जिले में बीजेपी का पांच लाख नये सदस्य बनानें का लक्ष्य : योगेन्द्र उपाध्यय

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित बीजेपी के जिला कार्यालय पर आयोजित संगठन पर्व कार्यक्रम के तहत सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय नें कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर पत्रकारों से भी बात की| देखें वीडियो https://youtu.be/Iz-QlBFnEzE?si=DLGPCd321v2MndwR उन्होंने कहा कि जनपद में नये सदस्य बनानें के लिए 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है| प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा पूरे देश में भाजपा द्वारा संगठन पर्व मनाया जा रहा है, संगठन पर्व के द्वारा सभी भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के अंतर्गत नए-नए सदस्य बनाने का कार्य कर रहे हैं, हर 6 वर्ष के बाद संगठनात्मक स्तर पर भाजपा द्वारा संगठन पर्व मनाया जाता है, 2024 के इस संगठन पर्व के महा अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की आहुति जरूरी है| भाजपा से हर वर्ग को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान के माध्यम से घर-घर पहुंचकर नए सदस्य बनाने का कार्य कर रही है, जनपद फर्रुखाबाद में 5 लाख के लक्ष्य के साथ नए सदस्य बनाने का कार्य किया जाएगा| उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी 2017 के बाद से लगातार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है, पिछली सपा और बसपा की सरकारों में व्याप्त भ्रष्टाचार अपराध कोई योगी सरकार ने समाप्त करने का कार्य किया| प्रदेश में शिक्षा का स्तर पिछली सरकारों की तुलना में योगी सरकार में बेहतर हुआ है। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त सजा दी जा रही है| महिलाओं के साथ हो रहे अपराध में कमी आई है। हर वर्ग के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है| प्रदेश में युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। आगामी पंचायत एवं विधानसभा के चुनाव में भाजपा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी। बीजेपी आज चाइना की रेड पार्टी से भी बड़ी पार्टी बनी है|
नकल माफियाओं के गठजोड़ से चलती थी पुरानी सरकार
प्रभारी मंत्री नें कहा कि पुरानी सरकारों में शिक्षा व्यवस्था नकल माफियाओं के गठजोड़ से चलाती थी| योगी सरकार नें शिक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है|
संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, संजीव गुप्ता,हिमांशु गुप्ता, फतेहचंद वर्मा, सुनील रावत व शिवांग रस्तोगी आदि रहे|