Featured Posts

लैपटॉप वितरण LIVE: रात भर सो नहीं पाए लाभार्थीलैपटॉप वितरण LIVE: रात भर सो नहीं पाए लाभार्थी फर्रुखाबाद: यूपी सरकार के मुफ्त बटने वाले लैपटॉप के लाभार्थियो को रात भर नींद नहीं आई| उमस भरी गर्मी, बदला हुआ शयनकक्ष और लैपटॉप को छू लेने की चाह में रात भर करवट बदल कर रात काटी है इन आँखों ने| कईयों को नींद आई तो रात भर सपने में लैपटॉप लेने के लिए लाइन में खड़े रहे| एक सपना जो...

Read more

सियासत की भेट चढ़ता फर्रुखाबाद का संकिसा बौध महोत्सवसियासत की भेट चढ़ता फर्रुखाबाद का संकिसा बौध महोत्सव फर्रूखाबाद: 25 मई को आयोजित होने वाले बौध महोत्सव सियासत की भेट न चढ़ जाए| इस बात के आसार इस धार्मिक आयोजन पर पड़ते नजर आ रहे है| धर्म के राजनीतिकरण करने पर ऐसी समस्याए आना आम बात है| वो भी जब नेता धार्मिक आयोजन में भी वोट बैंक ढूँढता हो| संकिसा में बौध महोत्सव में मुख्यमंत्री...

Read more

भगवान से बड़ा प्रधान: स्‍वर्ग में रहने की दिक्‍कत की सूचना पर मृतकों को बांट दिये इंदिरा आवास!भगवान से बड़ा प्रधान: स्‍वर्ग में रहने की दिक्‍कत की सूचना... फर्रुखाबाद: एक जमाना था जब माना जाता था कि भगवान सबसे बड़ा होता है। पर जनपद के एक प्रधान दम्‍पती ने इस कहावत को गलत साबित कर दिया है। पंचायतीराज व्‍यवस्‍था के तहत मिले अधिकार के चलते उनका कर्तव्‍यबोध इतना बढ़ गया कि अनेक मृतकों के नाम पर इंदिरा आवास आबंटित कर दिये। शायद...

Read more

कभी लगाए सिगरेट के कश, तो कभी लहरों की सवारी... यही मस्ती पड़ रही अब भारी!कभी लगाए सिगरेट के कश, तो कभी लहरों की सवारी... यही मस्ती पड़... टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम बार-बार स्पॉट फिक्सिंग केस में उछल रहा है। विंदू दारा सिंह के साथ एक मैच देखने का खामियाजा उन्हें इस कॉन्ट्रोवर्सी में फंस कर चुकाना पड़ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया की फर्स्ट लेडी को इस प्रकार के विवादों से घिरा...

Read more

अखिलेश की सुरक्षा में लगे दो जवानों के बीच जमकर चलीं लाठियांअखिलेश की सुरक्षा में लगे दो जवानों के बीच जमकर चलीं लाठियां लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए उनके रूट पर तैनात पीएसी के दो जवानों के बीच जमकर लाठियां चलीं...इतनी कि दोनों लहूलुहान हो गए। दरअसल, अखिलेश की सुरक्षा में लगे इन जवानों में से एक पानी पीने चला गया, जब दूसरे ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच कहासुनी...

Read more

कंपिल: खेत में बकरी घुसने पर युवक की हत्‍या पर बवाल, तोड़फोड़ व लूटपाटकंपिल: खेत में बकरी घुसने पर युवक की हत्‍या पर बवाल, तोड़फोड़... फर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र कंपिल के ग्राम इकलहरा में खेत में बकरियां घुसने पर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अभियुक्‍त व उसके परिजनों के घर में घुस कर मारपीट के बाद लूट पाट शुरू कर दी। घटना से भयभीत ग्रामीण घरों को छोड़ कर जंगल की ओर...

Read more

अखिलेश वाला लैपटॉप आपको मिल रहा है क्या? देखे सूची में आपका नाम है क्या?अखिलेश वाला लैपटॉप आपको मिल रहा है क्या? देखे सूची में आपका... फर्रुखाबाद: २५ मई को जनपद में सम्भव है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने हाथो से नौजवानों को मुफ्त लैपटॉप बाटेंगे| इसके लिए तैयारिया जोरो पर है| कौन कहाँ कैसे रहेगा? कौन पानी पिलाएगा| कौन सुरक्षा कैसे देखेगा| कौन कौन नेता मुख्यमंत्री तक जायेगा| नेता और मीडिया सबकी नजर है इस...

