शादी में नकली जेबर लाने के आरोप में दूल्हा सहित तीन हिरासत में

Uncategorized

rakesh chandrफर्रुखाबाद: 30 लाख रुपये की शादी में लड़के पक्ष की ओर से चढ़ावे में नकली जेबर भेजने में लड़की पक्ष ने हंगामा कर दिया| नकली जेबर देख लड़की के पिता बेहोश हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया| वहीँ सुचना मिलने पर पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता व मामा को हिरासत में ले लिया|

शहर कोतवली क्षेत्र के बुरावाली गली निवासी राधाकृष्ण पुत्र राकेश चन्द्र का विवाह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी अनिल गुप्ता की पुत्री कविता के साथ तय हुई थी| लड़की पक्ष का कहना है की उसका शादी में तकरीबन 30 लाख रुपये खर्च हुआ है| रात में जब दूल्हा बारात लेकर नेकपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में पंहुचा| द्वारचार की रस्म पूर्ण होने के बाद जब फेरे का नंबर आया तो लड़का पक्ष के लोगो ने चढ़ावे का सामान भेजा चढ़ावे में केबल एक धोती व कुछ गहने भेजे गए|

चढ़ावे में केबल एक साड़ी देख लड़की के पिता अनिल गुप्ता आक्रोशित हो गए और उनकी तबियत खराब हो गयी| उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया| वहीँ बधू पक्ष के लोगो ने नकली जेबर होने का भी आरोप लगा दिया| इस पर दोनों पक्षों के लोगो को विवाद शुरू हो गया| जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और दूल्हा राधाकृष्ण उसके पिता राकेश चन्द्र, दूल्हे के मामा वेदप्रकाश गुप्ता को हिरासत में ले लिया| पुलिस उनके पूंछताछ कर रही है|

दूल्हे के पिता राकेश चन्द्र ने बताया की उसका बेटा यूनियन बैंक की फतेहगढ़ शाखा में कैशियर है| नकली जेबर लाने की बात गलत है| साड़ी एक लाये थे बांकी घर पर रखी थी| कोतवाल कुंबर सिंह ने बताया को दोनों पक्षों में समझौता हो गया| दोनों के एक दूसरे को दिया पैसा बापस कर दिया| शादी निरस्त कर दी गयी|