खेत गये किसान के अपहरण के प्रयास का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) खेतों की तरफ गये किसान के अपहरण का आरोप लगा कर पीड़ित के भाई नें पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के चुनुपुर गढिया मौधा निवासी संदीप कुमार पुत्र गंगाराम नें पुलिस को तहरीर दी | जिसमे कहा कि उनके 50 वर्षीय भाई दिनेश चन्द्र पाल बीते 10 सितंबर को शाम 5 बजे खेतों की तरफ गये थे| उसी दौरान उन्हें पीछे से गिराकर आँखों में मिट्टी डाली गयी इसके साथ ही उन्हें कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया गया| मक्के के खेतों में देखा, रिश्तेदारी में देखा लेकिन कोई पता नही चला| कोतवाली आकर उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता को बताया तो उन्होंने 24 घंटे बाद आनें को कहा| अपहरण के तीन दिन बाद वह अनिल बाथम के खेत के पास चकमार्ग पर दिनेश लेटे मिले| वह लोअर पहने से ऊपर इनर व बनियान नही थी| कोतवाली लानें पर दीवान नें पहले इलाज करानें को कहा तो उनको इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया | लोहिया अस्पताल में इलाज चल् रहा है| गाँव के ही लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है|
प्रभारी निरीक्षक मनोज भाटी नें बताया कि जाँच की जा रही है | जाँच के आधार पर कार्यवाही होगी|