Read more

20000 आरक्षियो की यूपी पुलिस भर्ती में कई बदलाव20000 आरक्षियो की यूपी पुलिस भर्ती में कई बदलाव यूपी में 20 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए पहली बार सपा सरकार में कंप्यूटराइज्ड प्रक्रिया को वरीयता दी जा रही है| नये नियमों और नयी प्रक्रिया के साथ शुरू हो रही बीस हजार सिपाहियों की भर्ती इस बार पुलिस स्थापना एवं भर्ती बोर्ड के लिए आसान नहीं होगी। इससे पहले बसपा सरकार...

Read more

सन्डे का फंडा: सलमान के चूजे की टक्कर में पैदा करिए 12 आमलेट वाला अंडासन्डे का फंडा: सलमान के चूजे की टक्कर में पैदा करिए 12 आमलेट... इस अंडे को देख एक बार आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ये अंडा किस पक्षी का है? और क्या इसे खाने के प्रयोग में भी लाया जाता है। तो आज हम आपको बताते हैं कि इस अंडे का खाने में प्रयोग अब भारत में काफी तेजी से बढ़ा है और कई होटल में भी अब इसकी डिमांड ज्यादा हो गई है। खास बात यह है...

Read more

ग्रीश बाबू: लोहिया के साथी ने जीवन भर मुलायम से निभायी दोस्‍ती, सपाइयों ने किया सिर्फ शोषणग्रीश बाबू: लोहिया के साथी ने जीवन भर मुलायम से निभायी दोस्‍ती,... फर्रुखाबाद: लोहिया के साथी रहे ग्रीश बाबू आज 95 वर्ष की आयु में इस मतलबी दुनिया से चले गये। बिना किसी राजनैतिक महत्‍वाकांक्षा के जीवन भर उन्‍होंने मुलायम से दोस्‍ती का फर्ज निभाया, और कभी कोई फायदा नहीं लिया। परंतु स्‍थानीय सपाइयों ने उनका जमकर शोषण किया, और मनमौजी ग्रीश...

Read more

कौन बनेगा चेयरपर्सन: कैमरे की नजर से न०प० चुनाव 2012 के अंतिम दिन का नामांकन

Comments Off

Posted on : 02-06-2012 | By : पंकज दीक्षित | In : Election2012, NAGAR PALIKA, PALIKA CHUNAV

फर्रुखाबाद: नगरपालिका चुनाव 2012 में सत्ता की हनक और ग्लैमर का तड़का भी लगेगा| आरक्षित पदों पर महिलाओ को आगे करना मर्दों की मजबूरी है या मानसिक सहमति, इसका पता तो नगरपालिका चुनाव के बाद नगरपालिका के अगले कार्यकाल की गतिविधिओ से पता चलेगा| महिलाएं जो परदे से बाहर निकल नामांकन कक्ष तक पहुची है इनमे से कितनो के दीदार आम जनता को सार्वजनिक जीवन में होंगे ये जरुर गर्त में है मगर जेएनआई का यह पेज 2017 में भी पढ़ा जा सकेगा| तब ये इतिहास होगा जिसकी बुनियाद 2012 में आपकी नजर पेश है-

हम साथ साथ है: बार एसोशियेशन के महासचिव संजीव पारिया की पत्नी माला पारिया को भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा| माला पारिया ने अंतिम दिन दुबारा नामांकन भारतीय जनता पार्टी के सभी बड़े चेहरों के साथ आकर किया| ये माला पारिया के लिए भाजपा की एकजुटता का प्रदर्शन भी कहा जा सकता है| मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, प्रांशु दत्त द्विवेदी, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबु, सौरभ राठौर, मानपाल सिंह, डॉ रजनी सरीन, एडवोकेट शर्मा, जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य और भास्कर द्विवेदी ने निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में जाकर नामांकन कराया|




कमालगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए वीणा कमल पत्नी संजय कमल नामांकन कक्ष के बाहर| वीणा कमल निवर्तमान पंचायत अध्यक्ष भी रही है|


सलमा बेगम सपा समर्थन से चुनाव मैदान में उतरी| उनके नामांकन में समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकत्र रजत क्रन्तिकारी और पुष्पेन्द्र भी पहुचे|


निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने अपनी पत्नी वत्सला अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा| वैसे मनोज अग्रवाल हैं तो बसपाई मगर उनके नामांकन में किसी भी बसपा नेता का चेहरा नामांकन कक्ष में नजर नहीं आया|


कांग्रेस पार्टी ने नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए एक पठान शारीफ़ खान की बेगम साबिया सुल्तान को चुनाव मैदान में उतारा| उनके नामांकन में कांग्रेसी नजर आये|


पार्टी का ठप्पा- सपा समर्थित प्रत्याशी सलमा बेगम पत्नी हाजी अहमद अंसारी है, ये बात साबित करने के लिए सलमा बेगम का दुबारा नामांकन कराया गया| दूसरे दिन नामांकन कराने के लिए सपाई अनिल श्रीवास्तव, मुख़्तार अहमद टेनी, और नगर अध्यक्ष महताब पहुचे| दूसरे दिन सलमा पर सपा का ठप्पा लगाने के लिए सपा के नगर अध्यक्ष महताब सलमा के प्रस्ताव भी बने|


नगर के पुराने समाजवादी स्व किशन लाल गुप्ता की पुत्रवधू सोनाली गुप्ता भी चुनाव मैदान में उतरी| संजीव गुप्ता की पत्नी सोनाली गुप्ता ने अपने जेठ राजीव गुप्ता के साथ नामांकन कराया|

अब जोड़ा जाएगा नेताओं का चुनावी खर्च

Comments Off

Posted on : 23-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : Election2012, FARRUKHABAD NEWS, राष्ट्रीय

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव हुए राज्य सभा फिर विधान परिषद लेकिन अब इन चुनावों में खर्च किए गये पैसों का हिसाब किताब जोड़ा जाएगा।

प्रत्याशियों की स्वघोषित सम्पत्तियों की आयकर विभाग और प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने समीक्षा शुरु कर दी है। नेताओं द्वारा घोषित की गयी सम्पत्ति की जांच शुरू हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि निर्धारित सीमा और खर्च की गयी रकम में अन्तर पाया गया गया तो नेताओं की सदस्यता तक खत्म की जा सकती है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा के मुताबिक चुनाव के समय प्रत्याशियों द्वारा दिए गए हलफनामों को जांच एजेंसियों को सौंप दिया गया है। समीक्षा में गलत पाये गये लोगों के संदर्भ में यदि जांच एजेंसियों ने संस्तुति की तो इनकी सदस्यता भी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग इस बात का अध्ययन कर रहा है कि प्रत्याशियों ने आय का जो विवरण दिया है उस पर बीते वर्षों में आयकर रिर्टन जमा करने की क्या स्थिति रही। स पत्ति सही घोषित की गयी है या नहीं।

श्री सिन्हा ने बताया कि प्रत्याशियों के खर्चों के विवरण की जांच हो रही है। ईडी आय के माध्यमों पर निगाह गड़ाये हुए है। स पत्तियों का गलत विवरण देने के दोषियों से आयकर विभाग जुर्माना वसूलेगा और ईडी कार्रवाई करेगा।

उन्होंने बताया कि यदि दोनो संस्थाएं दोषी पाए गये प्रत्याशियों के विरुद्व कार्रवाई की संस्तुति करती है तो आयोग उनकी सदस्यता निरस्त कर सकता है या फिर आगामी चुनाव लडऩे पर प्रतिबन्ध तक लगा सकता है। श्री सिन्हा ने कहा कि परिस्थितियां जिस प्रकार बन रही हैं उसमें अनुशासन उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि चुनाव में गलत विवरण देने वालों को कतई बक्शा नहीं जायेगा और दोषी पाये जाने पर ठोस कार्रवाई की जायेगी।

फायरिंग से गांव में दहशत, छात्र स्कूल छोड़ भागे

1

Posted on : 21-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME, Election2012, FARRUKHABAD NEWS, POLICE, Politics, कानून/न्याय, जिला प्रशासन

फर्रुखाबादः लोकतांत्रिक कहे जाने वाले भारत में अब जनता को वोट देने की स्वतंत्रता नहीं रह गयी है। जिसका अंदाजा आज सुबह 9 बजे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से लगाया जा सकता है। फायरिंग के बाद दहशत की बजह से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सारे लोग गांव से भाग गये हैं। वहीं प्राइमरी विद्यालय के छात्र भी स्कूल छोड़कर भाग गये। दोनों गांवों में अब मात्र महिलायें ही बची हैं। पुलिस होने के बावजूद भी महिलायें व बच्चे दहशतजदा हैं।

घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनो ग्रामों के आपसी तनाव के बाद ग्रामीण घर छोड़कर भाग गये हैं। कई घरों में तो पशुओं को पानी पिलाने तक को लोग नहीं बचे हैं। पीएसी तैनात होने के बावजूद गांव की महिलायें व बच्चे अभी भी डर की बजह से शहमे हुए हैं।
सुबह बीरपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चे जब पढ़ने के लिए पहुंचे तो कुछ देर के बाद ही ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाजों को सुनकर बच्चे स्कूल से भाग खड़े हुए। बच्चों के भाग जाने के बाद स्कूल के अध्यापक भी डर की बजह से स्कूल से चले गये। स्कूल में मात्र एक बच्चा व प्रधानाध्यापक ही शेष रह गये।

वहीं बीरपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव को वोट न देने से यह सब घटनायें हो रहीं है। हमारे गांव की बहू बेटियां घर से निकलने, शौच इत्यादि तक को तबाह हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वोट देने की सभी को स्वतंत्रता है। हम लोगों की जहां मर्जी हुई वहां वोट दिया है। लेकिन अब यादव लोग नाजायज परेशान कर रहे हैं।

संबंधित मतदान केंद्र पर सर्वाधिक वोट जितेंद्र सिंह यादव को मिले थे

Comments Off

फर्रुखाबाद: विधान सभा चुनाव के मतगणना आंकड़ों के अनुसार जहां एक ओर सपा समर्थक वीरपुर के ग्रामीणों पर कांग्रेस को वोट न देने के आरोप में कहर ढा रहे हैं, वहीं मजे की बात यह है कि उस मतदान केंद्र पर सर्वाधिक वोट जनक्रांति पार्टी के प्रत्याशी डा. जितेंद्र सिंह यादव को मिले थे।

मतदान केंद्र संख्या 297 प्राथमिक पाठशाला दनियापुर में बीरपुर, नगला पूठा व हमीरपुर के मतदाता वोट डालते हैं। मतगणना आंकड़ों के अनुसार यहां पर कुल पड़े 983 वोटों में से सर्वाधिक वोट 239 जनक्रांति पार्टी के डा. जितेंद्र सिंह यादव को, दूसरे नंबर पर 213 वोट सपा के नरेंद्र सिंह यादव को, तीसरे नंबर पर कांग्रेस के कुलदीप गंगवार को 194 व बसपा के महावीर राजपूत को 155 वोट मिले थे। अब सवाल यह उठता है कि यदि मुस्लिमों ने कांग्रेस को व शाक्यों ने महावीर राजपूत को वोट दे भी दिये तो वहां डा. जितेंद्र सिहं यादव को मिले सर्वाधिक 239 वोट किस जाति के थे। कहीं नगला पूठा के यादव अपने इसी भितरघात को छिपाने के व सपा विधायक की नजदीकी हासिल करने के लिये यह सब तो नहीं कर रहे हैं।

297-दनियापुर म0 सिरौली

प्रा0 पा0 दनियापुर पश्चिम

1.वीरपुर म0 सिरौली
2.पूठा नगला म0सिरौली
3.हमीरापुर म0सिरौली

मतदान केंद्र की संख्या व नाम

कुलदीप गंगवार

नरेन्द्र सिंह यादव

महावीर सिंह

सुशील कुमार शाक्य

डा0 जितेन्द्र सिंह यादव

कुल

297.प्रा0 पा0 दनियापुर पश्चिम

194

213

155

147

239

983

मायावती की सुरक्षा में कटौती

Comments Off

Posted on : 17-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : Election2012, Politics-BSP

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के सत्ता से हटने के बाद उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। इस बीच, प्रदेश की नवनिर्वाचित सपा सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा उनके ओहदे के हिसाब से बढ़ा दी गई है।

एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के लखनऊ तथा दिल्ली स्थित आवासों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या घटा दी गई है। हालाकि उनकी जेड-प्लस सुरक्षा बरकरार रहेगी। इसके पूर्व, उनकी सुरक्षा में करीब 400 कर्मी तैनात थे। मायावती के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या में भी कटौती की गई है।

