टैक्सी पलटने से आधा दर्जन कांग्रेसी जख्मी

Uncategorized

cangresफर्रुखाबाद:(राजेपुर) पदयात्रा करके लौट रहे कांग्रेसियों से भरी टेक्सी को अचानक पीछे से आयी बुलेरो कार ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गयी| जिससे उसमे बैठे आधा दर्जन कांग्रेसी घायल हो गये| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी से राजेपुर तक यात्रा निकाल कर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया| पदयात्रा खत्म होने के बाद सभी कांग्रेसी बापस आ रहे रहे| कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता टैक्सी से शहर की तरफ आ रहे थे| जब टैक्सी जमापुर के निकट पंहुची तो पीछे से आ रही तेज रफ़्तार बुलेरो ने टैक्सी के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसमे बैठे 18 वर्षीय अजय पुत्र विष्णु दयाल निवासी वीरपुर नवाबगंज, 35 वर्षीय पप्पू पुत्र लाला राम, 30 वर्षीय रामपाल पुत्र रामदीन, 25 वर्षीय अखिलेश पुत्र सोने लाल, देवेन्द्र निवासी नवाबगंज गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें कांग्रेस नेताओ ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया तथा उन्होंने ही पीछा करके ही बुलेरो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया|

इसके साथ ही सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष मृत्युजय शर्मा व जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री ने अस्पताल पंहुचकर घायलों के हाल-चाल लिये|