उधार ना देनें पर झोलाछाप चिकित्सक को चाकुओं से गोदा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर/ अमृतपुर संवाददाता) उधार ना देनें पर दबंग नें झोलाछाप चिकित्सक को चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया| घायल को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|
थाना अमृतपुर के ग्राम करनपुरदत्त निवासी 55 वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र सीता राम गाँव में ही झोलाछाप चिकित्सक हैं| उनके पुत्र शोभित नें बताया कि गांव के ही दबंग शिवा पुत्र ओमकार नें उसके पिता राजेन्द्र सिंह से 2 हजार रूपये मांगे| जब राजेन्द्र सिंह नें रूपये देनें से मना कर दिया तो आरोपी आक्रोशित हो गया | बीती रात उसके पिता राजेन्द्र सिंह बरामदे में सो रहे थे| उसी आरोपी चाकू लेकर आया और उसने राजेन्द्र के सीने और कमर को चाकू से गोद दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये| शोभित ने पिता राजेन्द्र सिंह को नालामछरटटा स्थित डा. हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती कराया| सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय नें अस्पताल पंहुचकर जाँच की| पुलिस नें आरोपी के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है | थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी नें बताया की| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| आरोपी की तलाश की जा रही है|