पर्यावरण संरक्षण के साथ बेटियों का भी संरक्षण जरुरी

Uncategorized

sanskar bhartiफर्रुखाबाद: संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने पर्यावरण दिवस पर फलदार पौधे रोप कर पर्यावरण को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया| जिसमे बढ़ चढ़ कर लोगो ने हिस्सा लिया| इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के साथ बेटियों का भी संरक्षण भी जरुरी मुद्दे पर भी जोर दिया गया|

गुरुगांव देवी मन्दिर के निकट एक विधालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने आम, अमरुद, बेल, शरीफा, जामुन आदि फलदार पौधों को लगाया| इसके साथ ही साथ लोगो को संदेश दिया की वह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेटियों का भी संरक्षण करे| इसके साथ नारा दिया गया की बेटी बचाओ और वृक्ष लगाओ| नाट्य प्रमुख सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा की वृक्ष हमारी धरा के आभूषण है| इनको बचाना हमारा परम कर्तव्य है| इस दौरान डॉ० जितेन्द्र कटियार, विनय द्विवेदी, रिंकू पाण्डेय, अनुभव सारस्वत, निमिष टंडन, नबीन मिश्रा, दीपक रंजन, अतुल कपूर, प्रान्शी दुबे आदि लोग मौजूद रहे|
dayatडायट पर भी सांस्क्रतिक कार्यक्रम का आयोजन
रजलामई डायट पर प्रचार्य भगवत पटेल ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया| प्रशिक्षुओ के द्वारा सफाई कार्यकम के बाद नुक्कड़ नाटक “पप्पू की शादी” का भी आयोजन किया गया| इस दौरान डायट अध्यापक मुकुंद लाल, परियोजना निर्देशक डॉ० डीआर विश्वकर्मा प्रवक्ता रिचा यादव आदि लोग मौजूद रहे|