लोक अदालत में 1,74,184 मामलों का निस्तारण कर 59 करोड़ की धनराशि करायी जमा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को लोक जिला न्यायालय से तहसील न्यायालयों तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया| जिसमे 74184 मामलों का निस्तारण कर 59 करोड़ की धनराशि करायी जमा करायी गयी|
जनपद न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय तथा अशोक कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, अध्यक्ष बार एसोसियेशन जवाहर सिंह गंगवार नें माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर सम्बन्धित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह-सब्धि कराते हुए मामलों का निस्तारण किया गया। 148 बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों को निस्तारित कर 22,076,780 रुपये की वसूली धनराशि बैंकों द्वारा प्राप्त की गयी। 41,555 विद्युत बिल सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया गया।
अशोक कुमार, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय एवं अन्जू कम्बोज, अपर प्रधान न्यायाधीश द्वारा कुल 21 पारिवारिक वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। इसमें से सुलह समझौते के आधार पर 07 पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा 39 बादों का निस्तारण कर 12,2,53000 धनराशि प्राप्त करायी गयी। नरेश कुमार अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फर्रुखाबाद द्वारा अपने न्यायालय 33 मामले निस्तारण कर रूपया 1 114555 की धनराशि एवार्ड की गयी। कुल लम्बित 6074 मामलों में से 3809 तथा प्री-लिटिगेशन के 17,0753 मामलों में से 170375 मामले निस्तारित किये गये हैं। इस प्रकार कुल 176827 मामलों में से 174184 मामलों का निस्तारण कर कुल 59,46,6,098 रुपया धनराशि जमा करायी गयी। शैली राय, अपर जिला जज प्रथम, अभिनितम उपाध्याय एससी० एसटी एक्ट,शैलेन्द्र सचान न्यायाधीश, डॉ० अनिल कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, राकेश कुमार सिंह अपर जिला जज, रितिका त्यागी अपर जिला जज, अंकित मित्तल अपर जिला जज आदि न्यायिक अधिकारी रहे |