मार्ग दुर्घटना में एक की मौत व एक घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर के ग्राम गांधी निवासी दो युवक अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हो गए| एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व दूसरे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

ग्राम गांधी निवासी २० वर्षीय बाबू पुत्र जागेश्वर के साथ ३० वर्षीय सुरजीत पुत्र रामवीर बाइक द्वारा जमापुर जा रहे थे| बाइक को सुरजीत चला रहा था| तभी अचानक जमापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी| भिडंत होते ही बाइक सावर दोनों युवक सड़क पर जा गिरे| सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई व बाबू बुरी तरह से घायल हो गया| पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

सुरजीत के परिजनों ने बताया कि सुरजीत की शादी तीन वर्ष पहले हुयी थी| उसकी एक वर्ष की लडकी है| परजिनों का सुरजीत के शव को देखकर बुरी तरह बिलखते रहे|