपीएसआईडीसी में तैनाती के दौरान हुए घपलो की जाँच में आरोपों से घिरे सेवा निवृत्त आईएएस तपेन्द्र...

Read more

कोतवाली मे चोर से पुलिस ने कहा साहव बैठिये और खिलाये गरमागरम समौसेकोतवाली मे चोर से पुलिस ने कहा साहव बैठिये और खिलाये गरमागरम... FARRUKHABAD : आम तौर पर पुलिस की बोलचाल तो सभी जानते ही हैं। जल्द कोई खाकी के चक्कर मे पड़ना नहीं चाहता क्योंकि भय लगता है और लगे भी क्यों ना छुटते ही गालियां जो मिलने लगती है। बात बात पर अन्दर कर देने कि धमकी मिलती सो व्याज में। जब थाना ,कोतवाली जाने की बात हो तो गला सूखना लाजमी है।...

Read more

मानवाधिकार की उड़ीं धज्जियां, किशोर के चौराहा बनाकर दो दिनों तक पीटामानवाधिकार की उड़ीं धज्जियां, किशोर के चौराहा बनाकर दो दिनों... FARRUKHABAD : भारत देश में वैसे तो कानून हर चीज का है लेकिन उसका पालन कितना हो पाता है यह किसी से छिपा नहीं है। या तो आम जनता को कानून की जानकारी नहीं और या खाखी के खौफ में गिरावट आ गयी है। जिसके चलते जनता खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा देती है। मानवाधिकार आयोग की धज्जियां भी शहर कोतवाली...

Read more

चेतावनी: शनिवार तक विकराल हो सकती है मंदाकिनी, प्रशासन बेखबरचेतावनी: शनिवार तक विकराल हो सकती है मंदाकिनी, प्रशासन बेखबर FARRUKHABAD : पहाड़ों पर लगातार जारी मूसलाधार वर्षा के बाद उत्तराखण्ड में बाढ़ के कारण हुई भयानक तबाही अब धीरे धीरे मैदानी क्षेत्रों की ओर अग्रसर है। अधिशासी अभियंता सिंचाई रतिराम की मानें तो अगले दो दिनों में भागीरथी चेतावनी बिंदु को पार कर सकती है और शनिवार तक ‘‘हाई फ्लड लेबिल’’...

Read more

लव-सेक्स और धोखा - प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जहर खिलाकर मारालव-सेक्स और धोखा - प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जहर... FARRUKHABAD : जिस औरत के लिए उसने पूरी जवानी बिता दी और अपने परिवार का 20 वर्षों तक मुहं नहीं देखा उस औरत ने उसे क्या दिया सिर्फ धोखा और मौत, अपने प्रेमी को गंभीर हालत में छोड़कर विवाहता प्रेमिका अपने पति के साथ फरार हो गयी। पुलिस ने नलकूप कारीगर की मौत की सूचना मिलने पर उसके शव को पोस्टमार्टम...

Read more

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की हत्या में सजा काट रहे सपा नेता कमल नारायण की मौतपूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की हत्या में सजा काट रहे सपा नेता कमल... FARRUKHABAD : भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह की हत्या करने वाले सपा नेता कमल नरायन सिंह की जिला जेल में मौत हो गई। कमल जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। वह 9 माह पूर्व 6 माह के लिये पेरौल पर रेहा हुये थे। उनकों केंसर की बीमारी थी, जेल के होमगार्ड शिशुपाल सिंह ने कमल को 1.55 बजें...

Read more

मानसून की दस्तक, पानी पानी हुआ नगर: नाला सफाई की खुली पोलमानसून की दस्तक, पानी पानी हुआ नगर: नाला सफाई की खुली पोल फर्रुखाबाद: मानसून ने मध्य यूपी में दस्तक दे दी है। रविवार को रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई। बीच-बीच में धूप भी खिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मानसूनी बारिश का यह मिजाज जारी रहने की उम्मीद जाहिर की है। पूरे सेंट्रल यूपी में बीते चार दिन से छुटपुट बारिश हो रही थी। रविवार...

