प्रधानाध्यापक नें छात्राओं से की अश्लीलता, मुकदमा दर्ज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) शिक्षक नें विद्यालय में नशे की हालत में छात्राओं से अश्लीलता कर दी| खौफजदा छात्राओं नें घर जाकर परिजनों को सारी बात बतायी| जिसके बाद पुलिस नें आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की| वहीं शिक्षक को निलंबित भी किया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपट्टी निवासी अनंतराम दिवाकर प्राथमिक विद्यालय परमापुर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है| शिक्षक शराब पीकर विद्यालय आनें का आदी है| पूर्व में भी शराब पीने के चलते निलंबित किया गया था | मंगलवार को प्रधानाध्यापक नें फिर शराब पी| इसके बाद अपने की विद्यालय की कुछ बालिकाओ के साथ अश्लीलता की| छात्राओं नें भागकर मामले की जानकारी अपने गाँव में आकर परीजनों को दी| जिसके बाद परिजन व ग्रामीण विद्यालय पंहुचे लेकिन उससे पहले की आरोपी प्रधानाध्यापक खिसक गया| सूचना मिलने पर तहसीलदार संतोष कुशवाह,थानाध्यक्ष संत कुमार पटेल आदि मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच की| एक पीड़ित छात्रा पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है| थानाध्यक्ष संत प्रकाश नें बताया की मुकदमा दर्ज किया गया है| आरोपी की तलाश की जा रही है|