फायरिंग करने वाला प्रधानपति बर्खास्त सिपाही साथी सहित गिरफ्तार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल पुलिस ने गरीब के ऊपर जानलेवा फायरिंग करने वाले प्रधानपति बर्खास्त सिपाही उदयपाल सिंह यादव को उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया|

थाना कम्पिल के ग्राम कमलाईपुर निवासी उदयपाल सिंह यादव बीती रात गाँव के इकवाल के घर में घुस गया और उसे मार डालने के लिए जानलेवा फायरिंग की| कम्पिल थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि उदयपाल सिंह यादव को ३१५ बोर तमंचा, ४ कारतूस व खोखे सहित गिरफ्तार किया गया|

एसओ श्री तिवारी ने बताया कि कायमगंज के मोहल्ला छपट्टी निवासी यासिर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया| उन्होंने बताया कि उदयपाल बर्खास्त सिपाही है उसने बीते दो वर्ष पूर्व इटावा में एसओजी प्रभारी की गोली मरकर ह्त्या कर दी थी| वह जमानत पर रिहा हुआ है उसकी पत्नी रीता गाँव की प्रधान है| उदयपाल की गोली से गरीब इकवाल मरते-मरते बचा है|