Read more

गुंडई पर उतरा नगर का सबसे विवादित लेखपाल, अधिकारी को दी जान से मारने की धमकीगुंडई पर उतरा नगर का सबसे विवादित लेखपाल, अधिकारी को दी जान... फर्रूखाबाद: दबंगई और घूसखोरी के अनेको आरोपों के लिए चर्चित लेखपाल प्रवेश तोमर ने पत्नी की डयूटी कटवाने को लेकर नगर शिक्षाधिकारी प्रवीन शुक्ला को गालीगलौच कर जान से मारने तक की धमकी दी है। देर रात लेखपाल ने प्रवीण शुक्ल के घर पर जाकर गुंडागर्दी की और धमकाया| मौके पर पहुची...

Read more

आज भी हत्या के मामले में सजायाफ्ता अपराधी जेल से चला रहा है बेसिक शिक्षा की यूआरसीआज भी हत्या के मामले में सजायाफ्ता अपराधी जेल से चला रहा है... FARRUKHABAD : बेसिक शिक्षा विभाग में नगर क्षेत्र के अध्यापकों पर आज भी बीएसए का नहीं वल्कि जिला जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहे एक अपराधी का आदेश चलता है। यह साम्राज्य सजायाफ्ता कैदी के एक गुर्गे की मदद से आज भी कायम है। विदित है कि यह सजायाफ्ता कैदी कभी इसी शहर में यूआरसी के...

Read more

सपा विधायक की लव स्टोरी- नया प्रेमी अन्दर, पुराने मास्टर साहब बाहर

0

Posted on : 18-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME-प्रेम त्रिकोण, Politics- Sapaa

Laxmi Gautam MLAमुरादाबाद : चन्दौसी की विधायक लक्ष्मी गौतम को राज्य के कद्दावर मंत्री आजम खां को अपनी पीड़ा सुनाना भारी पड़ गया। कैबिनेट मंत्री ने उनके विवाद को पार्टी की फजीहत मानकर प्रेमी मुकुल अग्रवाल को गिरफ्तार करने का निर्देश दे दिया। उसकी तलाश में कुछ वाहनों के साथ ही विधायक की गाड़ी की भी तलाशी ली गई। गत बुधवार की रात पति से विवाद के बाद से सपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात या एकांत में वक्त गुजार रहीं लक्ष्मी गौतम ने सोमवार को बिलारी व चन्दौसी का रुख किया।

पति-पत्नी के रिश्ते दिल से होते है, दिमाग से नहीं। मास्साब ने पति-पत्नी के रिश्ते दिमाग से निभाए लिहाजा इनमें दरार आ गई। यह कहना है सपा विधायक लक्ष्मी गौतम का। कई दिन बाद सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र चन्दौसी पहुंची लक्ष्मी गौतम ने यहां एक गैस एजेंसी का उद्घाटन किया। इसके बाद सपा नगर अध्यक्ष विनोद कुमार चुलबुल के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से रू-ब-रू हुईं। आपबीती बयां करने के अंदाज में लक्ष्मी गौतम ने कहा कि उनकी सियासी फिल्म में शुरू में दो हीरो रहे। पहले हीरो ‘मास्साब’ दिलीप वार्ष्णे य और दूसरे उनके भतीजे आशुतोष वार्ष्णेय उर्फ भोला।
[bannergarden id=11"]
चुनाव के दौरान इन दोनों के बड़े खर्चे के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी ने कोई खर्च नहीं किया है। जनता ने काफी चंदा दिया था। चुनाव के दौरान भोला के जासूस यह देखते रहते थे कि कौन कितना दे रहा है और शाम को उनसे सब रकम ले ली जाती थी। ‘मास्साब’ शुरू से ही शक करते थे, विधायक बनने के बाद इसमें इजाफा हो गया। जब दाल नहीं गली तो उन्होंने चरित्रहीनता का आरोप लगाकर बदनाम करना शुरू कर दिया। टिकट से लेकर चुनाव संचालन तक अहम भूमिका निभाने वाले सपा नगराध्यक्ष विनोद चुलबुल से चुनाव बाद दूरी और अब एकाएक डेढ़ साल बाद उनके कैंप कार्यालय पहुंचने के सवाल पर लक्ष्मी गौतम ने दो टूक कहा-परिवार वालों ने कहीं आने-जाने नहीं दिया।

