रैली निकाल महिला सुरक्षा के लिए किया जागरूक

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। देखें वीडियो https://youtu.be/wXbSQKFViVM?si=rSYtjUL2m2RxKZmz
मिशन शक्ति नारी, सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन से रैली निकाली गई। महिला हेल्पलाइन, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस की टीम ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। रैली का उद्देश्य उन पीड़िताओं की झिझक को तोड़ना था जो कई बार अपनी बदनामी के भय से खुद के साथ हुई घटना की शिकायत करने का साहस नहीं कर पातीं हैं। हेल्पलाइन से जुड़े नंबर भी प्रचारित किए गए। पुलिस अधीक्षक अलोक ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह आदि नें रैली को हरी झंडी दिखाई| सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय नें महिलाओं को जागरूक किया|