‘जितेन्द्र यादव’ दूसरी बार फिर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों निर्देश पर जितेन्द्र यादव (सिरोली) को युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है|
दरअसल विगत 30 अप्रैल 2024 को जितेन्द्र यादव सिरोली को युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया था| उसके बाद उनके ऊपर भीतर घात के आरोप लगे| जिसके बाद मई 2024 को उन्हें इस पद से पदमुक्त कर दिया गया| लेकिन आरोप गलत मिलने पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के निर्देश पर उन्हें युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद नें पुन: राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है|
जितेन्द्र यादव 1998 में सपा के सक्रिय कार्यकर्ता बने| साल 2008 में उन्हें सपा का जिला सचिव मनोनीत किया गया | 2012 में लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष, 2012 में दोबारा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष, 2016 में जिला सचिव सपा , 2016 में ही लोहिया वाहिनी के पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया| 2017 से 2021 तक युवजन सभा के जिलाध्यक्ष, 2019 विधान सभा चुनाव में कासगंज के पटियाली प्रभारी, 2021 में राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी आदि पदों पर रहे|