रंजिश में दो पक्षों में विवाद, मारपीट, भाई-बहन सहित तीन घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया| विवाद के दौरान ही मारपीट भी हुई| दोनों पक्षों ने जबाबी तहरीर भी थानें में दी| तहरीर में असलहों के प्रदर्शन का आरोप लगाया है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम भर खा निवासी आदित्य प्रताप सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह नें पुलिस को तहरीर दी जिसमे कहा कि वह मबेशी चराकर लौट रहे थे उसी दौरान गाँव के ही आरेंद्र सिंह उर्फ लालू पुत्र रामनाथ, मोनू पुत्र रामवीर, भोंदू व राजू पुत्र बैजनाथ, अबनीश उर्फ गोलू पुत्र भूप सिंह, प्रशांत पुत्र सत्यपाल, सुभाष पुत्र दिले राम व पंकज पुत्र भूप सिंह आदि आ गये और राइफल व तमंचा का प्रदर्शन किया| विवाद के समय गाँव के प्रधान हर्षबर्धन सिंह भी आदित्य के साथ थे| उसी दौरान मारपीट कर दी| बचाने आयी बहन व पिता के साथ भी आरोपियों नें पीट दिया| बहन के कुंडल छीन लिये|
वहीं दूसरे पक्ष से अवनीश पुत्र भूप सिंह नें जबाबी तहरीर दी | जिसमे आरोप है कि उनके धान के खेत में मबेशी घुस गये जब मना किया तो गाँव के रिंकू पुत्र नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र रामदास व प्रधान हर्षबर्धन नें कहा कि जानवरतरह खेत में रहेंगे| उन्होंने जान से मारने की धमकी दी| जिसका वीडियो भी उनके पास है| नरेंद्र की पुत्री तमंचा लेकर आयी वह हम लोगों के द्वारा छीन लिया गया| पुलिस नें मोना पुत्री नरेंद्र सिंह, आदित्य प्रताप पुत्र नरेंद्र सिंह व अरविन्द पुत्र भूप सिंह का मेडिकल कराया| आदित्य व अरविन्द को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार सोलंकी नें बताया की मामले की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद विधिक कार्यवाही होगी|