गणपति बप्‍पा मोरया के जयकारों के साथ घर-घर विराजे गजानन, ढोल-नगाड़ों पर झूमे भक्‍त

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर का माहौल गणपति की भक्ति में रंगा नजर आया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि-विधान से पूजा अर्चना करके गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इससे पहले श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। डीजे-साउंड पर थिरकते हुए जमकर गुलाल उड़ाया।

भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शहर में गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया जैसे जयकारे भी लगे। शनिवार गणेश चतुर्थी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला। शहर के मोहल्ला कटरा डउरु नाथ में
पीतल के श्रीजी 18 वीं बार स्थापित किये गये| नर्मदेश्वर महाराज मन्दिर आवास विकास में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की गयी| डीजे साउंड पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। इसके बाद गणपति की प्रतिमाओं का पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने अपने घरों में गणपति की प्रतिमाओं को विराजमान किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। इसके बाद निर्धारित जगहों पर गणपति को विराजमान किया गया|  सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती रही।