दो डबल डेकर बसें सीज, सवा लाख जुर्माना

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) डग्गामार डबल डेकर बसों के खिलाफ अचानक यातायात पुलिस नें कार्यवाही कर दी| यातायात पुलिस नें दो बसों को सीज कर सवा लाख रूपये का जुर्माना वसूल किया है|
यातायात प्रभारी रजनेश कुमार नें ट्राफिक पुलिस के साथ सातनपुर मंडी रोड पर अभियान चलाया | जिससे डग्गामार बस चालकों को हड़कप मच गया| टीआई नें डबल डेकर बसों के अभिलेख चेक किया | जिसमे दो डबल डेकर बसें कार्यवाही की जद में आ गयीं उन्हें सीज कर दिया गया | वहीं एक बाइक को भी सीज किया गया है | उन्हें आईटीआई चौकी के सुपुर्द किया गया | यातायात प्रभारी नें बताया कि कार्यवाही जारी रहेगी| अनधिकृत रूप से डग्गामारी नही होगी |