मानवाधिकार की उड़ीं धज्जियां, किशोर के चौराहा बनाकर दो दिनों तक पीटा

0

Posted on : 18-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME, CRIME-प्रेम त्रिकोण, FARRUKHABAD NEWS

FARRUKHABAD : भारत देश में वैसे तो कानून हर चीज का है लेकिन उसका पालन कितना हो पाता है यह किसी से छिपा नहीं है। या तो आम जनता को कानून की जानकारी नहीं और या खाखी के खौफ में गिरावट आ गयी है। जिसके चलते जनता खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा देती है। मानवाधिकार आयोग की धज्जियां भी शहर कोतवाली क्षेत्र में उड़ायी गयीं। जहां चोरी के आरोप में पकड़कर एक किशोर को दो दिन तक बंधक बनाकर पीटा और बाद में उसके सिर पर चौराहा बना दिया।

rahul

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपियापुर निवासी मानसिंह के घर 16 वर्षीय राहुल जाटव पुत्र नेत्रपाल निवासी रसीदपुर मऊदरवाजा रह रहा था, जोकि कुछ दिन पूर्व ही आया था और घर में रखे झुमकी व तोड़िया लेकर मोहम्मदाबाद के ग्राम किलमापुर पहुंच गया। जहां उसके परिवार में किसी की शादी थी। मानसिंह राहुल का फूफा बताया गया है। जानकारी होने पर परिजनों ने राहुल की तलाश शुरू की। कई बार राहुल की लोकेशन फोन पर मिलने के बाद जब मानसिंह के परिजन उसे पकड़ने के लिए पहुंचते तो वह इधर उधर हो जाता। कई बार उसने मानसिंह को चकमा दे दिया। दो दिन पूर्व किलमापुर में राहुल के किसी रिश्तेदार का विवाह था। जिसमें शामिल होने के लिए मानसिंह की पत्नी व अन्य महिलायें गयीं। राहुल भी वहीं दिखायी पड़ गया। फिर क्या था, दोनो महिलाओं ने पहले तो आरोपी राहुल को वहीं जमकर पीट लिया और बाद में उसे पकड़कर ग्राम पपियापुर ले आयीं।
Human Right

जहां लोगों ने पहले उसकी जमकर धुनाई की और बाद में सिर पर चौराहा बनाकर सड़क पर घुमाया। दो दिन तक पीटने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस चोर को पकड़ लायी। उसके साथ में मानसिंह व अन्य परिजन मनोज, रुस्तम पुत्र मानसिंह, फतेहगढ़ के नवदिया निवासी पिंकू पुत्र राजाराम को पुलिस ने बैठा लिया। इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गये आरोपी व पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कार्यवाही होगी।

लव-सेक्स और धोखा – प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जहर खिलाकर मारा

0

Posted on : 18-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME, CRIME-प्रेम त्रिकोण, FARRUKHABAD NEWS, POLICE

FARRUKHABAD : जिस औरत के लिए उसने पूरी जवानी बिता दी और अपने परिवार का 20 वर्षों तक मुहं नहीं देखा उस औरत ने उसे क्या दिया सिर्फ धोखा और मौत, अपने प्रेमी को गंभीर हालत में छोड़कर विवाहता प्रेमिका अपने पति के साथ फरार हो गयी। पुलिस ने नलकूप कारीगर की मौत की सूचना मिलने पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

mastana mother

पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना पाली के ग्राम उदयपुर चक निवासी रामलाल के पुत्र मस्ताना ने पड़ोस के ही थाना लोनार के ग्राम नागामऊ निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी के साथ आंखें चार कर लीं। मस्ताना का विवाह नहीं हुआ था। उसने उसी महिला के साथ जीवन गुजारने की ठान ली। मस्ताना ने उस महिला के पति कृष्ण कुमार के साथ बातचीत की और उससे कहा कि वह उसके साथ रहकर नलकूप बोरिंग का काम करना चाहता है। जिस पर कृष्ण कुमार राजी हो गया। फिर क्या था मस्ताना ने महिला के चक्कर में अपना घर बार सब छोड़ दिया और आकर कृष्ण कुमार के साथ रहने लगा। उस वक्त मस्ताना की उम्र तकरीबन 30 वर्ष की थी।

