रेलिंग तोड़कर रामगंगा में गिरा तेजरफ्तार डम्पर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रेलिंग तोड़कर तेज रफ्तार डम्पर रामगंगा में गिर गया|जिसमे चालक व सहायक घायल हो गये| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
चालक धीरेन्द्र पुत्र बलवीर निवासी उजरामऊ राजेपुर अपने सहायक सत्यम पुत्र विनय श्रीवास्तव निवासी हथोड़ा शाहजहाँपुर डम्पर को ले जा रहा था| अचानक रामगंगा पुल पर डम्पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर नदी में चला गया| जिसमे लगभग पूरा डम्पर रामगंगा में समा गया पीछे का कुछ हिस्सा ही नजर आ रहा था| डम्पर के साथ ही चालक और सहायक भी रामगंगा में गिर गये| जिन्हें बाहर निकाल कर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जानकारी होनें पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष निरीक्षक अपराध मो. कामिल खां मौके पर पंहुचे और जाँच की|