यूपी में अखिलेश समेत 48 के शपथ लेने के बाद अफसरों को बदलने का काम शुरू

Comments Off

Posted on : 15-03-2012 | By : पंकज दीक्षित | In : Election2012, Politics- Sapaa

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन गए| उन्होंने शपथ ले ली| उनके साथ 48 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली| अफसरों को बदलने का काम भी शुरू किया जा चुका है| अनिता सिंह, आलोक कुमार, पंधारी यादव को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है| राजीव कुमार-2 को नियुक्ति सचिव बनाया गया है. चर्चा है कि डीजीपी के पद पर अतुल कुमार कांटीन्यू किया जाएगा| देर शाम कई जिलों के अफसरों के बदलने की कवायद शुरू होनी है|

कुंवर अरविंद सिंह देव को गृह सचिव (होम सेक्रेट्री) बनाया गया है| बताया जा रहा है कि कुंवर अरविंद सिंह देव आज आपाधापी के दौरान फिसल कर गिर पड़े और घायल हो गए| आरएम श्रीवास्तव को नया प्रमुख सचिव गृह बनाया गया है|

अखिलेश ने आज जिन 48 मंत्रियों के साथ शपथ ली, उनमें 19 कैबिनेट मंत्री हैं. इनके नाम हैं- आज़म खान, शिवपाल यादव, अहमद हसन, डॉ. वकार अहमद शाह, राजा महेंद्र अरिदमन सिंह, आनंद सिंह, अम्बिका चौधरी, रघुराज प्रताप राजा भैया, बलराम यादव, अवधेश प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, पारसनाथ यादव, राम गोविन्द चौधरी, दुर्गा प्रसाद यादव, ब्रह्मशंकर त्रिपाठी, कामेश्वर उपाध्याय, राजाराम पाण्डेय, राज किशोर सिंह, शिव कुमार बेरिया|

जो 28 राज्य मंत्री बने हैं, उनके नाम हैं- इक़बाल मसूद, महबूब अली, शाहिद मंजूर, रियाज़ अली, फरीद अहमद किदवई, वसीम अहमद, नरेन्द्र सिंह यादव, शिव प्रताप यादव, राजेंद्र सिंह राणा, मूल चंद चौहान, अरविन्द सिंह गोप, राजीव कुमार सिंह, अभिषेक मिश्र, विनोद कुमार सिंह, भगवत शरण गंगवार, नरेन्द्र वर्मा, मानपाल वर्मा, मनोज पारस, राम मूर्ति वर्मा, चितरंजन स्वरुप, कमाल अख्तर, शंख लाल मांझी, सुरेन्द्र पटेल, कैलाश चौरसिया, राम करन आर्य, अरुणा कोरी, जगदीश सोनकर, रामपाल राजवंशी|

अपनी सरकार के औपचारिक गठन के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी के हर वादे को पूरा किया जाएगा| आज शाम की कैबिनेट की मीटिंग में बेरोजगारी भत्ता और कर्ज माफी पर फैसला होगा| मुख्यमंत्री पद पर बिठाने के लिए अखिलेश यादव ने यूपी की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया| उन्होंने कहा कि आज से प्रदेश में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उनकी है और वह हर हाल में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेंगे| कुंडा के निर्दलीय बाहुबली विधायक राजा भैया को कैबिनेट में शामिल किए जाने पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि राजा भैया के खिलाफ हुई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित थी|

मायावती पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनके पूरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था. उन्होंने कहा- पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान लूट-खसोट और अन्याय करने वाले अधिकारियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी की सरकार कार्रवाई करेगी| हमारी सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के वादे को पूरा करने के लिए कदम उठाएगी| मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग यूपी में लोकतंत्र बहाली का जश्न मना रहे हैं| पिछली सरकार में कई तरह की पाबंदी थी. उन्होंने जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए फिर से जनता दरबार शुरू करने की बात भी कही|

अखिलेश यादव को सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होने का दर्जा हासिल हो गया है| मुलायम सिंह यादव पहली बार जब 1989 में मुख्यमंत्री बने थे उस समय उनकी उम्र करीब 50 वर्ष थी, लेकिन उनके पुत्र अखिलेश यादव ने मात्र 38 वर्ष की उम्र में ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को संभाल लिया| उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव के तीसरी बार 2003 में मुख्यमंत्री बनने के पहले अखिलेश की मां का निधन हो गया था| पिता के तौर पर मुलायम ने उनकी सफलता की कामना करते हुये कहा कि अखिलेश यदि अपने व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन को बेदाग रखेंगे तो उन्हें बेहद खुशी होगी| हमें खुशी होगी कि अखिलेश अपने सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन को बेदाग रखें| इसी से मेरे जीवन का एक बड़ा सपना पूरा होगा| सपा अध्यक्ष ने कहा कि जीवन बेदाग रहने पर सफलता अपने आप कदम चूमती है| बेदाग रहते हुए संघर्ष जारी रखना चाहिए. इससे आम जनता का लगाव नेता के प्रति बढता है|