महिला के साथ मस्ताना के प्रेम प्रसंग की बात पहले तो कृष्ण कुमार को पता नहीं चली लेकिन समय के साथ-साथ उसके प्रेम सम्बंधों की जानकारी पति को हो गयी और वह अंदर ही अंदर घुटने लगा। उधर बेटे के चले जाने के गम में मां रो रो कर बेहाल हो गयी लेकिन वह किसी कीमत पर महिला का साथ छोड़ने और वापस अपने गांव जाने को तैयार नहीं हुआ। इस बात वाकया को धीरे धीरे 30 साल गुजर गये और अब मस्ताना की उम्र तकरीबन 50 साल के पार हो गयी थी। मस्ताना अभी भी हैन्डपम्प की बोरिंग का काम कृष्ण कुमार के साथ कर रहा था।

बीते कुछ दिनों पूर्व मस्ताना ने परम नगर में बोरिंग की थी। जहां उसका विवाद कृष्ण कुमार की पत्नी को लेकर हो गया था। कृष्ण कुमार अपनी बीबी के कथित प्रेमी से परेशान था। वर्तमान में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बेनीनगला में संजीव यादव के मकान के निकट बोरिंग का काम चल रहा था। जिसमें कृष्ण कुमार की पत्नी व मस्ताना काम कर रहे थे। 16 जून की शाम तकरीबन 5 बजे बोरिंग का काम निबटाने के बाद मस्ताना व उसके प्रेमिका के पति कृष्ण कुमार ने बैठ कर शराब पी और देखते ही देखते मस्ताना की आंखों के आगे अंधेरा छा गया।

पूरा मामला प्रेमिका के संज्ञान में था। वह समझ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। दोनो पति पत्नी मस्ताना को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गये। संजीव ने मस्ताना को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक होने पर उसे रिफर कर दिया गया।

उसके भाई धर्मपाल ने मस्ताना को आवाज विकास स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को प्रातः मस्ताना जिंदगी के दिन हार गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

भाभी के साथ पकड़े गये देवर की सरे बाजार पिटायी, भाभी देवर के साथ जाने पर अड़ी

0

Posted on : 15-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME, CRIME-प्रेम त्रिकोण, FARRUKHABAD NEWS

FARRUKHABAD : शराबी पति से परेशान हो चुकी एक विवाहिता ने आखिर मजबूर होकर अपने रिश्ते में देवर के साथ जिंदगी बसर करने की ठान ली और इसके साथ घर से भागकर फर्रुखाबाद आ गये। बस अड्डे के निकट विवाहिता के मायके वालों ने पकड़कर प्रेमी देवर की सरेबाजार जमकर पिटायी कर दी। प्रेमी की पिटायी से विवाहिता और आक्रोषित हो गयी और उसने सार्वजनिक रूप से देवर के साथ ही जाने का ऐलान कर दिया।

mahila

दिल्ली के कबीरनगर इलाके में रह रही शकुंतला का पति कुलदीप मलौथा हरपालपुर हरदोई का निवासी है। बीते कई वर्षों से वह दिल्ली में परिवार के साथ रह रहा है। लेकिन बुरी तरह से दारू का शौकीन हो जाने के कारण वह प्रति दिन पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता चला आ रहा है। पहले तो शकुंतला पति की मार को उसका अधिकार समझकर उत्पीड़न सहती रही। लेकिन जब पानी सर से ऊपर निकला तो उसने अलग जिंदगी बसर करने की सोच ली। इसी दौरान उसकी ससुराल का ही सूरज पुत्र बीरपाल के साथ महिला का प्रेम प्रसंग हो गया। जो रिश्ते में उसका देवर लगता था। महिला के दो बच्चे भी हैं।

