भाजपा केबल ‘पीडीए’ के लोगों को कर रही प्रताड़ित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) भोजपुर विधान सभा के ग्राम फतेहुल्लापुर ब्लॉक कमालगंज में हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पर सपा प्रतिनिधि मंडल नें ग्रामीणों से मुलाकात कर भाजपा सरकार को कोसा | सपा नें आरोप लगाया की बीजेपी केबल पीडीए के लोगों को ही परेशान कर रही है|
ग्राम फतेहुल्लापुर कमालगंज में दलित समाज के 8 घरों को शासन द्वारा अबैध मनाकर ध्वस्त किया गया था| सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, पूर्व विधायक जमालुदीन सिद्दीकी, विधान सभा अमृतपुर प्रभारी डा. जितेन्द्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर आदि लगभग 9 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल ध्वस्तीकरण किये गये मकानों में रहने वाले ग्रामीणों से मिला | जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा यह असंवैधानिक कार्यवाही सिर्फ पीडीए के लोगों को प्रताड़ित किए जाने के लिए की जा रही है। भाजपा कोर्ट का आदेश भी नहीं मानती है| पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने पीड़ितों को शासन से मदद करवाने का भरोसा दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराने का भरोसा दिया। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि दलित समाज भाजपा शासन में बुरी तरह प्रताड़ित है।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, अरशद जमाल सिद्दीकी, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, विधान सभा अध्यक्ष भोजपुर नरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, विधान सभा अध्यक्ष अमृतपुर भोला यादव आदि रहे|