भावुक अखिलेश ने भरोसा दिलाया कि जनता की सेवा करते हुए वह अपने पिता और समर्थकों को कभी निराश नहीं करेंगे| उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां किसानों और नौजवानों को केन्द्र में रखकर बनाई जानी चाहिये| कथनी करनी में अन्तर नहीं होना चाहिये| अखिलेश यादव ने कहा कि अब पार्टी के सामने 2014 के लोकसभा चुनाव का लक्ष्य है| अखिलेश के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी समेत प्रकाश सिंह बादल, ओमप्रकाश चौटाला, पवन बंसल, मोतीलाल बोरा, जया बच्चन, अनिल अम्बानी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे|

ताबड़तोड़ फैसलों ने अखिलेश की छवि को बनाया ‘सख्त’!

Comments Off

Posted on : 13-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : Election2012, Politics- Sapaa

उत्तरप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सख्त प्रशासक की छवि पेश करने की कोशिश में हैं। उन्होंने सोमवार को विधानसभा चुनाव में सपा के खिलाफ काम करने वाले एक विधान परिषद सदस्य ख्वाजा हलीम और दो पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाल दिया। दोनों पूर्व विधायक यादव हैं।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सोमवार को यहां बताया कि अलीगढ़ से एमएलसी ख्वाजा हलीम, इटावा से पूर्व विधान परिषद सदस्य रामनरेश यादव और मैनपुरी से पूर्व विधायक मानिक चंद यादव ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया। लिहाजा उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। अनुशासनहीनता को लेकर रविवार को पार्टी सचिव व अखिलेश की कोर टीम के सदस्य के रूप में चर्चित राजीव राय को उनके पद से हटा दिया गया था।

इसके पहले अखिलेश ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद लखनऊ में लगे उन होर्डिंग्स को उतरवा दिया था जिनमें उनकी फोटो के साथ बधाई दी गई थी। विधानसभा चुनाव में सपा की शानदार जीत के बाद बधाई वाले होर्डिंग लगवाने वालों में कुछ चर्चित चेहरे शामिल थे।

एक विवादित व्यक्ति ने तो सपा कार्यालय के सामने विक्रमादित्य मार्ग पर अखिलेश के साथ अपनी फोटो के साथ कई स्वागत द्वार बना दिए। सड़कों के किनारे बिजली के खंभों पर तमाम होर्डिंग लगा दिए।

होर्डिंग लगाने वालों में कुछ ऐसे नाम थे जिनका सपा से कोई रिश्ता ही नहीं था, होर्डिंग लगवाकर वे खुद को सपा और अखिलेश यादव के करीबी जताना चाह रहे थे। होर्डिंग के खेल की जानकारी अखिलेश तक पहुंची तो उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल उन्हें हटाने के लिए कहा।

उत्तर प्रदेश में मंत्री पद पाने की जोर-आजमाइश

Comments Off

Posted on : 13-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : Election2012, Politics- Sapaa

कई विधायक पार्टी के शीर्ष नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में जगह पाने को लेकर समाजवादी पार्टी में जबरदस्त जोर आजमाइश जारी है. अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद आजम खान और शिवपाल यादव का ही मंत्री बनना पक्का है. ये दोनों ही नेता मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में थे, लेकिन बाद में उन्होंने ही विधान मंडल दल की बैठक में अखिलेश यादव के नाम का प्रस्ताव किया. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार पूर्व विधान सभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडे का एक बार फिर स्पीकर बनना तय है क्योंकि इस पद के लिए और कोई दावेदार नही है. मोहम्मद आज़म खान ने साफ कह दिया है कि उनके अंदर इतनी सहन शक्ति नही है कि वह विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालें. पार्टी के महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने बहुत खुले शब्दों में कह दिया है कि मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव को मंत्रिमंडल के गठन में पूरी छूट होगी और उसमें कोई दखल नहीं देगा. इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के विधायक और विधान परिषद सदस्य अपनी-अपनी दावेदारी जताने के लिए वरिष्ठ नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं.

