सपा ने किसी भी योजना में हेराफेरी नही की: बेरिया

Uncategorized

smajvadi penshanफर्रुखाबाद: जनपद के प्रभारी मंत्री शिवकुमार बेरिया ने जनपद में समाजवादी पेंशन योजना का शुभारम्भ किया| जिसमे उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ में कसीदे पड़े| साथ ही साथ मोदी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकली| उन्होंने कहा की मोदी ने चुनाव से पूर्व जनता से किये गए किसी भी वादे को पूरा नही किया| जबकि प्रदेश की सपा सरकार ने जनता से किये गए वादो को पूरा कर चुकी है| समाजवादी पेंशन मिलने से लाभार्थियों के चेहरे खिल गये|

smajvaadi penshan 2फतेहगढ़ के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में आयोजित पेंशन वितरण कार्यक्रम में पंहुचे मंत्री बेरिया ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपजलाकर किया| इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओ ने स्वागत गीत गया| इसके बाद मंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा की सपा सरकार ने प्रदेश में वह किया जो पुरे देश में 66 साल में किसी सरकार ने नही किया| सपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किये गए सभी वायदों को पूरा किया है| सपा ने ही किसानो का कर्ज माफ़ किया| एम्बुलेंस सुबिधा जनता के लिए दी| प्रदेश में 40 लाख लोगो को व जनपद में 29000 हजार लोगो को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है|

मंत्री ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा की मोदी ने चुनाव से पहले जनता से कहा था की सरकार में आने के बाद उन्हें रोजकर देंगे इसके अलावा काला धन वापस लाने, हर एक के खाते में 15 लाख भेजने आदि कई वायदे किये थे लेकिन सरकार बनने के बाद वह भूल गए|

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कहा की अभी पूरी तरह से सभी को समाजवादी पेंशन का लाभ नही मिल पाया है| इसके लिए सर्वे होते रहेंगे| सर्वे से यह लाभ भी होगा की जो लीग गलत जुड़ गए है जिन्हे हटाकर नए लोगो को इस योजना से जोड़ा जाएगा| उन्होने कहा की मेरी सरकार ने योजनाये तो बहुत चला रखी है| लेकिन जनता को उसकी जानकारी नही है| पार्टी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों को चाहिए की वह इसका प्रचार करे|
विधायक अजित कठेरिया ने कहा की सरकार के खजाने का पूरा पैसा बसपा सीकर ने खा लिया| सरकार के पास ज्यादा पैसा नही है| इस लिए वह 500 रुपये का ही लाभ दे रही है| जब अधिक पैसा आएगा तो यह धनराशि बढ़ा दी जाएगी|

इसके अलावा पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव, भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने भी अपने विचार रखे| कार्यक्रम में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, पुलिस अधीक्षक विजय यादव, अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, नगर मजिस्ट्रेट महमूद आलम, सनज कल्याण अधिकारी ललिता यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता आदि भी मौजूद रहे|