साइंस के साथ ही संस्कृति भी सीखे बच्चे : सुरेश राही

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विज्ञान भारती के पुरस्कार वितरण समारोह में पंहुचे यूपी सरकार के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही नें कहा की आज के दौर में नौनिहालों को साइंस के साथ ही संस्कृति सीखने की सलाह दी| प्रतियोगिता में जनपद के 31 विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों के कक्षा-6 से कक्षा-12 तक के 2816 छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया था।
शहर के श्यामनगर विद्या मन्दिर में सभागार में आयोजित विज्ञान भारती के कार्यक्रम में कारागार मंत्री नें कहा की जेलों में भी विज्ञान की तकनीकी का प्रयोग हो रहा है| आज जेलें सीसीटीवी व जैमर से लैस है | आज लखनऊ से ही बैठे-बैठे सभी जेलों का हाल जाना जा सकता है| यह विज्ञान की ही देन है| उन्होंने कहा की सेंट्रल जेल में जल्द ही ओपन जेल का शुभारम्भ होगा जिसकी प्रक्रिया चल रही है| कारागार मंत्री नें कहा की मुंगलों के शासन के दौरान हमारा विज्ञान और संस्कृति को नष्ट किया गया| हमारा नालंदा विश्व विद्यालय जला दिया गया| इसके साथ ही हमे मुगलों का ही इतिहास पढाया गया| लेकिन अब जल्द शिक्षा में बड़े बदलाब होंगे| उन्होंने कहा की आज की पीढ़ी को विज्ञान के साथ ही संस्कृति पढ़नें की जरूरत है| इसके साथ ही विज्ञान भारती की प्रतियोगिता में विजय छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया| प्रो. दिनेश कुमार, सुनील मिश्रा, अमित कुमार, संदीप राठौर आदि नें विचार रखे| धीरेन्द्र वर्मा, महेश उपाध्याय, मनोज चतुर्वेदी, आशीष द्विवेदी, पूनम मिश्रा, अमिता पाठक, अनुराग गंगवार, अमित राठौर व अनूप सिंह आदि रहे| संचालन वैभव सोमवंशी नें किया|

कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही