लापरवाही:सड़क के बीचो बीच नगर पालिका का कूड़ादान

Uncategorized

kudadanफर्रुखाबाद: वैसे तो अपनी कार्य प्रणाली के लिये नगर पालिका के विषय में कौन नही जानता| जिसका जीता जागता उदाहरण आपको इस सड़क का नजारा देखकर लग जायेगा| जब आप को बीच सड़क पर पालिका का कूड़ेदान नजर आयेगा|

बीते गुरुवार की शाम नगर पालिका के कर्मचारी भोलेपुर पंहुचे और उन्होंने लोको रोड पर ही गाड़ी से उतार कर कूड़ादान रख दिया| रात तो कट गयी लेकिन सुबह जब लोग सड़क पर अपने वाहनों के साथ निकले तो उन्हें लापरवाही साफ नजर आयी| कई लोगो ने अपनी परेशानी अधिकारी से फोन पर कहने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन ही रिसिब नही हुआ| कूड़ादान सड़क पर होने से लोगो को काफी दिक्कत का सामान करना पड़ रहा है|

नगर पालिका के एई अमित शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नही थी| कूड़ा दान जल्द हटा दिया जायेगा|