दुष्कर्म से किशोरी गर्भवती, मुकदमा दर्ज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) लगभग 5 माह पूर्व दुष्कर्म किये जानें से किशोरी गर्भवती हो गयी| परिजनों को जानकारी होनें पर आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करायी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र एक ग्राम निवासी 15 वर्षीय पीड़िता की माँ नें एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे कहा कि बीते लगभग 5 माह पूर्व उसकी पुत्री घर की छत पर अकेली लेटी थी| उसी दौरान गाँव का ही आरोपी अवनीश उर्फ प्रधुमन पुत्र दिनेश चन्द्र राठौर छत पर आ गया और पुत्री के साथ मुंह दबाकर दुष्कर्म किया| दुष्कर्म के बाद जान से मारनें की धमकी दी| मामले की विवेचना सीओ रविन्द्र नाथ राय को दी गयी है| प्रभारी निरीक्षक भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है| पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है| आरोपी क जल्द गिरफ्तारी होगी|