उसने पति को छोड़कर देवर के साथ जीवन बिताने की ठान ली। जिसके बाद शनिवार को सुबह विवाहिता प्रेमी देवर के साथ लालगेट स्थित अपने मायके आई थी। जहां पति ने पहले ही उसके मायके मे फोन कर बता दिया कि शकुंतला सूरज के साथ भाग गयी है। बस अड्डे पर पुलिस के सामने महिला के परिजनों ने प्रेमी सूरज को जमकर पीटा तो देखने वाले तमाशवीनों का तांता लग गया। प्रेमी की पिटायी शकुंतला को और हवा दे गयी। उसने सार्वजनिक रूप से देवर के साथ ही जाने की बात कही। पुलिस ने दोनो को कोतवाली भिजवा दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फांसी पर झूली, पति पर हत्या का आरोप

0

Posted on : 15-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME, CRIME-Dowry-Rape, CRIME-प्रेम त्रिकोण, FARRUKHABAD NEWS

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनगर निवासी विजय राजपूत की पत्नी 21 वर्षीय रंजना देवी बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूल गयी। पुलिस ने विवाहिता के ससुर को हिरासत में ले लिया और पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ranjana27 जुलाई 2012 को पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के ग्राम चिरासर दयाराम राजपूत ने अपनी पुत्री रंजना देवी का विवाह शहर कोतवाली क्षेत्र के श्यामनगर निवासी रमेश राजपूत के पुत्र विजय राजपूत के साथ किया था। विवाहिता के पिता दयाराम का आरोप है कि उसका दामाद बाइक की मांग को लेकर पुत्री के साथ मारपीट, गाली गलौज करता रहता था। शुक्रवार की रात जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे तो रंजना ने कमरे के अंदर दुपट्टे से कुन्डे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय राजपूत शुक्रवार को ही रंजना को उसके मायके से बुलाकर अपने घर लाया था।

विजय का पिता रमेश एक कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करता है। घटना के बाद से विवाहिता का पति विजय राजपूत व सास गुड्डी आदि परिजन फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के ससुर रमेश को हिरासत में ले लिया है। दयाराम ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विजय राजपूत के खिलाफ 498ए, 304बी व 3/4 के तहत दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

शराब के लिये पैसे न देने पर पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, सलहज घायल

0

Posted on : 15-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME, CRIME-Dowry-Rape, CRIME-प्रेम त्रिकोण, FARRUKHABAD NEWS, POLICE

FARRUKHABAD : शरबी पति ने शराब के लिये पत्नी से पैसे लेने को लेकर विवाद शुरू किया और जब पैसे मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आयी तो उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पिट रही अपनी ननद को बचाने  आयी सलहज को भी खिसियाये जीजा ने पीट कर घायल कर दिया। दोनो महिलाओं को पुलिस ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डाक्टर बदनसीब गुड्डी को नहीं बचा सके। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। गुड्डी के भाई ने बताया कि उसका शराबी जीजा पैसे के लिये पूर्व में अपनी सास की भी हत्‍या कर चुका है। पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

vinod police kiran

शनिवार को प्रातः तकरीबन 7 बजे जितेन्द्र ने अपनी पत्नी गुड्डी उर्फ सुमन को पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी। उसको बचाने गयी जितेन्द्र की सलहज किरन को भी पीट दिया। जिससे दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो घायल महिलाओं को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान गुड्डी की मौत हो गयी। पुलिस ने गुड्डी के पति जितेन्द्र उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया।

जितेन्द्र शराबी है और आये दिन पत्‍नी के साथ मारपीट करता है। उसने कई बार अपनी सास के साथ भी मारपीट की। जितेन्द्र के साले विनोद ने आरोप लगाया कि बीते 18 जनवरी 2013 को जितेन्द्र ने उसकी मां छोटी बिटिया को पैसे लेन देन को लेकर मारपीट की थी। जिससे उसकी मौत हो गयी थी। फिर भी वह नहीं सुधरा और अक्सर उसकी बहन गुड्डी व विनोद के साथ मारपीट करता रहता था।

