सबसे अधिक रेप काण्ड बसपा सरकार में हुए: शारदा सिंह

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जमालुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सारदा सिंह ने महिला पदाधिकारियों के साथ एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया व पार्टी प्रत्याशी जमालुद्दीन सिद्दीकी के साथ क्षेत्र में घर-घर जाकर वोट मांगे।

प्रेस वार्ता के दौरान सारदा सिंह ने संकल्प लिया कि फर्रुखाबाद की समाजवादी पार्टी की चारो सीटों को जितवाकर भेजना है। उन्होंने कहा कि मायावती सरकार में विकास का सारा धन मूर्तियों पर खर्च किया है। इस भ्रष्टाचार से बचने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक रेप काण्ड बसपा सरकार में हुए हैं।
भाजपा सरकार ने हमेशा जाति धर्म के नाम पर बंाटने का काम किया है। भाजपा शासन जातिवाद के नाम पर विभाजन का काल है। भाजपा को सत्ता में नहीं आने दिया जायेगा। इसके हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
वार्ता में उनके साथ जिलाध्यक्ष सुशमा जाटव, जिला महासचिव नीलम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष गीता सिंह, ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी व सपा प्रत्याशी जमालु्द्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

वार्ता के बाद सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सारदा सिंह ने पार्टी प्रत्याशी जमालुद्दीन सिद्दीकी व सैकड़ों समर्थकों के साथ कई ग्रामों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान अग्रवाल समर्थक भगत गुप्ता, कल्लू महेश्वरी भी साथ रहे। जगन्नाथपुर व सिंगुरापुर में जोरदार नारों के साथ स्वागत किया गया। लोगों से अपील की गयी कि सपा प्रत्याशी जमालुद्दीन सिद्दीकी को जिताने के लिए साइकिल चुनाव निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाना है।