आरक्षण व संविधान के नाम पर भ्रम फैला रहे विपक्षी दल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित बीजेपी के जनपद मुख्यालय पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुसूचित मोर्चा महिला मोर्चा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा की संयुक्त जिला कार्यशाला आयोजित हुई| जिसमे वक्ताओं नें कहा की विरोधी दल आरक्षण व संविधान के नाम पर भ्रम फैला रहें हैं| किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने की।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा की पीएम मोदी के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद से ही 2 सितंबर से पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश में भी सदस्यता अभियान संगठन पर्व आरंभ हुआ है| भाजपा का संगठन मूल्यो और आदर्शों पर आधारित है। राष्ट्रवादी संगठन होने के साथ-साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश हित में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है| हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने के लिए संगठन के द्वारा एक मिस कॉल नंबर(8800002024) दिया गया है, इस नंबर के माध्यम से सदस्य बनाने का कार्य करना है| भाजपा इस राष्ट्र के लिए जरूरी है, क्योंकि अन्य राजनीतिक दल तुष्टिकरण एवं परिवारवाद की नीति पर आधारित है। कांग्रेस, सपा व इंडिया गठबंधन के लोग सत्ता में आने के लिए पूरे हिंदू समाज को जाति के नाम पर विघटित करने का कार्य कर रहे हैं आरक्षण और संविधान के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए हमेशा इतिहास के साथ छेड़छाड़ की।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, किसान मोर्चा के कार्यालय मंत्री रामानंद नें विचार रखे|
कार्यशाला का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत पांडेय ने किया| सदस्यता अभियान प्रवासी व क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला, रोहिताश वर्मा पिछड़ा, कुलदीप कुशवाहा डा. बी के गंगवार, हेमचंद्र राजपूत, शिवांग रस्तोगी, जिला महामंत्री सुनील रावत रहे|