विदित है कि विगत 9 जुलाई 1989 को अंगूरी बाग निवासी सूरजपाल ने अपनी पुत्री गुड्डी का विवाह राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैनापुर निवासी रामप्रकाश के पुत्र जितेन्द्र उर्फ मुन्ना चौहान के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद सूरज पाल चल बसे। अब घर पर उनकी पत्नी छोटी बिटिया रह रही थी। सूरजपाल के दो ही संतानें थीं, एक गुड्डी जिसका विवाह कर दिया था और दूसरा पुत्र विनोद चौहान जो अपनी मां छोटी बिटिया के साथ अंगूरी बाग में रह रहा था। जितेन्द्र की सास छोटी बिटिया ने अंगूरीबाग स्थित अपने मकान को दामाद व लड़के में आधा आधा बांट दिया था। जिसमें जितेन्द्र व विनोद अपने अपने परिवारों के साथ रह रहे थे।

कोतवाल रूम सिंह  ने बताया कि मामले के सम्बंध में जितेन्द्र से पूछताछ की जा रही है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

शतरंज के प्यादे से वजीर बनी सपा विधायक लक्ष्मी की अगली चाल

0

Posted on : 15-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME-प्रेम त्रिकोण, Politics- Sapaa

Laxmi Gautam MLAवाकई लक्ष्मी गौतम का सपा की टिकेट पर यूपी का विधायक बनना किसी मसालेदार फिल्म से कम नहीं। इसमें ड्रामा है, इमोशन है और ट्रेजडी भी। कुछ रिश्तेदारों और सपा के स्थानीय नेताओं ने उनको विधायक बनाने के लिए स्क्रिप्ट लिखी। चूंकि अनुसूचित जाति में सीट आरक्षित थी इसलिए दिलीप वार्ष्णेय की पत्नी लक्ष्मी गौतम पर दांव लगाया गया। वैश्य समाज के लोगों ने अपने घर का विधायक चुनने के लिए जी तोड़ मेहनत की तो पार्टी ने भी जान लड़ाई।

लक्ष्मी प्यादे के रूप में विधायक तो बन गईं लेकिन धीरे-धीरे ‘वजीर’ बनीं और अपने लिए शतरंज सजाने वालों से ही शह मात का खेल शुरू कर दिया। पहले पैसा लगाने वाले रिश्तेदारों को दूर किया…पार्टी के नेताओं को किनारे किया और आखिर में अब पति से जंग जारी है। चंदौसी की विधायक लक्ष्मी गौतम और उनके पति के बीच शुरू हुए विवाद की परतें एक के बाद एक उघड़ रही हैं। दरअसल लक्ष्मी गौतम को विधायक बनाकर अपनी सत्ता चलाने का पूरा प्लान बनाया गया था।


यह हकीकत है कि लक्ष्मी गौतम यह नहीं जानती थीं कि उन्हें चुनाव लड़ना है। जबकि उन्हें चुनाव लड़ाने के लिए पूरी कवायद अंदर खाने थी। दिलीप वार्ष्णेय वैश्य हैं और लक्ष्मी गौतम अनुसूचित जाति से हैं। चंदौसी सीट आरक्षित है इसलिए वैश्य समाज के कुछ समझदारों ने विधायकी अपने ही घर में रखने की बात कहते हुए दिलीप से संपर्क साधा।

सपने दिखाए गए और जब पैसा लगाने के लिए दिलीप का भतीजा और वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय सचिव आशुतोष उर्फ भोला तैयार हो गए तो फिर सपा के नगर अध्यक्ष विनोद चुलबुल व अन्य पार्टी के लोग लक्ष्मी गौतम को टिकट दिलाने आगे बढ़े। टिकट मिला और चुनाव तक जोर शोर से सभी ने कंधे से कंधा मिलाकर लक्ष्मी गौतम को जिता भी दिया। पर सत्ता आते ही सबसे पहले अपनों को दूर करने का खेल शुरू हुआ।

