देश में मानसून की दस्तक,केरल में हुई जमकर बारिश

राष्ट्रीय सामाजिक

डेस्क: देश में मानसून की एंट्री हो गई है।मौसम विभाग के अनुसार मानसून केरल में प्रवेश कर चुका और वहां झमाझम बारिश हो रही है। मानसून के आने से अब कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में मानसून आगे बढ़ गया है।केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में मानसून की पहली बारिश दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार पूर्वानुमान 1 जून से दो दिन पहले आया है। कुछ ही घंटों में मानसून पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में पहुंच जाएगा।