दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, पथराव

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) दो पक्षों में उपजे विवाद के बाद पथराव कर दिया गया | मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| जिसमे एक पक्ष ने आरोप लगाया की समुदाय विशेष के लोगों नें देश विरोधी नारे भी लगाये | सूचना मिलने पर एसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पंहुचे| उन्होंने खुद मामले की हकीकत को समझा| पुलिस नें दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है|
थाना क्षेत्र के व्लाक रोड पर दो पक्षों में विवाद हो गया| पथराव भी हुआ| पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| थाना पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है| सूचना मिलने पर एसपी आलोक प्रियदर्शी, रविन्द्र कुमार एसडीएम आदि पुलिस बल मौके पर पंहुचे| पीड़ित पक्ष नें समुदाय विशेष पर देश विरोधी नारे लगानें का भी आरोप लगाया| एसपी नें मामले की गहनता से पड़ताल की|