सबसे पहले टिकट दिलाने वालों से किनारा लक्ष्मी गौतम ने दिलीप वार्ष्णेय के कहने पर किया। जिसने चुनाव में पैसा लगाया था जब उसे विधायक से लाभ नहीं मिला तो उन्होंने अपने पैसे मांगने शुरू किए। तय किया गया कि दस-दस लाख रुपये की किस्त में भोला को पैसे चुकाए जाएंगे। इसी बीच लक्ष्मी गौतम और दिलीप वार्ष्णेय में प्रेमी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था।

वह मुरादाबाद आकर पति से अलग बच्चों के साथ रहने लगीं। यानी अब बारी पति दिलीप की थी..। वही चुनावी खर्च मांगने जब दिलीप वार्ष्णेय विधायक के घर टीडीआई सिटी पहुंचे तो बखेड़ा हुआ और सब कुछ सतह पर आ गया। इस ‘फिल्म’ का क्लाइमेक्स क्या होगा इससे फिलहाल सभी अनजान हैं।

रेप कर MMS बनाया, यौन शोषण में फंसे सपा महामंत्री

1

Posted on : 14-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME-प्रेम त्रिकोण, Politics- Sapaa

MMSहरदोई: सपा महामंत्री ने पहले तो समर्थकों संग मिलकर मेरी आबरू लूटी, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। काफी दिनों तक उसे ब्लैकमेल किया और अब 50 हजार रुपये भी ले लिए। ये आरोप लगाए उत्तरप्रदेश के हरदोई क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में। मामले की जांच के बाद कोतवाली थाने में सपा महामंत्री सहित चार लोगों के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया है।


शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस अधीक्षक गोविंद अग्रवाल से लिखित शिकायत की कि वीरेंद्र मिश्रा, विशाल सेठ और दो अन्य लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण किया। एक दिन विशाल सेठ ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्नलील वीडियो बना लिया। उसके बाद उसके साथ वह आए दिन जोर जबर्दस्ती करने लगे। उसे नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने उससे 50 हजार रुपये भी ले लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर कोतवाली में विशाल सेठ, वीरेंद्र मिश्रा और अन्य दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण का मामला देर रात दर्ज कर लिया गया। इससे जिले के राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। विशाल सेठ सपा के जिला महामंत्री हैं। कोतवाली प्रभारी वीके मिश्रा ने बताया कि आरोप गंभीर हैं। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

दो युवक विवाहिता को लेकर फरार, पति ने दी तहरीर

0

Posted on : 13-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME-प्रेम त्रिकोण, FARRUKHABAD NEWS

फर्रूखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरामपुर निवासी युवक की पत्नी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम देवरामपुर निवासी युवक प्रमोद कुमार दुवे पुत्र हरिश्चन्द्र दुबे ने सवर्ण शुक्ला पुत्र रवि निवासी रायदीप चन्द्र और राघवेन्द्र उर्फ रोहित निवासी निकट एमआईसी स्कूल फतेहगढ़ पर 1july2010couple runingअपनी पत्नी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

उसने बताया कि उसकी पत्नी रीतू दुबे को दोनो युवक दबाई दिलाने के बहाने ले गये तथा बहला फुसलाकर स्टेशन से फरार हो गये। बह घर पर नहीं था उसे गांव के ही दो युवकों रामू बाथम व लालू दुवे ने सूचना दी। घर आकर देखने पर पता चला कि घर में रखे 17,000 रूपये भी गायव हैं। उसने थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

विधायक पत्नी, पति और ‘वो’ के चक्कर में खूब मचा हंगामा

0

Posted on : 13-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME-प्रेम त्रिकोण, FEATURED

Laxmi Gautam MLAमुरादाबाद: प्रेम संबंधों को लेकर चंदौसी की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम व उनके पति आमने-सामने आ गए। महानगर की टीडीआइ सिटी कालोनी में दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पति का कहना है कि विधायक यहां प्रेमी के साथ रह रही हैं। कालोनी के ई ब्लाक के फ्लैट में बुधवार देर शाम सपा विधायक लक्ष्मी गौतम के पति दिलीप वाष्र्णेय कुछ लोगों के साथ पहुंचे। फ्लैट में चंदौसी के मुकुल अग्रवाल को देखकर वह भड़क गए, उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।

