कथित साधू की अश्लील फोटों हो रहीं वायरल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के एक गाँव में रहे रहे कथित बाबा की कुछ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है| जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है| पुलिस को अभी मामले में कोई तहरीर नही मिलीं हैं| जेएनआई फोटों की सत्यता का दावा नही करता हैं |
मिली जानकारी के मुताबिक खुद को जनपद गोरखपुर का बतानें वाला एक कथित बाबा बीते लगभग एक दशक से रह रहा था| बाबा फोटो वायरल होनें के बाद फरार बताया जा रहा है| लगभग दो सप्ताह से बाबा भूमिगत है| लेकिन उसकी कई महिलाओं के साथ कथित अश्लील फोटो वायरल हो रहीं हैं| थानाध्यक्ष राजेपुर रण विजय सिंह नें जेएनआई को बताया कि मामले में कोई तहरीर नही आयी है| फोटो वायरल होनें की जानकारी उनके पास नही है| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|