दावेदारी

आजम खानआजम खान का मंत्री बनना तय माना जा रहा है

कई विधायक तो जीतेने के तुरंत बाद ही लखनऊ आकर पार्टी के सर्वे-सर्वा मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से मिलकर अपनी दावेदारी जता गए थे. इन दोनों के अलावा प्रोफेसर राम गोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव और मोहम्मद आजम खान के घर पर भी विधायकों की भीड़ रही. संसद के अधिवेशन के सिलसिले में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव दिल्ली चले गए हैं. शिवपाल यादव को भी वहीं बुला लिया गया है. समझा जाता है कि ये लोग दिल्ली में ही प्रोफेसर राम गोपाल यादव के साथ बैठकर मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देंगे. पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर 40 से अधिक मुस्लिम, लगभग 60 दलित और इसी तरह बड़ी संख्या में ब्राहमण और ठाकुर विधायक चुने गए हैं. मंत्रिमंडल में इन सबका सामाजिक संतुलन बनाया जाएगा. कहा जा रहा कि युवा चेहरों में लखनऊ से चुने गए आईआईएम के पूर्व प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा का मंत्री बनाया जाना भी लगभग तय है. वह अखिलेश यादव की युवा टीम के मेंबर हैं और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे को हराया है. मंत्रिमंडल सदस्यों के अलावा इस समय राज्य सभा सदस्यों का चुनाव भी होना है. सूत्रों के अनुसार ब्रजभूषण तिवारी और नरेश अग्रवाल का नाम तय हो गया है, जबकि सपा को अभी चार और उम्मीदवार तय करने हैं.

अखिलेश मुख्यमंत्री बने और मुलायम प्रधानमन्त्री- जमालुद्दीन सिद्दीकी

1

Posted on : 09-03-2012 | By : पंकज दीक्षित | In : Election2012, Politics, Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 204 सीटे हासिल कर नया इतिहास रच दिया है| मगर तीन दिन बाद भी पार्टी का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस बात पर उहापोह की स्थिति बनी हुई है| वैसे पार्टी के जयादातर विधायक अखिलेश को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखना चाहते है| वहीँ अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने पर मुलायम सिंह के परिवार में कलह न पैदा हो जाए इस बात पर मुलायम सिंह भी कोई निर्णय नहीं ले पाए| समाजवादी के गढ़ फर्रुखाबाद और कन्नौज में समाजवादी पार्टी को 7 में से 6 विधायक मिल गए है| भोजपुर के विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने जे एन आई से विशेष बात में कहा कि अखिलेश युवा है और उन्हें तजुर्बा भी है| सिद्दीकी के मुताबिक मुखिया मुलायम सिंह की सरपरस्ती में अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने से उन्हें और तजुर्बा मिलेगा और सीखने का मौका भी| मुलायम सिंह तो सबके बॉस है| जमालुद्दीन के मुताबिक सपा मुखिया को तो अब वे प्रधानमन्त्री की कुर्सी पर बैठे देखना चाहते है|

वोट नहीं तो फूंक दिया घर, एसपी नेता पर आरोप

Comments Off

Posted on : 08-03-2012 | By : पंकज दीक्षित | In : Election2012, Politics, Politics- Sapaa

सीतापुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। इस जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी की खबरें भी आ रही हैं। ताजा वाकया यूपी के सीतापुर का है। यहां एसपी समर्थकों ने जमकर दबंगई की।

एसपी प्रत्याशी के हक में वोट न देना गांववालों को भारी पड़ा। घटना बुधवार रात की है। बताया जा रहा है कि एसपी के विजयी उम्मीदवार महेंद्र सिंह झीन के समर्थकों ने एक निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रकाश गुप्ता को वोट डालने वाले लोगों पर जमकर अपनी खुन्नस निकाली।

चश्मदीदों के मुताबिक विधायक के हथियारबंद गुर्गों ने सत्ता के नशे में चूर होकर बम्भिया गांव में जमकर उत्पात मचाया। गांववालों के मुताबिक एसपी समर्थकों ने कई घंटों तक फायरिंग की। इसके बाद कई घरों में आग लगा दी।

आग लगते ही जब लोग अपने घरों से भागे तो बदमाशों ने पकड़-पकड़कर लोगों की पिटाई की। एक शख्स की तो इतनी पिटाई की गई कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस की तैनात हो गई है।