दिलीप का कहना था कि लक्ष्मी गौतम उनकी पत्नी हैं, जबकि वह यहां प्रेमी मुकुल अग्रवाल के साथ रह रही हैं। देखते ही देखते कालोनी के अन्य लोग भी वहां जमा हो गए। भीड़ देखकर विधायक भी भड़क गईं, उन्होंने मुकुल अग्रवाल को पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए प्रेमी होने से इंकार किया।

उनका कहना था दिलीप वाष्र्णेय से उनकी शादी नहीं हुई है। लिव इन रिलेशनशिप से दोनों साथ-साथ रहते थे और दोनों के दो बच्चे भी हैं। अब दिलीप से उनके कोई संबंध नहीं हैं। उनका कहना था कि दिलीप वाष्र्णेय उनको बदनाम करने की धमकी देकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे थे।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दिलीप वाष्र्णेय को हिरासत में ले लिया। देर रात तक कालोनी में हंगामा होता रहा। इसी दौरान मुकुल अग्रवाल गायब हो गए। विधायक ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार किया है।

प्यार इकरार और फिर तकरार

चंदौसी की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम के ‘वैवाहिक जीवन’ की दास्तां रोमांच से भरपूर है। स्कूल से शुरू हुआ दोनों का सफर सत्ता की चकाचौंध में खत्म होता नजर आ रहा है। जिस सफर को विधायक लिव इन रिलेशनशिप बता रहीं हैं, उसमें दर्जनों जगह पति की जगह दिलीप का नाम दर्ज है और दोनों के संबंधों से ही दो बच्चे भी हैं।

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा स्थित प्राइमरी स्कूल में अध्यापक दिलीप वाष्र्णेय के साथ ही वर्ष 2005 में लक्ष्मी गौतम भी शिक्षा मित्र थीं। दोनों के बीच वहीं संबंध हो गए और दोनों चंदौसी में बिना शादी के ही साथ-साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे। लक्ष्मी गौतम अनुसूचित जाति की हैं, जबकि दिलीप वैश्य हैं। विधानसभा चुनाव में आरक्षित सीट चंदौसी से लक्ष्मी गौतम अपने पिता की जाति के आधार पर ही नामांकन कराने में सफल रहीं। दलित व वैश्य वोट के आधार पर वह जीत भी गईं।

अघोषित ‘दांपत्य जीवन’ के बीच दोनों के दो बच्चे भी पैदा हुए, साथ ही लक्ष्मी गौतम ने भी पति के नाम की जगह कई अभिलेखों में दिलीप वाष्र्णेय का नाम लिखा। विधायक बनने तक सब ठीक चला, लेकिन सत्ता की चकाचौंध में खोने के बाद दोनों के बीच संबंधों में खटास आ गई। अब यह खटास सड़कों पर उतरने की स्थिति में है।

बुधवार को टीडीआइ सिटी में लक्ष्मी गौतम और दिलीप के बीच जो कुछ हुआ उससे तो मुहल्ले वालों को भी यही लगा। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स भी काफी देर तक रही जिसके कारण मजमा लगा रहा। विधायक को लेकर आसपास में कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। देर रात तक पॉश कालोनी में लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

विधायक के संबंध कानूनी रूप से अपराध

वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2011 में लिव इन रिलेशनशिप को डी बालीसामी के केस में परिभाषित किया था। इसमें कानूनी जामा पहनाने को शर्ते लगाई गईं थीं। सुप्रीम कोर्ट की शर्तो के मुताबिक अविवाहित युवक-युवती आपस में बिना किसी संबंध बनाए रहेंगे, उसे लिव इन रिलेशनशिप कहा जा सकता है। यदि वह शादी शुदा जोड़े के रूप में रहेंगे तो उसे लिव इन रिलेशनशिप नहीं कहेंगे यह एडल्ट्री क्राइम है। चंदौसी की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम ने भी ऐसा ही अपराध किया है। उनके व दिलीप वाष्र्णेय के दो बच्चे हैं।