सगे भाईयों की हत्या कर शव कुएं में फेंके

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीती रात खेत में मक्का काटने गये दो सगे भाईयों की हत्या कर शव सूखे कुएं में फेंक दिये गये| सूचना मिलने पर एसपी विकास कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पंहुचे और जाँच की| पुलिस नें दोनों के शवों को पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम वंथलसाहपुर निवासी छबिनाथ के पुत्र 32 वर्षीय गुलाब सिंह व 25 वर्षीय दारा सिंह बुधवार कोई शाम लगभग 4 बजे मक्का काटने के लिए निकले थे| लेकिन रात 9 बजे तक घर नही पंहुचे| जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गयी| गुलाब व दारा के बड़े भाई सुरजीत नें जब उन्हें फोन किया तो फोन रिसीब नही हुआ| परिजन उनकी तलाश करनें खेतों की तरफ गये तो सूखे कुएं के ऊपर मोबाइल रखा था और जब परिजनों नें कुयेंमे देका तो दोनों के शव पड़े थे| शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गयी| परिजनों नें ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला | ग्राम प्रधान नें थानाध्यक्ष को फोन पर सूचना दी| सूचना मिलने पर एसपी विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह , सीओ अरुण कुमार, थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच की| मृतकों के पिता छबिनाथ नें बेटों की हत्या का मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया|
पोस्टमार्टम में दोनों के सिर में मिली गंभीर चोट, बिसरा सुरक्षित
दोनों भाईयों के शवों का पोस्टमार्टम डा. दीपक कटारिया और डा. विपिन सिंह के पैनल से हुआ| दोनों के सिर में गंभीर चोट मिली | वहीं मौत का सही कारण पता ना चलने पर बिसरा सुरक्षित किया गया| पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें जेएनआई को बताया कि प्रारम्भिक जाँच में पता नही चला की शवों को किसने निकाला है| उसका पता लगाया जा रहा है| मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस की पांच टीमें खुलासे में लगे हैं | जल्द खुलासा किया जायेगा|