अब संपत्तियों की खरीद फरोख्त होगी महंगी।

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद जनपद में संपत्तियों के मूल्य में बढोत्तरी कर दी गई है। संपत्तियों की क्रय विक्रय करने पर अब अधिक स्टांप शुल्क दिया जाएगा। फर्रुखाबाद जनपद में संपत्तियों के मूल्य निर्धारण की नई रेट लिस्ट तैयार की गई, जो तहसील सदर फर्रुखाबाद में 25 सितंबर 2024 से प्रभावित होगी। संपत्तियों की नई रेट लिस्ट आने से विक्रय पत्र पंजीयन में अधिक स्टांप शुल्क दिया जाएगा। बीते 24 सितंबर 2024 में संपत्तियों के रेट में बढोत्तरी की गई थी। इसके पश्चात एक वर्ष बाद पुनः संपत्तियों के रेट में वृद्धि की गई है। सम्पत्तियों की बढ़ी दरें 25 सितंबर 2024 से नई रेट लिस्ट के मुताबिक प्रभावी होगी। नई रेट लिस्ट लागू होने से सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। यह निबंधक फर्रुखाबाद रविकांत यादव ने बताया की नई रेट लिस्ट तैयार की गई, जो तहसील सदर फर्रुखाबाद में 25 सितंबर 2024 से प्रभावित होगी। विक्रय पत्र पंजीयन में अधिक स्टांप शुल्क दिया जाएगा।