जलजला: गंगा खतरे के निशान पर, रामगंगा चेतावनी बिंदु से 40 सेंटीमीटर ऊपर

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिनों से गंगा खतरे के निशान से लगातार टकरा रहीं हैं| बीती रात रामगंगा चेतावनी बिंदु से 40 सेंटीमीटर ऊपर चलीं गयीं हैं | दोनों नदियाँ एक-दूसरे के गले मिलनें को बेताव नजर आ रहीं हैं| देखें वीडियो
https://youtu.be/RjtTKTwcs9Y?si=3wwzI1CqaeysRxQi दरअसल रामगंगा बीती रात 136 .60 सेमी.यानी अपने चेतावनी बिंदु पर थी| लेकिन रामगंगा में छोड़े गये पानी से अचानक 40 सेमी. स्तर बढ़ गया| जिससे रामगंगा गुरुवार को सुबह 137 मीटर पर पंहुच गयी| गंगा अपने चेतावनी बिंदु पर यानी 137.10 पर कायम हैं| वहीं रामगंगा में पानी बढने से कड़क्का बांध के निकट पानी पंहुच गया| जिससे ग्रामीणों के माथे पर बल पड़ गया हैं| गंगा व रामगंगा का पानी एक दूसरे से मिलने को बेताब नजर आ रहा है| गंगा में आयी बाढ़ से पहले से ही कई गाँव चपेट में है| जिसमे मौलागंज, अलादपुर भटौली, ताजपुर,दौलतपुर, इमादपुर पमारान, वीरपुर मढैया, मोहद्दीनपुर आदि गांवों में पहले से ही गंगा का पानी भरा है| रामगंगा में उफान से यह गाँव गंगा व रामगंगा की डबल चपेट में होंगे| कड़क्का बांध पर रामगंगा पंहुच गयीं हैं| जिससे ग्रामीणों का संकट बढ़ता नजर आ रहा है| कड़क्का बांध कई जगह से ध्वस्त है| जिससे ग्रामीण खासे चिंतित हैं|