मिठाई खाने से तीन परिवारो के एक दर्जन लोग बीमार

Uncategorized

srsvati nyaa ngla mhrupurफर्रुखाबाद: बीती रात आयी बारात से बचा खाना खाने से तीन परिवारो के एक दर्जन सदस्यों की हालत बिगड़ गयी| जिन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम नया नगला महरुपुर निवासी सरस्वती पत्नी रामपाल शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी रामकुमारी पत्नी राजेश के साथ फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली में एक शादी समारोह पुड़ी बेलने गयी थी| रात में काम खत्म करने के बाद सभी महिलाओ ने बारात में बचा हुआ खाना व मिठाई घर ले गयी| सुबह सभी के परिवार के लोगो ने बारात से लाई गयी लौकी की मिठाई खा ली|
सरस्वती ने बताया की उसकी पुत्री 14 वर्षीय अंगूरी व नौ वर्षीय संतोषी पुत्री रामपाल को उल्टी की शिकायत शुरू हुई हालत गम्भीर होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| सरस्वती के गाँव के ही सुनीता पत्नी मुन्नू व उसकी 10 वर्षीय पुत्री कविता को भी हालत बिगड़ने पर भर्ती किया गया| इसके साथ ही साथ रामकुमारी ने भी अपने घर पर चार वर्षीय अनूप, 30 वर्षीय सुदामा, 10 वर्षीय करन, डेढ़ वर्षीय अनमोल पुत्र राजेश को भी हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल लाया गया| मरीजो का उपचार कर रहे डॉ० मनोज रतमेले के अनुसार लगभग सभी मरीजो की हालत समान्य है|